न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 10 लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, देते हैं दिल की बीमारी का संकेत

दुनियाभर में दिल से जुड़ीं बीमारियां मृत्यु की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है। मौजूदा वक्त में लोग खराब खान-पान और व्यस्त जीवनशैली की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का तेजी से शिकार हो रहे हैं। वैसे तो दिल की बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ इसका खतरा बढ़ जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 1:05:24

इन 10 लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, देते हैं दिल की बीमारी का संकेत

दुनियाभर में दिल से जुड़ीं बीमारियां मृत्यु की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है। मौजूदा वक्त में लोग खराब खान-पान और व्यस्त जीवनशैली की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का तेजी से शिकार हो रहे हैं। वैसे तो दिल की बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ इसका खतरा बढ़ जाता है। समय रहते इसके लक्षणों को पहचान अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं। अक्सर हमारे घर के बुजुर्ग सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं जिसके घातक परिणाम भी हो सकते हैं। ऐसे में आप बुजुर्गों के व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज से दिल के बीमारी के लक्षणों का पता लगा सकते हैं। दिल से जुड़ी समस्याओं की वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं दिल की बीमारी के इन संकेतों के बारे में...

heart,heart care tips,heart disease,heart problem,heartache,heart care unit,healthy living,Health tips

थकान

किसी भी काम के बाद थकावट महसूस होना कमजोर दिल का लक्षण है। अगर आपको किसी भी शारीरिक कार्य के बाद थकावट महसूस होती है और आप अगर तनाव महसूस करते है तो आपका दिल कमजोर हो सकता है। लगातार थकावट महसूस होने का प्रमुख कारण है कि दिल आप के शरीर में जरूरी मात्रा में खून की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। खून का बहाव कम होने के कारणों में एक कारण यह भी है कि आप की नसों को बंद होने से आप का दिल ठीक से काम नहीं कर रहा। कई बार थकावट का कारण तनाव या अधिक मात्रा में काम करना भी हो सकता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद लेते है तो इस समस्या से निजात पा सकते है।

heart,heart care tips,heart disease,heart problem,heartache,heart care unit,healthy living,Health tips

चक्कर आना

अगर आपको बीते कुछ दिनों से ऐसा महसूस हो रहा है कि आपको चक्कर आ रहे हैं और आपका शरीर घूमता रहता है या फिर बेहोशी जैसा कुछ हो रहा है तो भूलकर भी इस संकेत को नजरअंदाज न करें क्योंकि ये संकेत दिल की नसों में होने वाली ब्लॉकेज को दर्शाता है। जब नसों में ब्लॉकेज की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो रक्त की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से ऐसा होता है।

heart,heart care tips,heart disease,heart problem,heartache,heart care unit,healthy living,Health tips

खर्राटे

अगर कोई आम तौर पर खर्राटे लेता है तो ये कोई गलत बान नहीं है, ये साइनस भी हो सकता है, लेकिन खर्राटे से ये समझ आता है कि कहीं दिल की बीमारी तो नहीं। अगर किसी के खर्राटे बदल गए हैं और खर्राटे लेते समय ऐसी आवाज़ आ रही है जैसे कोई चोक हो रहा हो या फिर सांस लेने में दिक्कत समझ आ रही है तो ये स्लीप एप्निया हो सकता है, ऐसा होने पर दिल पर स्ट्रेस ज्यादा पड़ता है। ऐसे में दिल के कमज़ोर होने की गुंजाइश बढ़ सकती है।

heart,heart care tips,heart disease,heart problem,heartache,heart care unit,healthy living,Health tips

सीने में दर्द

कई बार आपके माता-पिता और यहां तक कि आप भी सीने में होने वाले दर्द को गैस या एसिडिटी मानकर अनदेखा कर देते हैं। अगर आपके पैरेंट्स को छाती में दर्द या दबाव महसूस होता है तो यह दिल का दौरा पड़ने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, आर्टरी में ब्लॉकेज होने के कारण भी सीने में दर्द हो सकता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। ऐसा बहुत कम मामलों में होता है कि किसी को सीने में दर्द के बिना ही हार्ट अटैक आ जाए।

heart,heart care tips,heart disease,heart problem,heartache,heart care unit,healthy living,Health tips

यूरिन में झाग

किडनी का सीधा संबंध दिल से होता है। इसलिए यूरिन में झाग बनने का इशारा कई बार हृदय से संबंधित बीमारी की ओर भी होता है। ये झाग यूरिन में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा होने के कारण बनते हैं। यूरिन में प्रोटीन ज्यादा होने के कारण अटैक के चांस भी ज्यादा होते हैं।

heart,heart care tips,heart disease,heart problem,heartache,heart care unit,healthy living,Health tips

पैरों में सूजन

क्या आप के जूते टाइट लग रहे हैं? या क्या आपके जूते पैरों में फिट नहीं हो रहे हैं? इसका कारण मुख्य रुप से कमजोर दिल के कारण एक ही जगह खून जमा होना भी हो सकता है। कमजोर दिल के कारण खराब खून शरीर के विविध भागों में जम जाता है। इसके कारण कई बार गुरुत्वाकर्षण के कारण खून पैरों में जमने लगता है।

heart,heart care tips,heart disease,heart problem,heartache,heart care unit,healthy living,Health tips

सांस लेने में तकलीफ

अक्सर सांस लेने में तकलीफ या फिर तेजी से सांस चलने को फेफड़ों से जुड़ी समस्या मान लिया जाता है जबकि ऐसा नहीं है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि ये दिल की नसों में ब्लॉकेज की समस्या का एक संकेत हो सकता है।

heart,heart care tips,heart disease,heart problem,heartache,heart care unit,healthy living,Health tips

दिल की अनियमित धड़कन

अगर आपको बीते कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है कि आपके दिल की धड़कन बहुत ज्यादा तेज या फिर धीरे चल रही है तो आपको जरूरत है इस संकेत पर ध्यान देने की। जी हां, अक्सर दिल की नसों में होने वाली ब्लॉकेज के कारण आपके दिल की धड़कनें कम या तेज हो सकती हैं। दिल की नसों में रक्त की आपूर्ति कम होने की वजह से ऐसा होता है।

heart,heart care tips,heart disease,heart problem,heartache,heart care unit,healthy living,Health tips

बहुत ज़्यादा पसीना आना

बिना किसी वर्कआउट और काम के ज्यादा पसीना आना दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है। जब हृदय रक्त को ठीक से पंप करने में असमर्थ होता है तो बिना किसी कारण के बहुत ज्यादा पसीना आता है। अगर आपके माता-पिता में यह लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो बिना लापरवाही बरते डॉक्टर की सलाह लें।

heart,heart care tips,heart disease,heart problem,heartache,heart care unit,healthy living,Health tips

हाई ब्लड प्रेशर

इन दिनों हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लोगों में कॉमन हो गई है। 50 वर्ष से ऊपर की उम्र के बाद इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। आप अपने पैरेंट्स का हर हफ्ते या 15 दिनों के अंदर डिजिटल ब्लड प्रेशर मापने वाली मशीन की मदद से ब्लड प्रेशर चैक कर सकते हैं। यदि आपके माता-पिता उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, तो आपको नियमित रूप से जांच करानी चाहिए। अनियंत्रित उच्च रक्तचाप आपके दिल को कठोर बना सकता है जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत