न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सांप काटने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय, रखें इन बातों का ध्यान

सांप एक विषैला जानवर है जिसके काटने पर इंसान की मौत हो सकती हैं। मॉनसून के इन दिनों में कई इलाकों में सांप निकल आते हैं, खासतौर से जंगल के पास के घरों में। इन दिनों में सर्पदंश अर्थात सांप के काटने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Aug 2022 2:19:00

सांप काटने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय, रखें इन बातों का ध्यान

सांप एक विषैला जानवर है जिसके काटने पर इंसान की मौत हो सकती हैं। मॉनसून के इन दिनों में कई इलाकों में सांप निकल आते हैं, खासतौर से जंगल के पास के घरों में। इन दिनों में सर्पदंश अर्थात सांप के काटने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं जो कि चिंताजनक बात हैं। कई बार सांप काटने के बाद लोग तत्काल डॉक्टर के पास जाने के बजाए दूसरे चक्करों में पड़ जाते हैं जो जानलेवा साबित हो सकता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं नजदीकी अस्पताल पहुंचने की। हांलाकि डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी करने के बीच कुछ घरेलू इलाजों के मदद से विष के खतरे को कुछ हद तक कम किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं कि सांप के काटने पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

snake bite,snake bite treatment,home remedies to treat snake bite,healthy living

घी

सांप के काटने पर पीड़ित को तुरंत थोड़ा ज्यादा घी खिलाकर उल्टी करवा दें। वहीं इसके बाद उसे 10-15 बार गुनगुना पानी पिलाकर उल्टी कराएं। ऐसा करने से सांप के जहर का असर कम हो जाएगा।

snake bite,snake bite treatment,home remedies to treat snake bite,healthy living

अरहर की दाल

अरहर की दाल को पीसकर रोगी को खिलाने से जहर का असर कम होने लगता है। इसके अलावा इससे इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है।

snake bite,snake bite treatment,home remedies to treat snake bite,healthy living

कंटोला

आप कंटोला की सब्जी को पीसकर तुरंत उस जगह पर लगा दें जहां सांप ने काटा हो। ऐसा होने से जहर का असर कम होने के साथ इंफेक्शन का खतरा भी टल जाएगा। इसके अलावा आप चाहे तो लहसुन को पीसकर उसमें शहद मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं।

snake bite,snake bite treatment,home remedies to treat snake bite,healthy living

लहसुन

लहसुन तो हर किचन में मिल जाता है,उसको पीसकर पेस्ट बना लें और सर्पदंश वाले जगह पर लगायें या लहसुन के पेस्ट में शहद मिलाकर खिलाने या चटवाने से इन्फेक्शन कम हो जाता है।

snake bite,snake bite treatment,home remedies to treat snake bite,healthy living

हल्दी

एंटिबाइटिक हल्दी में हल्का सा तेल मिलाकर उसे घाव वाली जगहें पर लगा दें। इससे खून में जहर नहीं फैलेगा।

snake bite,snake bite treatment,home remedies to treat snake bite,healthy living

तंबाकू

तंबाकू में पानी मिलाकर पोस्ट बना लें। इसे सांप के काटे हुए जगहें पर लगाने से जहर का असर कम हो जाएगा।

snake bite,snake bite treatment,home remedies to treat snake bite,healthy living

तुलसी

सांप के कांटने पर उस व्यक्ति को तुरंत तुलसी पीसकर खिला दें। इससे जहर उतर जाएगा।

snake bite,snake bite treatment,home remedies to treat snake bite,healthy living

केला

केले का तना तोड़कर उसका ताजा रस पिलाने से भी सांप का विष शरीर पर बेअसर हो जाता है।

snake bite,snake bite treatment,home remedies to treat snake bite,healthy living

सांप काटने पर क्या न करें

- सांप काटने पर किसी झोलाछाप डॉक्टर, बाबा या नीम की पत्ती को चबा कर देखना कि वह कड़वा लग रहा है या मीठा, यह सब नहीं करना चाहिए।
- बर्फ अथवा अन्य गर्म पद्धार्थ का इस्तेमाल काटे हुए स्थान पर न करें।
- अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा रक्त स्त्राव को रोकने रक्तबंध की पट्टी न बंधवाएं। इससे संबंधित अंग में रक्त संचारण पूरी तरह से रूक सकता है। इस स्थिति में संबंधित अंग की क्षति हो सकती है।
- जहांं सांप ने काटा है वहां सीरा नहीं लगाना चाहिए इससे सेप्टिक होने के चांस बढ़ जाते हैं। न ही उस जगह को जलाने की कोशिश करनी चाहिए।
- सांप काटने पर तनाव से भी बचने की कोशिश करें। अक्सर तनाव में आकर ही लोगों की मौत हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत