न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राकृतिक रूप से बढ़ाना हैं हीमोग्लोबिन, डाइट में शामिल करें ये आहार

आज हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने और शरीर में खून की कमी को दूर करने का काम करते हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 28 Dec 2022 4:22:38

प्राकृतिक रूप से बढ़ाना हैं हीमोग्लोबिन, डाइट में शामिल करें ये आहार

शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी हैं कि सभी पोषक तत्वों की भरपाई हो, खासतौर से आयरन की जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करें। हीमोग्लोबिन बॉडी के सभी पार्ट्स में ऑक्सीजन ले जाने के लिए जिम्मेदार होता है। हीमोग्लोबिन का लेवन जब गिरने लगता है तो शरीर के भागों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन मिल पाना मुश्किल हो जाता है और कई शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। इतना ही नहीं, हीमोग्लोबिन लेवल कम होने से हमारी किडनी में भी दिक्कत हो सकती है। इसके लिए आपको फिर हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाली दवाइयों का सेवन करना पड़ता हैं। हालाकि आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर भी प्राकृतिक रूप से हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने और शरीर में खून की कमी को दूर करने का काम करते हैं।

प्राकृतिक रूप से बढ़ाना हैं हीमोग्लोबिन, डाइट में शामिल करें ये आहार

चुकन्दर

चुकन्दर से प्राप्त उच्च गुणवत्ता का लोह तत्व रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण व लाल रक्तकणों की सक्रियता के लिए बेहद प्रभावशाली है। खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार महिलाओं के लिए चुकंदर रामबाण के समान है। चुकन्दर के अलावा चुकन्दर की हरी पत्तियों का सेवन भी बेहद लाभदायी है। इन पत्तियों में तीन गुना लौह तत्व अधिक होता है।

प्राकृतिक रूप से बढ़ाना हैं हीमोग्लोबिन, डाइट में शामिल करें ये आहार

पालक

हर 100 ग्राम पालक में 4 मिलीग्राम आयरन होता है। ये ब्रोकली, स्ट्राबेरी और तरबूज के मुकाबले कई गुना अधिक है। पालक के ढेरों फायदे हैं, इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फॉलिक एसिड, कैल्शियम और विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है। पालक को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। हीमोग्लोबिन लेवल के लिए डाइट में हरी सब्जियों का होना बेहद ज़रूरी है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।

प्राकृतिक रूप से बढ़ाना हैं हीमोग्लोबिन, डाइट में शामिल करें ये आहार

अंजीर

अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी2, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैगनीज, सोडियम, पोटेशियम और क्लोरीन पाया जाता है। दो अंजीर रात को पानी में भिगोकर, सुबह उसका पानी पीने और अंजीर खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाया जा सकता है।

प्राकृतिक रूप से बढ़ाना हैं हीमोग्लोबिन, डाइट में शामिल करें ये आहार

तिल के बीज

आयरन की कमी को पूरा करने में तिल का सेवन बेहद लाभकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, विटामिन बी 6, ई, सेलेनियम और फोलेट पाये जाते हैं। इसे इस्तेमाल में लाने के लिए आप तिल के बीजों को पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह इसका सेवन करें।तिल के बीजों को भूनकर शहद के साथ मिक्स करके भी लिया जा सकता है।

प्राकृतिक रूप से बढ़ाना हैं हीमोग्लोबिन, डाइट में शामिल करें ये आहार

सेब

सेब एनीमिया जैसी बीमारी में लाभकारी होता है। सेब खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है। इसके अलावा सेब में कई ऐसे विटामिन हैं जो शरीर में खून को बढ़ाते हैं। यह पेट की समस्याओं में लाभकारी है।

प्राकृतिक रूप से बढ़ाना हैं हीमोग्लोबिन, डाइट में शामिल करें ये आहार

अमरूद

अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही पौष्टिक होगा। पके अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। इसलिए महिलाओं के लिए यह और भी लाभदायक हो जाता है।

प्राकृतिक रूप से बढ़ाना हैं हीमोग्लोबिन, डाइट में शामिल करें ये आहार

अंडा

अंडे में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा अंडे में विटामिन डी भी होता है। अंडा में आयरन भी भरपूर होता है।

प्राकृतिक रूप से बढ़ाना हैं हीमोग्लोबिन, डाइट में शामिल करें ये आहार

रेड मीट

आयरन की कमी को दूर करने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप खाने में रेड मीट शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ए और डी, जिंक, आयरन और पोटैशियम काफी होता है।

प्राकृतिक रूप से बढ़ाना हैं हीमोग्लोबिन, डाइट में शामिल करें ये आहार

ब्रोकली

ब्रोकोली आयरन, विटामिन, फोलिक एसिड और बी-कॉम्प्लेक्स का जबरदस्त सोर्स होती है। इस सब्जी में विटामिन ए, सी और मैग्नीशियम जैसे कई और भी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें फाइबर भी होता है, जो वेट लॉस और डाइजेशन में सुधार करने में सहायक होता है।

प्राकृतिक रूप से बढ़ाना हैं हीमोग्लोबिन, डाइट में शामिल करें ये आहार

सोयाबीन

अगर आप शाकाहारी हैं तो सोयाबीन आपके आहार में जरूर शामिल होना चाहिए। ये ना सिर्फ प्रोटीन का अच्छा स्रोत है बल्कि हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए भी बहुत कारगर है। सोयाबीन में फॉलेट, आयरन और मैग्नीशियम होता है। आयरन कंटेंट की बात करें तो 100 ग्राम सोयाबीन में 15.7 मिलीग्राम आयरन होता है।

प्राकृतिक रूप से बढ़ाना हैं हीमोग्लोबिन, डाइट में शामिल करें ये आहार

अंगूर

अंगूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है, और हीमोग्लोबिन की कमी संबंधी बीमारियों को ठीक करने में सहायक होता है। अंगूर में मौजूद विटामिन सी बढ़ती उम्र को रोकता है। यह पेट के लिए काफी फायदेमंद है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री