Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंसान को मौत की तरफ धकेल सकती है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क

ऐसे में आज हम आपको हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर समय रहते सतर्क हुआ जा सकता हैं। आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 2:31:37

इंसान को मौत की तरफ धकेल सकती है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क

हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की बीमारी वर्तमान समय में बहुत तेजी से बढ़ रही हैं और यह साइलेंट किलर की तरह इंसान को मौत की तरफ धकेल रही हैं। हाइपरटेंशन का कनेक्शन आर्टिरियल्स नाम की धमनियों से होता हैं जो शरीर में ब्लड फ्लो को रेगुलेट करने का काम करती हैं। अगर इन रक्त धमनियों का इलाज न किया जाए तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर कॉम्प्लीकेशन देखने को मिलते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को लेकर सबसे खतरनाक बात यह है कि आपको पता ही नहीं होता है कि आप इसकी चपेट में हैं। ऐसे में आज हम आपको हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर समय रहते सतर्क हुआ जा सकता हैं। आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में...
the problem of high blood pressure can push a person towards death be alert as soon as these symptoms appear,Health,healthy living आंखों में लाल धब्बे

आपकी आंखों के सामने लाल धब्बे हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकते हैं। ये टूटी हुई रक्त वाहिकाओं के कारण हो सकते हैं। अगर आपकी आंखें अक्सर लाल रहती है तो आपको जांच करानी चाहिए। हाई बीपी आंखों की की रोशनी को प्रभावित कर सकता है। यह रेटिनोपैथी नामक स्थिति को जन्म दे सकता है, जिसमें रक्त वाहिकाओं की दीवारें मोटी हो जाती हैं और रक्त के प्रवाह को बाधित कर देती हैं। रेटिना भी सूज सकता है और रक्त वाहिकाओं का रिसाव हो सकता है। the problem of high blood pressure can push a person towards death be alert as soon as these symptoms appear,Health,healthy living एडी में सूजन

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से आपके दिल को पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होती है। लंबे समय में यह अतिरिक्त प्रयास आपके हृदय की मांसपेशियों को मोटा बना सकता है। यह अंततः आपकी ए़डी में तरल पदार्थों का निर्माण करते है, जिससे वे सूज जाते हैं। देखा गया है कि पैरों को ऊपर उठाकर बैठने से आपका रक्त अधिक स्वतंत्र रूप से प्रवाहित होता है और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

the problem of high blood pressure can push a person towards death be alert as soon as these symptoms appear,Health,healthy living थकान महसूस होना

कई बार ऑफिस या फिर घर के किसी भी काम को पूरा करने में दिक्कत महसूस होती है। संभवत: यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। यदि आप बिना शारीरिक मेहतन किए हुए बिना भी थका हुआ महसूस करते हैं, तो ब्लड प्रेशर की जांच करें या फिर डॉक्टर से मिलें।

the problem of high blood pressure can push a person towards death be alert as soon as these symptoms appear,Health,healthy living इरेक्टाइल डिस्फंक्शन

उच्च रक्तचाप रक्त वाहिकाओं के लाइनिंग को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे धमनियां सख्त और संकीर्ण हो जाती हैं। इसे एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है, जो शरीर में रक्त के प्रवाह को कम कर देता है। इससे कुछ पुरुषों में इरेक्शन हासिल करना और उसे बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही इससे पीड़ित पुरुषों में यौन इच्छा की कमी की समस्या होती है। यदि आप इससे ग्रसित हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से चर्चा करें।

the problem of high blood pressure can push a person towards death be alert as soon as these symptoms appear,Health,healthy living नाक से खून बहना

नाक से खून आना कई बार साइनसाइटिस, लगातार नाक बहने या फिर उच्च रक्तचाप के कारण हो सकता है। यदि आपको भी ये समस्याएं नजर आएं, तो डॉक्टर के पास जाएं।

the problem of high blood pressure can push a person towards death be alert as soon as these symptoms appear,Health,healthy living नज़र कमज़ोर होना

ब्लड प्रेशर अधिक होने पर आंखों की रोशनी भी कमज़ोर हो जाती है। हाई ब्लड प्रेशर आंखों के रेटिना से जुड़ी नसों को नुकसान पहुंचाता है। जिससे, दिखायी कम देने लगता है।

the problem of high blood pressure can push a person towards death be alert as soon as these symptoms appear,Health,healthy living लगातार सिरदर्द होना

लगातार सिरदर्द होना भी अच्छा संकेत नहीं है। यह समस्या बेहद कॉमन है, लेकिन हाई बीपी में भी कई बार सिरदर्द हो सकता है। ऐसे में लगातार सिरदर्द हो, तो इलाज कराएं। the problem of high blood pressure can push a person towards death be alert as soon as these symptoms appear,Health,healthy living चेस्ट पेन

सीने में दर्द हाई बीपी का एक गम्भीर लक्षण माना जाता है। अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की स्थिति में आपको चेस्ट पेन महसूस हो सकता है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology