न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया इस फिल्म से फर्स्ट लुक, इन्होंने दिए प्रभास की शादी के संकेत

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ पिछले काफी समय से अपने दिल लुमिनाटी टूर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने देश के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 12:16:08

2 News : दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया इस फिल्म से फर्स्ट लुक, इन्होंने दिए प्रभास की शादी के संकेत

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ पिछले काफी समय से अपने दिल लुमिनाटी टूर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने देश के विभिन्न शहरों में अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। हर ओर उनके शो के चर्चे सुनने को मिले। हालांकि कुछ विवाद भी हुए, लेकिन दिलजीत की लोकप्रियता और उनके हुनर के आगे सब फीके पड़ गए। इस बीच दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर खून से सने चेहरे और धूल से भरे कपड़ों की फोटो शेयर की है। ये तस्वीरें दिलजीत की अपकमिंग फिल्म के सीन हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा, “मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं।” ये तस्वीरें 'जसवंत सिंह खालरा' की बायोपिक 'पंजाब 95' से हैं। पंजाब के मानवाधिकारों के एक्टिविस्ट खालरा साल 1995 में अचानक गायब हो गए थे। इसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है। साल 2023 में उनकी बायोपिक अनाउंस हुई थी जिसमें दिलजीत को लीड रोल में कास्ट किया गया था। ये तस्वीरें इसी फिल्म के सेट की हैं। हालांकि इसकी अभी तक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म के डायरेक्टर हनी तेहरान हैं।

फिल्म में दिलजीत के साथ अर्जुन रामपाल और जगजीत संधू के भी अहम रोल रहेंगे। बता दें कि खालरा मानवाधिकार कार्यकर्ता थे, जिन्होंने पंजाब में विद्रोह के दौरान हजारों सिख युवाओं की कथित न्यायेतर हत्याओं का पर्दाफाश किया था। उन्हें आखिरी दफा अमृतसर में देखा गया था। लगभग एक दशक बाद लंबी सीबीआई जांच के बाद 6 पुलिस अधिकारियों को उनकी हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था।

मनोबाला विजयबालन ने प्रभास को लेकर अपने X पर शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास (45) अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। प्रभास की शादी को लेकर भी कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने अपने X (ट्विटर) पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने सिर्फ 'प्रभास' का नाम लिखा है। इसके साथ ही मनोबाला ने शादी और एक व्हाइट शादी के जोड़े में ब्राइडल इमोजी शेयर की है।

हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि क्या प्रभास सच में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रभास के फैंस में इस पोस्ट के बाद उत्सुकता बढ़ गई है। यूजर्स कमेंट्स कर एक ही सवाल कर रहे हैं कि क्या सच में प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं? कुछ फैंस ये भी जानना चाहते थे कि क्या वे 'बाहुबली' की को-स्टार अनुष्का शेट्टी से शादी करने जा रहे हैं?

पिछले साल भी प्रभास की शादी को लेकर अफवाहें उड़ी थीं। तब उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने 'समवन स्पेशल' का जिक्र किया था। हालांकि बाद में प्रभास ने हैदराबाद में 'कल्कि 2898 एडी' इवेंट के दौरान इन अटकलों पर विराम लगा दिया था। साल 2023 में प्रभास का नाम 'आदिपुरुष' की को-स्टार कृति सेनन के साथ जुड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा