न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों में होने वाली इन बीमारियों में समय पर नहीं चेते तो, ये बन सकती है जानलेवा

पुरुषों को होने वाली कुछ सामान्य बीमारियां हैं, जिनके लक्षण बहुत कम दिखते हैं। सामान्य चेकअप के दौरान इनके बारे में कुछ पता...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 16 May 2021 7:41:40

पुरुषों में होने वाली इन बीमारियों में समय पर नहीं चेते तो, ये बन सकती है जानलेवा

पुरुषों को होने वाली कुछ सामान्य बीमारियां हैं, जिनके लक्षण बहुत कम दिखते हैं। सामान्य चेकअप के दौरान इनके बारे में कुछ पता नहीं लग पाता है। लेकिन यदि सही समय पर इनका इलाज न किया जाए तो ये जानलेवा साबित हो सकते हैं।

general diseases,diseases,men diseases,prostate cancer,kidney,liver,cholesterol,heart,health article in hindi

प्रॉस्टेट कैंसर

ख़तरे की घंटी : पुरुषों को प्रॉस्टेट कैंसर होने का ख़तरा बहुत ज़्यादा होता है और यह तक़रीबन 15 फ़ीसदी पुरुषों को प्रभावित करता है। प्रॉस्टेट (पुरुष मूत्राशय के पास स्थित ग्रन्थि) से शुरू होने वाला यह कैंसर शरीर के दूसरे भागों में भी फैल सकता है। यह आम तौर पर 50 वर्ष से अधिक आयु वाले पुरुषों को होता है, लेकिन हाल ही में ऐसे बहुत-से मामले आए हैं, जिनमें 35 वर्ष की आयु वाले पुरुष भी प्रॉस्टेट कैंसर से पीड़ित पाए गए हैं।

इससे बचने का तरीक़ा : कम वसा युक्त खाद्य पदार्थ ग्रहण करें। खाने में डेयरी व सोया प्रॉडक्ट्स शामिल करें। रेड मीट व अल्कोहल का सेवन कम से कम करें। जो लोग व्यायाम नहीं करते, उन्हें प्रॉस्टेट कैंसर होने का ख़तरा अधिक होता है।

कब कराएं चेकअप : प्रॉस्टेट की जांच के लिए हर वर्ष ऐंटीजेन ब्लड टेस्ट व 35 वर्ष की उम्र के बाद डिजिटल रेक्टल (मलद्वार के पास का हिस्सा) जांच करवाएं।

general diseases,diseases,men diseases,prostate cancer,kidney,liver,cholesterol,heart,health article in hindi

किडनी की बीमारी

ख़तरे की घंटी :
किडनी संबंधी बीमारियां सामान्य होती जा रही हैं। मधुमेह और हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों व 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को किडनी की बीमारी होने का ख़तरा ज़्यादा होता है। ऐसी बीमारी में किडनी काम करना बंद कर देती है, जिसके कारण पानी और मूत्र ख़ून में एकत्रित होने लगता है।

इससे बचने का तरीक़ा : इस बीमारी से बचने में भोजन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अधिक मात्रा में फल, सब्ज़ियां, दाल व फलियां ग्रहण करें। मछली व कम चर्बी वाला गोश्त खाएं। नमक और शक्कर का सेवन कम से कम करें। मीठे पेय पदार्थों से परहेज़ करें। प्रतिदिन 2 से 3 लीटर पानी पिएं और व्यायाम करके अतिरिक्त चर्बी घटाएं।

कब कराएं चेकअप : 35 वर्ष की उम्र के बाद किडनी की कार्यप्रणाली व ऐल्ब्युमिन (एक प्रकार का प्रोटीन) की जांच के लिए यूरिन टेस्ट करवाएं। 40 की उम्र के बाद नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक करवाएं।

general diseases,diseases,men diseases,prostate cancer,kidney,liver,cholesterol,heart,health article in hindi

लिवर की बीमारी

ख़तरे की घंटी : लिवर की बीमारी एक ऐसी दशा है, जो लिवर की कोशिकाओं की बनावट व उसकी कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है। यह किसी वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण की वजह से हो सकती है, लेकिन यह अधिकतर भोजन में पौष्टिक तत्वों की कमी, कुपोषण, अल्कोहल और लंबे समय तक ड्रग्स लेने के कारण होती है। इसकी शुरुआत पीलिया के रूप में हो सकती है। पेट के चारों तरफ़ की नसों में सूजन एवं जी मचलाना इत्यादि इसके प्रमुख लक्षण हैं। लंबे समय तक सैचुरेटेड फ़ैट्स (मक्खन, घी और प्रोसेस्ड मीट) का सेवन करने से फ़ैटी लिवर डिज़ीज़ होने का ख़तरा होता है, जिसकी वजह से गुर्दे में सूजन हो सकती है।

इससे बचने का तरीक़ा : नियमित रूप से व्यायाम करना ज़रूरी है, क्योंकि मोटापे की वजह से भी लिवर संबंधी बीमारियां होती हैं। अल्कोहल का सेवन कम करें। ताज़े फल व सब्ज़ियां खाएं।

कब कराएं चेकअप : 30 वर्ष की आयु के बाद शरीर में प्रोटीन व ब्लड सीरम के स्तर की जांच के लिए हर वर्ष लिवर फ़ंक्शन टेस्ट करवाएं।

general diseases,diseases,men diseases,prostate cancer,kidney,liver,cholesterol,heart,health article in hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल

ख़तरे की घंटी : यह किसी प्रकार का लक्षण या दर्द नहीं दिखाता है इसलिए ज़्यादातर पुरुष जब तक कोलेस्ट्रॉल चेक नहीं करवाते, उन्हें यह पता ही नहीं चलता है कि उनका कॉलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है। यह हृदय की धमनियों में अवरुद्धता और दिल की बीमारी का प्रमुख कारण है। यह हृदय को रक्त व मस्तिष्क को ऑक्सिजन पहुंचाने वाली धमनियों को अवरुद्ध कर देता है, जिसके कारण स्ट्रोक का ख़तरा बढ़ जाता है। यह धीरे-धीरे हमारे शरीर को क्षतिग्रस्त करता रहता है और बाद में अचानक हार्ट अटैक का रूप ले लेता है।

इससे बचने का तरीक़ा : नियमित व्यायाम से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है। यहां तक कि सामान्य एक्सरसाइज़ेस, जैसे प्रतिदिन आधे घंटे पैदल चलने एवं लिफ़्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से भी फ़ायदा होता है। लेकिन यदि आप भोजनप्रेमी हैं तो आपको कठोर व्यायाम करने की ज़रूरत है। अंडा, चीज़ व तले-भुने खाद्य पदार्थों से परहेज़ करें एवं इसके बजाय ज़्यादा फ़ाइबर युक्त खाद्य पदार्थ व निम्न फ़ैट युक्त डेयरी प्रॉडक्ट्स खाएं। रेड मीट न लें व अल्कोहल की मात्रा घटा दें।

कब कराएं चेकअप : 30 वर्ष की आयु के बाद एलडीएल, एचडीएल और ट्राइग्लिसेराइड्स की जांच के लिए हर वर्ष ब्लड चेकअप करवाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग