न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा के जलने पर तुरंत करे ये उपाय, जलन और फफोलो से मिलेगी राहत

आपको चाहिए कि जलते ही तुरंत कुछ ऐसे उपायों को आजमाया जाए जो जलन और फफोलो से राहत देने का काम करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आजमाए हुए हैं और बहुत समय से आजमाए जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Mar 2023 4:50:49

त्वचा के जलने पर तुरंत करे ये उपाय, जलन और फफोलो से मिलेगी राहत

आग से जलने पर होने वाली पीड़ा असहनीय होती है। कई बार खाना बनाते वक्त, गर्म पानी से या फिर बिजली के किसी उपकरण से जल जाने की घटना सामने आती हैं, जिसके बाद जलन और फफोलो की समस्या होने लगती हैं। ये फफोले आगे बढ़कर कई समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि जलते ही तुरंत कुछ ऐसे उपायों को आजमाया जाए जो जलन और फफोलो से राहत देने का काम करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आजमाए हुए हैं और बहुत समय से आजमाए जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

remedies to treat burnt skin,healthy living,Health tips

शहद

शहद का प्रयोग भी जले हुए स्थान पर करने से लाभ होता है, क्योंकि यह एक अच्छा एंटीबायोटिक होता है। यह घाव के कीटाणुओं को खत्म करने में सहायक होता है। इसके लिए शहद को पट्टी पर लेकर पट्टी को घाव पर रख दें और इस पट्टी को दिन में दो से तीन बार जरूर बदलें।

remedies to treat burnt skin,healthy living,Health tips

एलोवेरा जेल

किसी भी तरह की जलन कम करने के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है। यदि आपका हाथ या त्वचा गरम पानी या चाय से जल जाए तो उसमें तुरंत एलोवेरा जेल लगाएं। इससे तुरंत जलन कम होती है और फफोले भी नहीं पड़ते हैं।

remedies to treat burnt skin,healthy living,Health tips

टी-बैग

जले हुए स्थान पर टी-बैग रखने से भी आपको काफी राहत मिलेगी। इसके लिए टी-बैग को फ्रिज या ठंडे पानी में कुछ देर रखने के बाद घाव पर लगाएं। इसमें टैनिक अम्ल होता है, जो घाव की गर्मी को कम की उसे ठीक करने में मदद करता है।

remedies to treat burnt skin,healthy living,Health tips

तुलसी

तुलसी अपने औषधीय गुणों की वजह से जानी जाती है। तुलसी का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज में किया जाता है। जले हुए स्थान पर तुलसी का रस लगाएं। ऐसा करने से जलन से तुरंत राहत मिलती है। तुलसी के पत्तों का रस त्वचा पर लगाने से जले का निशान भी नहीं पड़ता है।

remedies to treat burnt skin,healthy living,Health tips

आलू का छिलका

जले हुए स्थान पर आलू या आलू का छिलका लगाकर रखने से भी जलन से राहत मिलेगी और ठंडक मिलेगी। इसके लिए आलू को दो भागों में काटकर उसे जख्म पर रखें। जलने के तुरंत बाद यह करना काफी फायदेमंद होगा।

remedies to treat burnt skin,healthy living,Health tips

टूथपेस्ट

जलने पर उपचार के रूप में टूथपेस्ट का उपयोग फायदेमंद माना गया गया है। एक रिसर्च के अनुसार जलने से राहत पाने के लिए विकल्प के रूप में टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही यह प्रारंभिक चोट को बढ़ाने की संभावना को भी कुछ हद तक कम करने में मददगार हो सकता है।

remedies to treat burnt skin,healthy living,Health tips

हल्दी

हल्दी अपने एंटीसेप्टिक गुणों की वजह से तुरंत जलन कम मकरने में मदद करती है। यदि कभी आपकी त्वचा जल जाए तो तुरंत उसमें हल्दी का पानी डालें। ऐसा करने से जलन के साथ दर्द भी कम होता है और त्वचा को कोई नुक्सान भी नहीं पहुंचता है।

remedies to treat burnt skin,healthy living,Health tips

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का उपयोग भी जलन की स्थिति को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है। एक रिसर्च के अनुसार बेकिंग सोडा का उपयोग गर्दन और ठुड्डी पर छोटे-छोटे जलने के घाव पर किया गया। इसके परिणाम में पाया गया कि जलने के प्राथमिक उपचार में बेकिंग सोडा को उपयोगी माना जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका