न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बनाना हैं अपनी हड्डियों को मजबूत, आहार में शामिल करें ये चीजें

कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त चीज़ों के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है। अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में यहां बताई जा रही चीज़ों को अपने आहार में जरूर शामिल करें। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 16 Jan 2023 3:24:54

बनाना हैं अपनी हड्डियों को मजबूत, आहार में शामिल करें ये चीजें

हड्डियों से जुड़ी परेशानियां होना इन दिनों काफी आम हो चुका है। इन दिनों बुजुर्ग से लेकर युवा वर्ग के लोग जोड़ों में दर्द और अकड़न, हड्डियों में दर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे बचने के लिए आप संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार ले सकते हैं। बैलेंस्ड डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त चीज़ों के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है। अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में यहां बताई जा रही चीज़ों को अपने आहार में जरूर शामिल करें। आइये जानते हैं इनके बारे में...

to make your bones strong include these things in your diet,Health,healthy living

सेब

सेब शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन सी भरपूर रूप से मौजूद होता है। यह दोनों तत्व शरीर में कोलेजन के निर्माण और हड्डियों के नए टिश्यूज के निर्माण में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं, तो नियमित रूप से अपने आहार में 1 सेब को जरूर शामिल करें।

to make your bones strong include these things in your diet,Health,healthy living

अनानस

अनानास पोटैशियम का एक सोर्स है, जो शरीर के एसिड लोड को बैलेंस करने में मदद करता है और कैल्शियम की कमी को रोकता है। यह सीधे शरीर को विटामिन डी या कैल्शियम की आपूर्ति नहीं करता है। साथ ही इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है।

to make your bones strong include these things in your diet,Health,healthy living

फैटी फिश

फैटी फिश यानी तैलीय मछली में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण पाए जाते हैं। साथ ही फैटी फिश को विटामिन डी और कैल्शियम का स्त्रोत माना जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।

to make your bones strong include these things in your diet,Health,healthy living

पालक

कैल्शियम से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जी हड्डियों और दांतों के निर्माण में मदद कर सकती है। एक कप पके हुए पालक से शरीर को अपनी डेली कैल्शियम की आवश्यकता का लगभग 25% प्राप्त हो सकता है। फाइबर रिच पत्तियों में आयरन और विटामिन ए भी प्रचुर मात्रा में होता है।

to make your bones strong include these things in your diet,Health,healthy living

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह रसदार फल शरीर में फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मददगार हो सकता है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं, तो स्ट्रॉबेरी को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। यह कई जरूरी पोषक तत्वों जैसे- कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और विटामिन सी और विटामिन के से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों के निर्माण में आपकी मदद करते हैं।

to make your bones strong include these things in your diet,Health,healthy living

नट्स

नट्स को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। कैल्शियम के अलावा, हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस। मैग्नीशियम शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।

to make your bones strong include these things in your diet,Health,healthy living

संतरा

हड्डियों के लिए संतरा भी फायदेमंद हो सकता है। संतरे के जूस में भरपूर रूप से कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डियों की मजबूती में योगदान रखता है। संतरे के जूस का नियमित सेवन से सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से बचाव किया जा सकता है।

to make your bones strong include these things in your diet,Health,healthy living

केला

केला पाचन शक्ति के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा केले में मैग्नीशियम भरपूर रूप से होता है, जो हड्डियों और दांतों की संरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो केले को नियमित के आहार में शामिल करेँ।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका