न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्किंग वुमन के लिए जानना जरूरी हैं ये टिप्स, हमेशा रहेंगी फिट और हेल्दी

वर्किंग वुमन का अपनी सेहत को नजरअंदाज करना बहुत भारी पड़ सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप खुद को फिट और हेल्दी बनाने में कामयाब रहेंगी। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Feb 2023 2:59:24

वर्किंग वुमन के लिए जानना जरूरी हैं ये टिप्स, हमेशा रहेंगी फिट और हेल्दी

महिलाओं को अपने घर के काम से फुर्सत ही नहीं मिल पाती हैं जिसकी वजह से वे अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं। वहीँ अगर वर्किंग वुमन अर्थात कामकाजी महिला हो तो उनका काम दोगुना हो जाता हैं और वे सेहत से ऊपर अपने काम को तवज्जो देती हैं। घर हो या ऑफिस महिलाओं का काम व जिम्मेदारियां कभी खत्म नहीं होती है। घर और ऑफिस की जिम्मेदारियां संभालती कामकाजी महिलाएं, कई बार खुद के प्रति जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं लेती। वर्किंग वुमन का अपनी सेहत को नजरअंदाज करना बहुत भारी पड़ सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप खुद को फिट और हेल्दी बनाने में कामयाब रहेंगी। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips for working women to stay healthy,healthy living,Health tips

प्रतिदिन एक्सरसाइज करें

आप जितने सक्रिय रहते हैं, उतना ही बेहतर होता है। नित्य व्यायाम हमारे दिल को हेल्दी बनता है, मांसपेशियों और हड्डियों की शक्ति बढ़ाता है, और अभी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है। सप्ताह में 2 से 4 घंटे की मध्यम गतिविधि, जैसे तेज चलना या नृत्य अवश्य करें। इसके अलावा आप सप्ताह में 1 घंटा 15 मिनट दौड़ने या टेनिस खेलने जैसी क्रियाएं भी कर सकते हैं। साथ ही अपनी शक्ति और ताकत बढ़ाने पर भी ध्यान दें। यदि आप ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहते हैं, तो पूरे दिन छोटी-छोटी गतिविधियाँ करने की कोशिश करें। जितना हो सके चलें, एक दिन में कम से कम 10,000 कदम चलने का लक्ष्य बनाएं। लिफ्ट की जगह सीढ़ीयों का प्रयोग करें। अपनी कार को अपने गंतव्य से दूर पार्क करें।

tips for working women to stay healthy,healthy living,Health tips

हैवी नाश्ता करें

काम में बिजी होने के कारण कई बार वर्किंग वुमन को खाने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप सुबह हैवी नाश्ता कर सकती हैं। इससे ना सिर्फ आपका पेट भरा रहेगा बल्कि काम के दौरान आपको भूख का भी कम अहसास होगा और आप काम पर पूरा फोकस कर पाएंगी।

tips for working women to stay healthy,healthy living,Health tips

हेल्दी डाइट लें

वर्किंग वुमन अक्सर भूख लगने पर जंक फूड या तला-भुना खाकर पेट भर लेती हैं। जिससे आपके शरीर में पोषण की कमी होने लगती है और आप बीमार भी पड़ सकती हैं। इसलिए हमेशा घर का खाना खाने पर जोर दें। साथ ही डाइट में दही, सीजनल फ्रूट्स और हरी सब्जियों जैसी न्यूट्रिएंट्स रिच चीजों का सेवन करें। जिससे आप फिट और हेल्दी रह सकेंगी।

tips for working women to stay healthy,healthy living,Health tips

हाइड्रेट रहें

शरीर को सही मात्रा में पानी न मिलने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके कारण शरीर के कई अंगों को सही से काम करने में रूकावटें आने लगती है। इसके अलावा चेहरा भी डल और ड्राई नजर आने लगता है। इसलिए जरूरी है कि रोजाना 2-3 लीटर पानी का सेवन करें। आप चाहें तो डेली डाइट में पानी से भरपूर फलों का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में पानी की कमी पूरी होगी। साथ ही सभी जरूरी तत्व आसानी से मिल जाएंगे।आप वजन कंट्रोल रखने के लिए सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पी सकती है।

tips for working women to stay healthy,healthy living,Health tips

तनाव मुक्त रहें

घर और ऑफिस का काम मैनेज करने के चक्कर में कई बार महिलाएं स्ट्रैस लेने लगती हैं। जिससे ना सिर्फ आपका मूड खराब हो जाता है बल्कि काम में भी पूरी तरह से मन नहीं लग पाता है। इसलिए काम के बीच में खुद को खुश रखने की कोशिश करें। जिससे आप तनाव मुक्त रह सकेंगी। वर्किंग वुमन को काम के दौरान अक्सर थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में आप काम से 20 सेकेंड का ब्रेक लेकर आंखों को रिलैक्स कर सकती हैं। साथ ही हर 20 मिनट बाद वॉक करके आप बैक पेन की तकलीफ से भी बच सकती हैं।

tips for working women to stay healthy,healthy living,Health tips

कैल्शियम-आयरन से भरपूर आहार लें

हैल्दी रहने के लिए महिलाओं को कैल्शियम व आयरन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इससे मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। इसके साथ ही खून की कमी दूर होती है। थकान, कमजोरी आदि दूर होकर दिन एनर्जेटिक महसूस होता है। इसके लिए जरूरी है कि आप डेली डाइट में हरी-सब्जियां, फल, सूखे मेवे, बीज, फलियां आदि सेवन करें। इसके अलावा दिनभर में 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा खाएं। अक्सर महिलाएं जल्दी-जल्दी में नाश्ता खाना रहने दें। मगर ऐसा करना से बचें। रोजाना नाश्ता करने से आपका वजन कंट्रोल रहेगा और आप दिनभर एनर्जेटिक रहेंगी।

tips for working women to stay healthy,healthy living,Health tips

भरपूर नींद लें

आयु के साथ साथ नींद की ज़रूरतें अलग-अलग होती हैं, लेकिन अगर आपको बिस्तर से बाहर निकलने में परेशानी होती है, आसानी से थक जाते हैं, या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है, तो अवश्य ही आप पर्याप्त रूप से नींद नहीं ले रहें हैं। हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि यह आपको हृदय रोग और मनोवैज्ञानिक समस्याओं के जोखिम में डाल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका