न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हाइट बढ़ाना चाहते है तो दिनचर्या में शामिल करें ये 8 एक्सरसाइज, मिलेगा फायदा

हर किसी को अच्छी लंबाई की चाहत होती हैं जो कि आपकी पर्सनलिटी को आकर्षक दिखाने का काम करती हैं। वैसे तो इसे आनुवांशिक माना जाता हैं कि माता-पिता से मिले जीन पर निर्भर करती है। लेकिन इसी के साथ ही आपका खानपान और शारीरिक पोश्चर भी इसे प्रभावित करता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Aug 2022 3:29:34

हाइट बढ़ाना चाहते है तो दिनचर्या में शामिल करें ये 8 एक्सरसाइज, मिलेगा फायदा

हर किसी को अच्छी लंबाई की चाहत होती हैं जो कि आपकी पर्सनलिटी को आकर्षक दिखाने का काम करती हैं। वैसे तो इसे आनुवांशिक माना जाता हैं कि माता-पिता से मिले जीन पर निर्भर करती है। लेकिन इसी के साथ ही आपका खानपान और शारीरिक पोश्चर भी इसे प्रभावित करता हैं। कई लोग अपनी कम हाइट को लेकर चिंतित रहते है और इसे बढ़ाने के लिए पिल्स-सप्लीमेंट का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो एक्सरसाइज की मदद से भी प्राकृतिक तौर पर हाइट बढ़ाने की चाहत को पूरा कर सकते हैं। जी हाँ, लंबाई बढ़ाने में एक्सरसाइज का अहम योगदान होता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसे सिद्ध करेगी।

exercise to increase height,increase height tips,simple  exercise to increase height,height increase tips,healthy living,Health tips

हैंगिंग एक्सरसाइज

एक वर्टिकल बार पर लटकना हाइट बढ़ाने का अच्छा तरीका हो सकता है। लटकने से धड़ के निचले हिस्से का भार रीढ़ पर पड़ता है और कशेरुकाओं पर खिंचाव कम हो जाता है। इससे ऊंचाई 1 से 2 इंच बढ़ सकती है, लेकिन ऐसा तुरंत नहीं होता। हैंगिंग एक्सरसाइज करने के लिए आपको बार्बेल या रॉड का सहारा लेते हुए इतनी ऊंचाई पर लटकना होता है कि आपके पैर जमीन पर न टिकें। लटकते समय अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ सकते हैं। जितनी देर हो सकें उतनी देर लटकें और बीच में 30-40 सेकेंड का गैप भी ले सकते हैं।

exercise to increase height,increase height tips,simple  exercise to increase height,height increase tips,healthy living,Health tips

स्टेप अप एक्सरसाइज

शोध बताते हैं कि स्टेप अप एक्सरसाइज करने से पैरों व कूल्हे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही शारीरिक संतुलन बेहतर होता है और हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसे करने के लिए कम हाइट का स्टूल, बॉक्स या फिर घर की सीढ़ियों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे पहले हल्का-सा कूदते हुए दाएं पैर के पंजे को स्टूल या बॉक्स पर रखें। फिर तुरंत उस पैर को वापस नीचे लाकर बाएं पैर के पंजे को स्टूल या बॉक्स पर रखें। ऐसा लगातार बिना रुके तेजी से करना है। शुरुआत में इसे धीर-धीरे ही करें, तो बेहतर होगा। जब इसका अभ्यास हो जाए, तो इसे तेजी से करें।

exercise to increase height,increase height tips,simple  exercise to increase height,height increase tips,healthy living,Health tips

साइड स्ट्रेच एक्सरसाइज

साइड स्ट्रेच मांसपेशियों को लंबा करने में मददगार है। इसलिए इसे हाइट बढ़ाने की कारगर एक्सरसाइज माना जाता है। साइड स्ट्रेच करते समय यह जरूर देखें कि आप मसल्स को पीठ के निचले हिस्से से ऊपर की तरफ खींचते हैं और आपके कंधे तक ऊंचाई तक स्ट्रेच महसूस करते हैं। साइड स्ट्रेच करने के लिए सीधे खड़े हों और अपने हाथों को सिर के ऊपर फैलाते हुए मिलाकर पकड़ें। अब ऊपरी शरीर को दाईं ओर मोड़ें और 20 सेकेंड के लिए होल्ड करें। इसके बाद प्रारंभिक स्थिति में आए और फिर बाईं तरफ स्ट्रेच करें। इसी तरह 20-30 रेप्स के 3 सेट करें।

exercise to increase height,increase height tips,simple  exercise to increase height,height increase tips,healthy living,Health tips

प्लैंक एक्सरसाइज

प्लैंक एक्सरसाइज भी व्यक्ति के पोश्चर में सुधार लाने का काम करती है और इससे मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। साफ व समतल जगह पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। कोहनी को जमीन पर सटाकर शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं। इस अवस्था में पूरे शरीर का भार कोहनियों व पैरों के पंजों पर होगा और पूरा शरीर हवा में होगा। अब पेट की मांसपेशियों में कसाव लाकर पेट को रीढ़ की ओर खींचना है। इस समय शरीर एक सीध में होना चाहिए। इस पोजीशन में 10 सेकंड तक रहने के बाद पहले वाली पोजीशन में लौट आना है। 10 सेकंड के समय को धीरे-धीरे करके बढ़ाया जा सकता है।

exercise to increase height,increase height tips,simple  exercise to increase height,height increase tips,healthy living,Health tips

कोबरा स्ट्रेच एक्सरसाइज

इसका उद्देश्य आपकी रीढ़ की हड्डी को लंबा करना होता है। यह कशेरुकाओं के बीच चौड़ाई बढ़ने से रोकने में भी फायदेमंद है, जिससे आपकी ऊर्ध्वाधर ऊंचाई बढ़ती है। इसे करने के लिए चेहरा नीचे करके फर्श पर लेट जाए और अपने कंधों के नीचे हथेलियां रखें। अपनी रीढ़ को फोटो में दिखाएं मुताबिक ऊपर की ओर उठाएं। जितना संभव हो उतना पीछे की ओर आर्क करें। 5 से 30 सेकेंड के बीच पोजिशन को होल्ड करें और फिर प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं। यह एक रेप्स कहलाएगा, इसी तरह 10-12 रेप्स करें।

exercise to increase height,increase height tips,simple  exercise to increase height,height increase tips,healthy living,Health tips

सुपरमैन एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज भी शरीर को स्ट्रेच करने और पोश्चर को ठीक करने में सहायक है। शुरुआत में इसे करने में दिक्कत आ सकती है, लेकिन अभ्यास के बाद इसे करना आसान हो जाता है। समतल जमीन पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाना है। इस समय हाथ समाने की ओर और पैर खुले हुए होने चाहिए। अब हाथों व पैरों को ऊपर की ओर उठाना है, जबकि पेट जमीन के साथ चिपका रहेगा। कुछ सेकंड तक इसी पोजीशन में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में लौट आएं।

exercise to increase height,increase height tips,simple  exercise to increase height,height increase tips,healthy living,Health tips

जंप रोप एक्सरसाइज

रोप जंप पूरी बॉडी का फैटबर्न करने में मदद करती है। लेकिन यह हाइट भी बढ़ा सकती है। यदि आप 15-20 मिनट भी रोजाना रस्सी कूदते हैं तो आपकी 250-300 कैलोरी बर्न हो सकती है। इसलिए स्पॉट जंप और रोप स्किपिंग ह्यूमन ग्रोथ को भी बढ़ा सकती है। इसलिए ही इसे बेसिक एक्सरसाइज में रखा जाता है। हाइट बढ़ाने के लिए रोजाना रोप जंप भी करें, जिससे आपको काफी मदद मिल सकती है।

exercise to increase height,increase height tips,simple  exercise to increase height,height increase tips,healthy living,Health tips

एब्डॉमिनल क्रंच एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों को लचीला बनाने के साथ ही शरीर को मजबूत बनाती है। इसके साथ ही पीठ भी मजबूत होती है और पोश्चर बेहतर होता है। सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेटना है और घुटनों को मोड़ लेना है। अब हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर सिर के पीछे रख लें। अब पेट की मांसपेशियों को कॉन्ट्रैक्ट करते हुए कंधों को जमीन से 1 या 2 इंच ऊपर लेकर आना है। ऊपर आते हुए सांस बाहर करनी है और गर्दन सीधी रखनी है। कुछ सेकंड इसी पोजीशन में रहने के बाद धीरे-धीरे नीचे आना है। इसे 15 से 20 बार एक रेप्स के लिए दोहराना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत