न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब मसाबा के साथ आधी रात बेघर हो गई थीं नीना, असित ने बताई सोढ़ी के शो छोड़ने की वजह

एक्ट्रेस नीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नीना ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। वह आज भी एक्टिंग के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 11:24:30

2 News : जब मसाबा के साथ आधी रात बेघर हो गई थीं नीना, असित ने बताई सोढ़ी के शो छोड़ने की वजह

एक्ट्रेस नीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नीना ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। वह आज भी एक्टिंग के प्रति दीवानगी रखती हैं और टीवी, सिनेमा, ओटीटी पर नजर आती रहती हैं। नीना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह 80 के दशक में वेस्ट इंडीज के पूर्व स्टार बल्लेबाज व कप्तान विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। साल 1989 में उन्होंने मसाबा गुप्ता को जन्म दिया, जिसकी उन्होंने अकेले परवरिश की। रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे। नीना ने साल 2008 में विवेक मेहरा के साथ घर बसाया।

इस बीच नीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में निजी जिंदगी के बारे में बात की। नीना ने यूट्यूब चैनल हाउसिंग डॉट कॉम के साथ बातचीत में कहा कि जब मैं दिल्ली से मुंबई आई थी, तब मैं किराये पर रहती थी। लेकिन बाद में मैंने अपने माता-पिता की मदद से एक अपार्टमेंट ले लिया। इसके बाद जैसे-जैसे मेरी कमाई बढ़ी तो मैंने अपना अपार्टमेंट भी बदल लिया। एक बार मैं नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो रही थीं। मैंने पुराना घर बेच दिया और उन्हीं पैसों से नया घर खरीदा था। हालांकि फिर भी मेरे पास ज्यादा पैसे नहीं थे, जिसके कारण मैं कुछ दिनों के लिए अपनी आंटी और अंकल के घर रहने चली गईं।

मैंने काफी समय आंटी के घर पर बिताया। मसाबा तब छोटी थी और मेरी आंटी उसकी देखभाल करती थीं। अचानक एक रात आंटी ने मुझे घर से बाहर निकाल दिया। मेरे पास उस समय न तो पैसे थे और न ही रहने के लिए कोई जगह। साथ में छोटी बच्ची भी थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। हालांकि तभी पता नहीं कैसे मेरे अंकल का मन बदला और उन्होंने जुहू में एक खाली फ्लैट में रहने की अनुमति दी। जिस घर में मुझे भेजा गया, वह 20 सालों से बंद था। घर में जाले लगे थे और चीजों में जंग लग चुकी थी। मैंने वहां छोटी बच्ची के साथ साफ-सफाई की, लेकिन जल्दी ही मुझे वहां से भी बाहर जाने को कह दिया गया।

neena gupta,actress neena gupta,masaba gupta,neena masaba,neena house,vivian richards,tmkoc,asit modi,gurucharan singh,taarak mehta ka ooltah chashmah

TMKOC के निर्माता असित मोदी ने गुरुचरण सिंह को लेकर की बात

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। गुरुचरण ने हॉस्पिटल से वीडियो शेयर किया था। इस बीच TMKOC के निर्माता असित मोदी ने उनके शो छोड़ने को लेकर बात की। असित ने शोशा संग इंटरव्यू में कहा कि गुरुचरण के लिए बहुत सारा प्यार है और मेरी फैमिली भी उससे प्यार करती है। वह बहुत जॉली इंसान है और बहुत आध्यात्मिक हैं।

कोविड के दौरान उस समय उन्हें अकेला फील हुआ, इस वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया। मैंने उस समय समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने गलत फैसला लिया। अब बहुत मुश्किल है, लेकिन मुझे फ्यूचर का नहीं पता। असित ने ईटाइम्स संग इंटरव्यू में कहा कि गुरुशरण ने खुद से शो को छोड़ने का फैसला किया। ये उनका फैसला था, हमने कभी नहीं कहा।

अब उन्हें भी लगता है कि उन्हें इस शो का हिस्सा होना चाहिए था और उन्हें यह शो पसंद भी है। 16 साल हो गए तारक मेहता के शो को और लोगों के पास शो छोड़ने के अपने निजी कारण हैं और आप किसी से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह हमेशा आपके शो का हिस्सा बना रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ