न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसमी फ्लू कर रहा हैं सभी को परेशान, दवाइयों की जगह आजमाएं ये उपाय

यह कई दिनों तक लोगों को परेशान कर रहा हैं। इससे बचने के लिए सभी दवाइयों का सेवन करने लगते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मौसमी फ्लू से छुटकारा पाने में आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Mar 2023 6:03:58

मौसमी फ्लू कर रहा हैं सभी को परेशान, दवाइयों की जगह आजमाएं ये उपाय

मौसम के बदलाव के साथ ही लोगों को सेहत से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। खासतौर से जब मौसम बदलता हैं तो बुखार के साथ ही ठंड लगना, नाक बहना, कमजोरी और उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं दिखाई देने लगती हैं। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है ऐसे लोगों में इस मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है। मौसमी फ्लू की चपेट में बच्चे हो या बड़े सभी आ रहे हैं। यह कई दिनों तक लोगों को परेशान कर रहा हैं। इससे बचने के लिए सभी दवाइयों का सेवन करने लगते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मौसमी फ्लू से छुटकारा पाने में आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

remedies to treat seasonal flu,healthy living,Health tips

शहद और काली मिर्च

मौसमी संक्रमण के कारण गले में होने वाली खराश और दर्द की समस्या को कम करने के लिए शहद और काली मिर्च का सेवन विशेष लाभप्रद माना जाता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में काली मिर्च में शहद और अदरक का रस मिलाकर इसका सेवन करने से गले की खराश दूर होती है। फ्लू के लक्षणों को कम करने में इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप कफ और खांसी से परेशान हो गए है तो शहद और काली मिर्च को 1 चम्मच में मिक्स कर लें और खाकर सो जाएं।

remedies to treat seasonal flu,healthy living,Health tips

अदरक का सेवन

मौसमी संक्रमण या फ्लू के लिए अदरक एक रामबाण औषधि है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें अदरक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, साथ ही यह एक शक्तिशाली डिटॉक्स जिससे यह इम्यूनिटी को न सिर्फ मजबूत बनाती है, बल्कि फ्लू के लक्षणों को भी कम करने में मदद करती है। यह कंजेशन और खांसी से भी छुटकारा दिलाती है। इसके लिए आपको 1 इंच अदरक के टुकड़े को एक कप पानी में उबालकर, घूंट-घूंट कर इसका सेवन करना है। दिन में 1 बार जरूर पिएं।

remedies to treat seasonal flu,healthy living,Health tips

पुदीना और अजवाइन की भाप

अगर आपको बहुत अधिक खांसी या कफ हो रहा है तो आप गर्म पानी में पुदीने की पत्तियां या अजवाइन की पत्तियों की भाप लें। इससे तुरंत आराम मिलेगा। सर्दी-खांसी होने पर अदरक की चाय पीना नहीं भूलें। और स्वास्थ्य के लिहाज से चाय में शक्कर की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें।

remedies to treat seasonal flu,healthy living,Health tips

कपूर का प्रयोग करें

काली मिर्च की तरह कपूर में भी कफ निस्सारक गुण होते हैं। यह एक आयुर्वेदिक इनहेलर है, जो श्वसन मार्ग के संक्रमण ठीक करने में मदद करता है। साथ ही खांसी और बलगम से भी छुटकारा दिलाता है। आप कपूर के 1-2 छोटे क्यूब्स को भाप लेने के पानी में डालकर, इससे भाप ले सकते हैं।

remedies to treat seasonal flu,healthy living,Health tips

हल्दी दूध से होगा फायदा

मौसमी संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए हल्दी दूध का सेवन भी काफी लाभकारी माना जाता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीने से सर्दी और फ्लू के लक्षणों से राहत मिलती है। अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए रात को सोने से पहले इसका सेवन करना विशेष लाभप्रद माना जाता है। हल्दी दूध शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है।

remedies to treat seasonal flu,healthy living,Health tips

तुलसी का सेवन

आयुर्वेद में तुलसी को जड़ी बूटियों की रानी कहा जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जैसे एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीट्यूसिव (खांसी से राहत देने वाला), एंटी-एलर्जिक गुण आदि। इससे यह मौसमी संक्रमण और फ्लू से छुटकारा दिलाने में बहुत प्रभावी है। इसके लिए आपको पानी में 4-5 तुलसी की पत्तियां उबालकर, इसे छानकर शहद मिलाकर सेवन करना है। आप दिन में 2 बार इसका सेवन कर सकते हैं।

remedies to treat seasonal flu,healthy living,Health tips

लहसुन

हर प्रकार के व्यंजनों में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। इससे जायके का स्वाद बढ़ जाता है। इसमें कई रासायनिक गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। अगर आपको टॉन्सिल्स की शिकायत है, तो लहसुन को सिरके में मिलाकर गरारे करें। आपको जल्द आराम देखने को मिल सकता है। सिरदर्द में लहसुन की कलियों को माथे पर स्क्रब करने से आराम मिलता है। कोल्ड में भी यह फायदेमंद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका