न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो समझ जाएं बढ़ गया हैं कोलेस्ट्रॉल, तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

पिछले कुछ समय से लगातार हृदय रोगों के मामले सामने आ रहे हैं और हार्ट अटैक से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। कई बार इन हृदय रोगों का कारण बढ़ता कोलेस्ट्रॉल बनता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 3:30:45

शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो समझ जाएं बढ़ गया हैं कोलेस्ट्रॉल, तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

पिछले कुछ समय से लगातार हृदय रोगों के मामले सामने आ रहे हैं और हार्ट अटैक से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। कई बार इन हृदय रोगों का कारण बढ़ता कोलेस्ट्रॉल बनता हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल से ब्लड वेसेल्स में प्लेक जमा होने लगता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण ज्यादातर समझ में नहीं आते हैं जिसकी वजह से इसे साइलेंट किलर का नाम भी दिया गया है। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिखाई दें तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आइये जानते हैं उन संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपके शरीर में बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल का स्तर...

cholesterol,symptoms for bad cholesterol,high cholesterol,cholesterol treatment,Health,health news,Health tips

तलवों का ठंडा रहना

एक रिपोर्ट के अनुसार, आपके पैर और तलवे हमेशा ठंडे रहते हैं, तो ये हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत हो सकते हैं। कुछ लोगों के तलवे गर्मी या हर मौसम में ठंडे रहते हैं, ऐसे लोगों को डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करना चाहिए। वैसे ज़रूरी नहीं कि ये उच्च कोलेस्ट्रॉल लेवल की समस्या हो, ठंडे तलवे कई अन्य समस्याओं में हो सकते हैं। बेहतर है कि डॉक्टर से जांच कराएं, कोलेस्ट्रॉल लेवल का टेस्ट करा लें।

cholesterol,symptoms for bad cholesterol,high cholesterol,cholesterol treatment,Health,health news,Health tips

आंखों की कॉर्निया के बाहरी हिस्से में उभार

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से आंखों में भी संकेत मिलते हैं। बताया जाता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को आंखों की कॉर्निया के बाहरी हिस्से में ऊपर या नीचे नीले या सफेद रंग की गुंबद जैसा कुछ दिखाई देता है तो उन्हें कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच करा लेनी चाहिए।

cholesterol,symptoms for bad cholesterol,high cholesterol,cholesterol treatment,Health,health news,Health tips

पैरों में क्रैम्प होना

रात में सोते समय आपको यदि बार-बार पैरों में क्रैम्प हो, तो इसे इग्नोर ना करें। यह हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण भी हो सकता है। इससे लोअर लिंब्स की आर्टरीज को नुकसान पहुंचता है। यह समस्या रात में अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे नींद नहीं आती है। तलवों, एड़ियों, उंगलियों, पैरों की मांसपेशियों में क्रैम्प हो सकता है। पैर को बिस्तर से लटका कर रखना या बैठने से क्रैम्प से राहत पा सकते हैं। यह गुरुत्वाकर्षण को पैरों में रक्त के प्रवाह में सहायता करता है।

cholesterol,symptoms for bad cholesterol,high cholesterol,cholesterol treatment,Health,health news,Health tips

हाथ में उठा दर्द

बताया जाता है कि बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई बार लोगों को हाथों में दर्द हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियों के अंदर की परत में वसा जमा हो जाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है। इसके कारण लोगों हाथों में दर्द की परेशानी होने लगती है।

cholesterol,symptoms for bad cholesterol,high cholesterol,cholesterol treatment,Health,health news,Health tips

पसीना आना

आमतौर पर सभी कों पसीना आता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पसीना आना हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण हो सकता है। आपको ब्लड टेस्ट कराकर एक बार कोलेस्ट्रॉल की पहचान करा लेनी चाहिए।

cholesterol,symptoms for bad cholesterol,high cholesterol,cholesterol treatment,Health,health news,Health tips

स्किन के रंग में बदलाव

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मुख्य संकेतों में त्वचा में बदलाव होना भी शामिल है। अगर आपको स्किन के रंग का बदलना नजर आए तो इसे इग्नोर न करें। आंखों के नीचे, हथेलियों और पैर के निचले हिस्से में नारंगी या पीला रंग दिखे तो कॉलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करें।

cholesterol,symptoms for bad cholesterol,high cholesterol,cholesterol treatment,Health,health news,Health tips

पैरों में दर्द रहना

यदि आपको कुछ दिनों से लगातार पैरों में दर्द रहता है, तो इसे भी नज़रअंदाज़ ना करें। जब पैरों की धमनियों में रुकावट पैदा होगी, तो ऑक्सीजन से भरपूर आवश्यक मात्रा में खून शरीर के निचले भाग में नहीं पहुंच पाता। इससे पैरों में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर कुछ लोग पैरों में जलन के साथ दर्द होने की भी शिकायत करते हैं।

cholesterol,symptoms for bad cholesterol,high cholesterol,cholesterol treatment,Health,health news,Health tips

अचानक वजन बढ़ना

शरीर के जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ने पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी सिर पर मंडराता रहता है। अगर आपका वजन अचानक से बढ़ने लगा है तो आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए ब्लड टेस्ट करा लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत