Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लीवर को बर्बाद करने का कारण बनती हैं आपकी ये गलत आदतें, जानें और करें सुधार

आज इस कड़ी में हम आपको उन गलत आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लीवर को बर्बाद करने का कारण बनती हैं। जितना जल्दी हो सके इन आदतों में बदलाव की दरकार होती हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 2:15:23

लीवर को बर्बाद करने का कारण बनती हैं आपकी ये गलत आदतें, जानें और करें सुधार

शरीर का महत्वपूर्ण भाग होता है लीवर (Liver) जो शरीर की छलनी की तरह काम करता है। जी हां, लीवर ही शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को संश्लेषित करते हुए शरीर से बाहर निकालने का काम करता है। शारीरिक तंत्र सुचारू रूप से काम करें इसमें लीवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। ऐसे में इसकी सेहत का ख्याल रखना आपकी जिम्मेदारी बनती हैं। लेकिन आपकी कई गलत आदतों की वजह से लीवर की सेहत को नुकसान पहुंचता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन गलत आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लीवर को बर्बाद करने का कारण बनती हैं। जितना जल्दी हो सके इन आदतों में बदलाव की दरकार होती हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

bad habits have bad effects on liver,healthy living,Health tips
दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल

एक स्टडी के अनुसार, ज्यादा दवाई खाने से लीवर डेमेज हो सकता है। लीवर का काम जड़ी-बूटियों, सप्लीमेंट्स और दवाओं सहित व्यक्ति द्वारा उपभोग की जाने वाली किसी भी चीज़ को तोड़ना है। कुछ दवाएं बहुत हार्ड होती है जिसका बहुत अधिक सेवन करने से लीवर को नुकसान हो सकता है। हर छोटी बीमारी में दवा खाने की आपकी आदत लीवर में इंफेक्शन से लेकर लीवर फेल होने तक की नौबत ला सकती है। bad habits have bad effects on liver,healthy living,Health tips जंक फूड का ज्यादा सेवन

जब आप ज्यादा तला भुना खाना बनाते हैं, जिसमें घी और तेल की मात्रा अधिक हो वो आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ लिवर को भी खराब करता है। इसके अलावा जंक फूड जैसे- पिज्जा, फ्रेंच फ्राईज, चिप्स आदि भी आपके लिवर को धीरे-धीरे खराब करते हैं। इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए और सादा खाना खाना चाहिए, क्योंकि इसके कारण आपके शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है और डायबिटीज व ह्रदय रोग के खतरे भी बढ़ जाते हैं।
bad habits have bad effects on liver,healthy living,Health tips पर्याप्त पानी नहीं पीना

स्वास्थ्य विशेषज्ञ आमतौर पर आठ 8-औंस या गिलास की सलाह देते हैं, जो लगभग 2 लीटर या आधा गैलन एक दिन के बराबर होता है। इसे 8×8 नियम कहा जाता है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि आपको प्यासे न होने पर भी पूरे दिन लगातार पानी की घूंट पीने की जरूरत होती है। bad habits have bad effects on liver,healthy living,Health tips अधिक मीठा

बहुत अधिक चीनी आपके दांतों को ही नहीं, बल्कि यह आपके लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकती है। फैट बढ़ने का कारण चीनी और अधिक मीठा खाना हो सकता है, इसका सेवन कम करना चाहिए और डायबिटीज के मरीजों को मीठे से परहेज करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा चीनी आपके लिवर को खराब कर सकती है और आप कई रोगों के शिकार भी बन सकते हैं। अगर आप सोडा, पेस्ट्री, और कैंडी जैसी चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं, तो इसे अभी कम करना आपके लिए बेहतर होगा क्योंकि समय के साथ-साथ ये आपके लिवर को खराब कर सकता है।

bad habits have bad effects on liver,healthy living,Health tips अनिद्रा बिगाड़ सकती है लीवर की तबीयत

नींद की कमी के कुछ खतरे हैं जिनमें यह भी शामिल है कि यह लीवर को ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा कर सकता है। एक स्टडी के अनुसार, जो लोग नींद की कमी से पीड़ित हैं वे मधुमेह, मोटापा, हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होते हैं। जब हम सोते हैं, तब हमारा शरीर में रिपेयर ओर डिटॉक्सीफिकेशन का कार्य करता है। नींद में कमी लिवर के लिए ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का कारण बन सकता है, इसलिए कम से कम 8 घंटों की नींद जरूर लें ।

bad habits have bad effects on liver,healthy living,Health tips सिगरेट और शराब की लत

सिगरेट की आदत बेहद खतरनाक होती है खासकर उनके लिए जो चैन स्मोकर होते हैं, या फिर जो शराब पीते हैं। सिगरेट के धुए में पाए जाने वाले जहरीले केमिकल्स आपके लीवर को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं शराब भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है, शराब लीवर के लिए धीमा जहर माना जाता है, लोग जो अक्सर शराब पीते हैं उनका लीवर जल्द खराब हो जाता है, ऐसे में अगर आप सिगरेट और शराब की आदत में हो तो इसे कम कर दें या छोड़ दें।

bad habits have bad effects on liver,healthy living,Health tips असुरक्षित यौन संबंध

मुख्य रूप से कई पार्टनर के साथ संबंध लीवर के स्वास्थ्य के लिए आपके सोच से अधिक खतरनाक हो सकता है। सबसे महत्वपूर्ण जोखिम यह है कि एक व्यक्ति इस वजह से हेपेटाइटिस के चपेट में आ सकता है। हेपेटाइटिस सी एक संभावित घातक लीवर की बीमारी है जिसे यौन संचारित होता है। bad habits have bad effects on liver,healthy living,Health tips विटामिन के कैप्सूल

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको अच्छा आहार की जरूरत है। आपके शरीर को विटामिन ए की आवश्यकता भी होती है, ताजे फल और सब्जियां खाने से ये कमी पूरी हो जाती है। लेकिन अगर आप विटामिन ए की दवाई या कैप्सूल लेते हैं, तो यह आपके लिवर के लिए एक समस्या बन सकती है। कोई भी विटामिन ए की गोली लेने से पहले अपने डॉक्टर से जाँच करें क्योंकि जरूरी नहीं कि इसकी आवश्यकता हो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘डॉ. हसन’ का टीजर रिलीज, 11 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘डॉ. हसन’ का टीजर रिलीज, 11 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
विटामिन C सीरम से त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां
विटामिन C सीरम से त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां
रेटिनॉल का सही इस्तेमाल कैसे करें? झुर्रियों और असमान स्किन टेक्सचर के लिए जानें जरूरी बातें
रेटिनॉल का सही इस्तेमाल कैसे करें? झुर्रियों और असमान स्किन टेक्सचर के लिए जानें जरूरी बातें
astrology