न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर में सड़कों के नवनिर्माण कार्य का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की सड़कों के सुधार एवं नवनिर्माण के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम किया जा रहा है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 10:16:35

अजमेर में सड़कों के नवनिर्माण कार्य का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की सड़कों के सुधार एवं नवनिर्माण के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम किया जा रहा है। राज्य बजट घोषणा, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों के तहत अजमेर उत्तर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में करोड़ों रूपए की लागत से सड़के बनाई जा रही है। शीघ्र ही आमजन को सड़कों की अव्यवस्था से राहत मिल जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर शहर में मित्तल अस्पताल से बी.के. कौल नगर होते हुए टेलीफोन एक्सचेंज तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यह सड़क 6 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत से बनाई जाएगी। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को सड़कों की दृष्टि से विकसित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। कचहरी रोड़ पर सड़क निर्माण कार्य में बार-बार समस्या आ रही थी, उसे भी सुधारा गया है। शीघ्र ही अन्य सड़कों को भी मरम्मत या नवीनीकरण किया जाएगा। मित्तल अस्पताल से टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे तक की सड़क बनने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। अजमेर उत्तर क्षेत्र अन्तिम सिरे पर होने के कारण पेयजल आपूर्ति की समस्या रही है। अब इसे टेल एण्ड से फ्रण्ट एण्ड का बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तीन रिजर्वायर बनाने एवं नसीराबाद से नौसर तक नई पाईप लाईन बिछाने के लिए 270 करोड़ रुपये राशि स्वीकृत हुई है, भूमि आवंटन भी किया गया है। बीसलपुर बांध से निर्भरता कम करने के लिए पहली बार फॉयसागर झील का पानी पेयजल के लिए उपलब्ध हुआ है। यहां से 4.5 एमएलडी पानी लेने के लिए एक करोड़ रुपये राशि उपलब्ध करवाई गई है। इसी प्रकार अजमेर शहर में 22 बावडियों का चिन्हीकरण कर इनका पानी फिल्टर प्लांट तक लाया जाएगा। बीसलपुर बांध से पानी की आवक बढ़ाने के लिए इण्टेक वेल भी बनाया जाएगा। ईआरसीपी परियोजना से फॉयसागर को जोड़ने से हमेशा पानी भरा रहेगा। जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अतिरिक्त फीडर से जोड़ने के लिए भी पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि अजमेर की पहचान शिक्षा नगरी के रूप में बनी रहनी चाहिए। इसके लिए भारतीय तकनीकी संस्थान की तर्ज पर आरआईटी के लिए महिला इंजीनियरिंग कॉलेज का चुनाव किया गया है। इसी प्रकार आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी खुलेगा। इसके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। एम्म के स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान टीबी अस्पताल भवन में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। कोटड़ा में भी सैटेलाईट चिकित्सालय बनेगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अजयसर में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। यहां तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए चामुण्डा माता मन्दिर तक रोपे वे बनाया जाएगा। म्यूजियम बनने से भी पर्यटन में वृद्धि होगी। यातायात को पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए इलेक्टि्रक बसें चलाई जाएगी। इसी प्रकार एथलेटिक एकेडमी और स्पोर्ट्स कॉलेज आरम्भ होने से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। रोजगार बढ़ाने के लिए आईटी पार्क की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि आवंटन किया जा चुका है। रोडवेज बस स्टेण्ड का 40 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जायेगा।

इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण नित्या के., अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, श्री प्रवीण जैन सहित आमजन व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट