न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कद्दू के बीज : पोषक तत्वों का पावरहाउस, डाइट में होंगे शामिल तो ऐसे होगा स्वास्थ्य लाभ

छोटे अंडाकार आकार के कद्दू के बीज जिन्हें पेपिटस भी कहा जाता है, पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं। नट्स की तरह, कद्दू के बीज...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 6:55:59

कद्दू के बीज : पोषक तत्वों का पावरहाउस, डाइट में होंगे शामिल तो ऐसे होगा स्वास्थ्य लाभ

छोटे अंडाकार आकार के कद्दू के बीज जिन्हें पेपिटस भी कहा जाता है, पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं। नट्स की तरह, कद्दू के बीज ओमेगा-6 फैटी एसिड सहित प्रोटीन और असंतृप्त वसा का एक बड़ा स्रोत हैं। कद्दू के बीज खाने के फायदे कमाल के होते हैं। इन्हें रोजाना अपनी डेली डाइट में शामिल कर आपको स्वास्थ्य लाभों की एक लंबी फेहरिश्त मिल सकती है।

कद्दू के बीजों में आयरन, कैल्शियम, बी 2, फोलेट और बीटा-कैरोटीन सहित पोषक तत्वों की एक अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाती है। कद्दू के बीजों में जरूरी फैटी एसिड के उच्च स्तर होते हैं जो ब्लड में स्वस्थ रक्त वाहिकाओं और कम अस्वास्थ्यकर कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में मदद करते हैं। कद्दू के बीज डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

pumpkin,pumpkin seeds,pepitas,omega d fatty acid,heart,sleep,diabetes,weight,health article in hindi

इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है

कद्दू के बीजों में जिंक, फाइबर और मैग्नीशियम उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं। ये तीनों न्यूट्रिएंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और सूजन को दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें विटामिन ई भी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ब्लड वैसल्स को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है, इसके अलावा, कद्दू के बीजों में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने का काम कर सकता है। कद्दू के बीजों में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने का काम कर सकता है।

pumpkin,pumpkin seeds,pepitas,omega d fatty acid,heart,sleep,diabetes,weight,health article in hindi

मधुमेह

मधुमेह के लिए भी कद्दू के बीज के फायदे देखे जा सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, अलसी और कद्दू के बीजों से बना सप्लीमेंट मधुमेह को नियंत्रित कर सकता है, लेकिन इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है । इसके अलावा, कद्दू के बीज को फाइबर का अच्छा स्रोत माना गया है। एक अध्ययन के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फाइबर प्रभावी इलाज हो सकता है। मधुमेह के मामले में विटामिन-सी भी प्रभावी साबित हो सकता है। 1000mg/प्रतिदिन लिया गया विटामिन सप्लीमेंट टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में रक्त शर्करा और फैट को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। डायबिटीज के लिए इटिंग प्लान में अनसैचुरेटेड नट्स के साथ अनसैचुरेटेड बीजों को भी शामिल किया जा सकता है और कद्दू के बीज में अनसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है।

pumpkin,pumpkin seeds,pepitas,omega d fatty acid,heart,sleep,diabetes,weight,health article in hindi

कद्दू के बीज के फायदे अच्छी नींद के लिए
ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने के साथ- साथ मिनरल्स से भरपूर कद्दू के बीज नींद ना आने वाली बीमारी से बचाकर रखता है। मैग्नीशियम की मात्रा सही रहने से नींद ना आने की बीमारी से बचाव रहता है। मैग्नीशियम का सही मात्रा में सेवन करने से GABA लेवल स्वस्थ बना रहता है जो न्यूरोट्रांसमीटर होता है और अच्छी नींद में मदद मिलती है। अगर आप रातभर करवट बदलते रहते हैं तो कद्दू के बीज ट्राई कर सकते हैं।

pumpkin,pumpkin seeds,pepitas,omega d fatty acid,heart,sleep,diabetes,weight,health article in hindi

हृदय स्वास्थ्य

हृदय स्वास्थ्य के लिए भी कद्दू के बीज खाने के फायदे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कद्दू के बीज का तेल महिलाओं में रक्तचाप को नियंत्रित कर सकता है। रक्तचाप ठीक रहने से हृदय रोग से भी बचा जा सकता है।

pumpkin,pumpkin seeds,pepitas,omega d fatty acid,heart,sleep,diabetes,weight,health article in hindi

कद्दू के बीज के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

कद्दू के बीज विटामिन के और विटामिन ए से भरपूर होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट की खूबी होने के कारण यह खून में पैदा होने वाले फ्री रेडिकल से बचाकर रखते हैं। फ्री- रेडिकल स्वस्थ सेल के साथ मिलकर शरीर में नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होने पर यह फ्री- रेडिकल को स्वस्थ सेल से मिलने नहीं देते हैं और शरीर को बीमारी से बचाकर रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग