न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक तरह का फंगल इंफेक्शन होता है दाद, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

यह एक ऐसा चर्म रोग है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक शीघ्र पहुंचाता है। ऐसे में इससे जल्द निजात पाना बहुत जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दाद से जल्द छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Feb 2023 4:36:09

एक तरह का फंगल इंफेक्शन होता है दाद, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

मौसम बदलने के साथ ही स्किन को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं, जिसमें से एक दाद भी हैं। दाद एक तरह का फंगल इंफेक्शन होता है जो एक तरह के फंगस के संक्रमण से होता है। यह व्यक्ति के सिर, पैर, गर्दन या शरीर के अन्य अंदरुनी अंगों मे कहीं भी हो सकता है। इस रोग में एक परतदार स्किन पर गोल और लाल चकत्ते पड़ जाते है। जिसमें अधिक खुजली के साथ-साथ जलन भी होती है। यह एक ऐसा चर्म रोग है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक शीघ्र पहुंचाता है। ऐसे में इससे जल्द निजात पाना बहुत जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दाद से जल्द छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to get rid of ringworms,healthy living,Health tips

नीम के पत्ते और दही

दाद से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के पत्ते और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे खुजली से भी आराम मिलता है। इसके लिए नीम के पत्तों को भिगोकर दही से साथ पीस लें। कुछ दिन प्रभावित हिस्से पर इस लेप को लगाने से आपको फर्क महसूस हो सकता है।

tips to get rid of ringworms,healthy living,Health tips

सेब का सिरका

सेब के सिरके में मजबूत एंटिफंगल गुण होते हैं जो दाद का इलाज करने में बेहद फायदेमंद होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सेब के सिरके में सबसे पहले रूई डुबोएं और उसे फिर अपनी त्वचा पर लगाएं। इसका इस्तेमाल पूरे दिन में तीन बार ज़रूर करें।

tips to get rid of ringworms,healthy living,Health tips

टमाटर और नींबू

खूबसूरती बढ़ाने के अलावा दाद से छुटकारा दिलाने में भी टमाटर और नींबू का रस है बेहद कारगर, क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है। जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है और बचाता भी है। तो टमाटर के जूस का सेवन करें। और नींबू के रस के साथ इमली के बीज को पीस कर दाद पर लगाएं।

tips to get rid of ringworms,healthy living,Health tips

हल्दी

हल्दी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो संक्रमण को बढ़ने से रोकती है। इसके लिए आप हल्दी में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और दाद वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें। जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो इसे धो लें। इस उपाय को करने से आपको इसका असर बहुत जल्द नजर आने लगेगा।

tips to get rid of ringworms,healthy living,Health tips

लहसुन

लहसुन में अजोइना नामक नैचुरल एंटी फंगल एजेंट पाया जाता है। जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से दाद खाज की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए लहसुन को स्लाइस में काटकर प्रभावित जगह पर रखें और ऊपर से पट्टी बांध लें। रात भर ऐसे ही बांधा रहने दें।

tips to get rid of ringworms,healthy living,Health tips

नारियल का तेल

नारियल के तेल में माइक्रोबियल और एंटीफंगल तत्व पाए जाते हैं। वर्षों से नारियल के तेल का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए ही नहीं बल्कि दाद के इलाज के लिए भी किया जाता रहा है। इसे इस्तेमाल करने से पहले इसे हल्का सा गर्म कर लें और फिर दाद वाली जगह पर लगाएं। दिन में दो से तीन बार इसे इस्तेमाल करें।

tips to get rid of ringworms,healthy living,Health tips

एलोवेरा

एलोवेरा को लंबे समय से जीवाणु और फंगल संक्रमण दोनों के लिए एक प्राकृतिक उपाय की तरह इस्तेमाल किया गया है। एलो वेरा दाद का इलाज करता है और उसके लक्षणों को भी कम करता है जैसे खुजली, सूजन और असहजता। आप एलोवेरा का मलहम या एलोवेरा जेल को प्रभावित क्षेत्रों पर लगा सकते हैं। पूरे दिन में इसे तीन बार ज़रूर इस्तेमाल करें।

tips to get rid of ringworms,healthy living,Health tips

आंवला और हरड़

आंवले का छिलका हटाकर उसकी गुठली को जलाने के बाद उसके भस्म में नारियल तेल मिश्रित करके बने मलहम को खुजली वाले स्थान पर लगाने से खुजली की समस्या दूर होती है। शरीर के जिन स्थानों पर दाद हों, वहां बड़ी हरड़ को सिरके में घिसकर लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका