न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिसर्च! आंखों में देखकर पता चलेगा कि आप कितने दिन में मरने वाले हैं

किसी इंसान की आंखों में देखकर उसकी सही बायोलॉजिकल उम्र का पता लगाया जा सकता है। साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है कि भविष्य में इंसान की तबियत कैसी रहने वाली है। दरअसल, इंग्लैंड में वैज्ञानिकों ने मशीन लर्निंग के जरिए एक ऐसा एल्गोरिदम तैयार किया है, जो सिर्फ आपकी आंखों की रेटिना की स्कैनिंग करके यह बता देगा कि आपकी मौत कितने दिन, महीने या साल में होने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 11:42:27

 रिसर्च! आंखों में देखकर पता चलेगा कि आप कितने दिन में मरने वाले हैं

किसी इंसान की आंखों में देखकर उसकी सही बायोलॉजिकल उम्र का पता लगाया जा सकता है। साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है कि भविष्य में इंसान की तबियत कैसी रहने वाली है। दरअसल, इंग्लैंड में वैज्ञानिकों ने मशीन लर्निंग के जरिए एक ऐसा एल्गोरिदम तैयार किया है, जो सिर्फ आपकी आंखों की रेटिना की स्कैनिंग करके यह बता देगा कि आपकी मौत कितने दिन, महीने या साल में होने वाली है।

यूनाइटेड किंगडम में साढ़े तीन साल के अंदर 47,000 लोगों पर इस एल्गोरिदम का सफल परीक्षण किया गया है। जो या तो अधेड़ थे या बुजुर्ग। इनकी आंखों की जांच इस एल्गोरिदम के जरिए की गई। इनमें से 1871 लोगों की मौत हो गई। वह भी एल्गोरिदम के अनुसार बताए समय के भीतर। क्योंकि इनकी आंखों की रेटिना उनकी असल उम्र की तुलना में ज्यादा बुजुर्ग हो गई थीं। अब ये बात तो सच है कि जब आपकी उम्र ढलने लगती है, तब आपके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हर अंग पर असर पड़ता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर दो व्यक्ति एक ही उम्र के हैं तो दोनों के शरीर पर ढलती उम्र का असर एक जैसा पड़ेगा। उनकी शारीरिक स्थिति एक जैसी नहीं रहेगी। वैज्ञानिकों ने कहा कि यह प्रयोग अभी चल रहा है। लेकिन जितने लोगों के साथ किया गया, उसमें से कई लोगों की भविष्यवाणी एकदम सही निकली।

renital scan,eyes,death,death prediction

इस प्रयोग से एक बात तो साफ होती है कि आंखों की रेटिना बढ़ती उम्र के साथ डैमेज होने लगती है। यह आपकी बढ़ती उम्र को लेकर बेहद संवेदनशील होती है। क्योंकि रेटिना ही एक ऐसा अंग है, जहां पर खून की नलियां और नर्व्स (Nerves) एक साथ दिखते हैं। जिन्हें देखना आसान होता है। ये इंसान के वस्कुलर और दिमाग की सेहत की सही जानकारी देती हैं।

renital scan,eyes,death,death prediction

इससे पहले भी कई स्टडीज ऐसी हो चुकी हैं, जिसमें बताया गया है कि रेटिना की कोशिकाएं आपके शरीर में होने वाली कार्डियोवस्कुलर बीमारियां यानी दिल संबंधी बीमारियों, किडनी संबंधी बीमारियां और बढ़ती उम्र की जानकारी दे सकती हैं। लेकिन यह पहली ऐसी स्टडी है जिसमें रेटिनल एज गैप (Retinal Age Gap) का पता चलता है। यह आपकी मौत की भविष्यवाणी सटीकता से करता है। साथ ही यह भी बताता है कि किस तरह की बीमारी आपको भविष्य में हो सकती है। वैज्ञानिकों ने इस स्टडी से यह बात स्पष्ट कर दी है कि रेटिना का आपकी उम्र से सीधा संबंध है। यह उम्र के साथ हो रहे शारीरिक नुकसान की सही जानकारी देती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती