न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों का बेहतरीन पेय पदार्थ हैं टमाटर का सूप, सेहत को पहुंचाता हैं ये फायदे

टमाटर का सूप एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह टमाटर का सूप सेहत को फायदा पहुंचाता हैं और सर्दियों का बेहतरीन पेय पदार्थ बनता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 29 Nov 2022 5:19:03

सर्दियों का बेहतरीन पेय पदार्थ हैं टमाटर का सूप, सेहत को पहुंचाता हैं ये फायदे

सर्दियां आते ही लोगों के खानपान में बदलाव देखने को मिलता हैं और ऐसी चीजों को शामिल किया जाता हैं जो कि स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करते हैं। सर्दियों में फिट और स्वस्थ रहने के लिए लोग टमाटर सूप पीना पसंद करते हैं। सूप की गरमाहट आपके तन व मन को स्वस्थ रखती हैं। टमाटर का सूप विटामिन ए और विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। टमाटर का सूप एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह टमाटर का सूप सेहत को फायदा पहुंचाता हैं और सर्दियों का बेहतरीन पेय पदार्थ बनता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

tomato soup is the best drink of winter,these benefits bring health,Health,healthy living

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

सर्दियों में अधिकतर लोग बार-बार होने वाले कोल्ड व फ्लू के कारण परेशान रहते हैं। लेकिन अगर आप अपनी विंटर डाइट में टोमैटो सूप को शामिल करते हैं तो इससे आपको इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाती है। दरअसल, टोमैटो सूप में विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है तो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। जिससे आपका शरीर बैक्टीरिया से लड़कर आपको चुस्त-तंदरूस्त बनाए रखता है।

tomato soup is the best drink of winter,these benefits bring health,Health,healthy living

दिमाग के लिए फायदेमंद

टमाटर का सूप दिमाग को दुरुस्त रखने में भी लाभकारी होता है। टमाटर के सूप में पोटैशियम और कॉपर होता है। ये दोनों तत्व दिमाग और नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। दिमाग को दुरुस्त बनाने के लिए सभी उम्र के लोग टमाटर के सूप का सेवन आसानी से कर सकते हैं।

tomato soup is the best drink of winter,these benefits bring health,Health,healthy living

हड्डियां बनाए मजबूत

सर्दियों में टमाटर का सूप पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। शरीर में लाइकोपीन की कमी होने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं इसलिए टमाटर का सूप फायदा करेगा। टमाटर के सूप में विटामिन और कैल्शियम दोनों पाया जाता है।

tomato soup is the best drink of winter,these benefits bring health,Health,healthy living

शरीर के तापमान को बनाए रखने में मददगार

आमतौर पर यह देखा जाता है कि लोग इस मौसम में ठंड से बचने के लिए चाय या कॉफी आदि का सेवन करते हैं। लेकिन इस तरह की ड्रिंक्स आपको केवल कुछ देर के लिए ही गर्मी प्रदान करती हैं। वहीं, दूसरी ओर कैफीन की अधिकता के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन जब आप टोमैटो सूप पीते हैं तो यह आपके शरीर में पानी के साथ-साथ तापमान को भी बनाए रखता है।

tomato soup is the best drink of winter,these benefits bring health,Health,healthy living

ब्लड शुगर रखे कंट्रोल

टमाटर का सूप ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखने में मदद करता है। टमाटर के सूप में क्रोमियम नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को हेल्दी रहने के लिए टमाटर का सूप पीना चाहिए। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने का आसान टिप्स है।

tomato soup is the best drink of winter,these benefits bring health,Health,healthy living

नहीं बढ़ता वजन

अधिकतर लोगों को वजन बढ़ने की समस्या का सामना विंटर में ही करना पड़ता है। दरअसल, इस मौसम में फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो जाती है। इसके अलावा लोग दिनभर कुछ ना कुछ खाते हैं। लेकिन अगर आप विंटर डाइट में टोमैटो सूप को शामिल करते हैं तो इससे आपको वेट मेंटेन करने में मदद मिलती है। सबसे पहले तो इसमें कैलोरी काउंट काफी कम होता है, जिसके कारण यह आपके डेली कैलोरी इनटेक को नहीं बढ़ाता है। वहीं, इसमें मौजूद फाइबर कंटेंट आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास करवाता है और आपको ओवर ईटिंग से बचाता है। साथ ही साथ, टोमैटो सूप पीने से आपको इस मौसम में अनहेल्दी क्रेविंग्स भी नहीं होती हैं।

tomato soup is the best drink of winter,these benefits bring health,Health,healthy living

एनीमिया से करे बचाव

एनीमिया से बचने के लिए टमाटर का सूप का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। टमाटर में मौजूद तत्व शरीर में खून की कमी पूरा करते हैं। इसके अलावा टमाटर के सूप में मौजूद सेलेनियम रक्त प्रवाह को भी बेहतर बनाता है। टमाटर का सूप पीने से एनीमिया से बचाव होता है।

tomato soup is the best drink of winter,these benefits bring health,Health,healthy living

टॉक्सिन्स को करता है बाहर

अमूमन विंटर में लोग बिना सोचे-समझे उल्टा-सीधा खा लेते हैं। जिससे ना केवल शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, बल्कि लोगों को डाइजेस्टिव इश्यूज भी होते हैं। टोमैटो सूप दोनों ही प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने में मदद करता है। टोमैटो सूप में मौजूद वाटर कंटेंट के कारण जब आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। जिससे यूटीआई से भी बचाव होता है। इसके अलावा, टमाटर में मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर तरीके से काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका