न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टमाटर में होता है खूब विटामिन सी, जूस पीकर बढ़ा सकते हैं इम्यूनिटी, ये है आसान रेसिपी

शरीर को शारीरिक समस्याओं से बचाए रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। यह शरीर का सुरक्षा तंत्र है, जो शरीर को

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 2:07:27

टमाटर में होता है खूब विटामिन सी, जूस पीकर बढ़ा सकते हैं इम्यूनिटी, ये है आसान रेसिपी

शरीर को शारीरिक समस्याओं से बचाए रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। यह शरीर का सुरक्षा तंत्र है, जो शरीर को संक्रमण और अन्य बीमारियों से बचाने का काम करता है। वहीं, इसे मजबूत बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार की अहम भूमिका होती है और इसके लिए फलों और कुछ सब्जियों के जूस का सेवन अच्छा माना जाता है।

coronavirus,tomato,tomato juice,tomato juice recipe,corona,covid-19,tomato juice benefit,health article in hindi,recipe in hindi

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए इस समय कई तरह के तरीके मौजूद हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स या ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही ताजा फल या सब्जियों से भी इम्यूनिटी बूस्टर जूस बना सकते हैं। घर पर आसानी से बनने वाले जूस का रोजाना सेवन कर इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय कई हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो हमारे पास आसानी से उपलब्ध रहती हैं, लेकिन हमें पता नहीं होता कि उसका सेवन कर हम इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।

coronavirus,tomato,tomato juice,tomato juice recipe,corona,covid-19,tomato juice benefit,health article in hindi,recipe in hindi

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जूस को घर पर आसानी से 5 मिनट के अंदर तैयार किया जा सकता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने के कारण किसी भी प्रकार की बीमारी आस-पास भी नहीं फटकती है। हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर को रोगों से बचाने के लिए सक्रिय रूप कार्य करती है। यह जूस टमाटर से बनाया जाता है। टमाटर में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

coronavirus,tomato,tomato juice,tomato juice recipe,corona,covid-19,tomato juice benefit,health article in hindi,recipe in hindi

टमाटर एक एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी की तरह कार्य करने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए भी सक्रिय रुप से काम कर सकता है। हफ्ते में 3 दिन टमाटर का जूस पीने से इम्यून सिस्टम को बूस्ट किया जा सकता है। यह जूस घर पर आसानी से बहुत कम सामग्री के साथ तैयार किया जा सकता है। साथ ही टमाटर का जूस स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

coronavirus,tomato,tomato juice,tomato juice recipe,corona,covid-19,tomato juice benefit,health article in hindi,recipe in hindi

जूस बनाने के लिए सामग्री

- 1 कप पानी
- 1 चुटकी नमक
- 2 टमाटर

जूस बनाने की विधि

- सबसे पहले टमाटरों को पानी से अच्छी तरह धो लें।

- इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और जूसर जार में डाल दें।

- अब जूसर जार में एक कप पानी डालकर इसे 4-5 मिनट तक चलाएं ताकि अच्छी तरह जूस बन जाए।

- इसके बाद एक गिलास में इसे निकालें और ऊपर से नमक डालें।

- गिलास में निकालकर इसका सेवन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी

FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें

महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल

राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल

सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति

कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल

लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां

रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच

मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत

मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स