न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू कर दें सर्दियों में आंवले का सेवन, मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे

आयुर्वेद के अनुसार ठंड के मौसम में आंवले का सेवन आपको कई बीमारियों से बचाता है। आज हम आपको आंवले के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 03 Dec 2022 1:45:26

शुरू कर दें सर्दियों में आंवले का सेवन, मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे

मौसम के बदलाव के साथ ही आपको अपने खानपान में भी बदलाव लाना होता हैं जिसका नाता आपकी सेहत से जुड़ा होता हैं। सर्दियों का मौसम जारी हैं और इस दौरान आपको अपने आहार में आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। आंवले को सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, आयरन, और कैल्शियम पाया जाता है। आंवला आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आयुर्वेद के अनुसार ठंड के मौसम में आंवले का सेवन आपको कई बीमारियों से बचाता है। आज हम आपको आंवले के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

start consuming amla in winter,you will get these miraculous benefits,Health,healthy living

मौसमी संक्रमण से बचाता है

आंवला विटामिन-सी और ए, पॉलीफेनॉल, अल्कलॉइड और फ्लेवोनोइड के साथ ही केम्पफेरोल का एक शक्तिशाली मिश्रण है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मासेक्टिक्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, आंवला में शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। जिससे यह मौसमी संक्रमण के खिलाफ आपकी रक्षा करता है।

start consuming amla in winter,you will get these miraculous benefits,Health,healthy living

बॉडी को डिटॉक्स करता है

आंवला एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। आंवला खाने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है। यह शरीर से अतिरिक्त विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

start consuming amla in winter,you will get these miraculous benefits,Health,healthy living

सूजन कम करता है

शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स दिल, स्किन के साथ शरीर की इम्यूनिटी पर भी बुरा असर डालते हैं। दरअसल, फ्री रेडिकल्स शरीर की सूजन के लिए भी जिम्मेदार होते हैं, जो कई सारी बीमारियों को जन्म देने का काम करती है। लेकिन आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज कर शरीर की सूजन को दूर करने में मदद करते हैं।

start consuming amla in winter,you will get these miraculous benefits,Health,healthy living

हृदय रोगों से बचाता है

अगर आपके परिवार में किसी को हृदय संबंधी समस्या है, तो आप समझ सकती हैं कि सर्दियों का मौसम उनके लिए कितना खतरनाक होता है। आंवला हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करता है। इससे पूरे शरीर में रक्त का संचार अधिक प्रभावी तरीके से होता है। यह शरीर में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। साथ ही आंवला पाउडर में मौजूद क्रोमियम, धमनियों में एथेरोस्क्लेरोसिस या प्लाक को बनने की संभावना को कम कर सकता है। इससे स्ट्रोक और हर्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है।

start consuming amla in winter,you will get these miraculous benefits,Health,healthy living

डायबिटीज कंट्रोल करता है

सर्दियों में शारीरिक गतिविधियां बहुत कम हो जाती हैं, जिससे मधुमेह रोगियों के ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है। आंवले में क्रोमियम होता है, जो डायबिटीज के रोगियों के इलाज में बहुत मददगार होता है। 2011 में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार आंवला में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक और लिपिड कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। जो टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद है।

start consuming amla in winter,you will get these miraculous benefits,Health,healthy living

स्किन और बालों को रखें स्वस्थ

आंवला आपकी त्वाचा और बाल दोनों के लिए अच्छा है। यह बालों के लिए टॉनिक का काम करता है क्योंंकि यह रूसी से लेकर बालों के झड़ने की समस्या को रोकता है। इससे बालों की ग्रोथ में सुधार होता है। वहीं त्वचा की बात की जाए, तो आंवला सबसे अच्छा एंटी एजिंग फल है।

start consuming amla in winter,you will get these miraculous benefits,Health,healthy living

इस तरह इस्तेमाल करें आंवला

आयुर्वेद के अनुसार यदि आप रोज सुबह आंवले का रस शहद के साथ पीते हैं, तो आप दमकती हुई और स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं। 2 चम्मच शहद के साथ 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर इसका सेवन भी कर सकते हैं। आप इसे दिन में तीन से चार बार ले सकते हैं। इस उपाय को प्राचीन काल से इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। कुछ लोग आंवले का जूस, चटनी या अचार बनाकर अपनी पंसद अनुसार सेवन करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स