न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिस्ता बनाता तंदुरुस्ती की राह पर चलने का रास्ता, पाइल्स-दस्त सहित इन रोगों का दुश्मन

सूखे मेवे में पिस्ता बहुत मशहूर है, क्योंकि शरीर के लिए पिस्ता बहुत फायदेमंद होता है। बहुत दिनों तक बीमार होने पर, शरीर में जो कमजोरी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 11 May 2021 7:31:38

पिस्ता बनाता तंदुरुस्ती की राह पर चलने का रास्ता, पाइल्स-दस्त सहित इन रोगों का दुश्मन

सूखे मेवे में पिस्ता बहुत मशहूर है, क्योंकि शरीर के लिए पिस्ता बहुत फायदेमंद होता है। बहुत दिनों तक बीमार होने पर, शरीर में जो कमजोरी हो जाती है, उसमें पिस्ता का सेवन बहुत लाभकारी होता है। पुरुषों के यौन संबंधी समस्याओं में भी पिस्ता फायदा पहुंचाता है। पिस्ता खाने के फायदे बहुत हैं, लोग पिस्ता को बहुत पसंद से खाते हैं, लेकिन इसके बाद भी बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि पिस्ता कितना पौष्टिक है।

pistachio,pista,human body,pista medicine,dry fruit,pista health,health news in hindi

पिस्ता के सेवन से सिरदर्द में आराम

आजकल की तनाव भरी और प्रतियोगिता वाली जीवनशैली के कारण सिरदर्द एक आम बीमारी हो गई है। दिनभर के तनाव के कारण या खान-पान में बदलाव के कारण भी थकान और सिरदर्द की परेशानी होती है। कंप्यूटर पर काम करने के कारण भी सिर में दर्द होने लगता है। पिस्ता का दर्द निवारक गुण सिरदर्द को कम करने के काम आता है। पिस्ते के बीज के तेल को सिर पर लगाने या सूंघने से सिरदर्द से राहत मिलती है।

सिर की जुओं की परेशानी में पिस्ता के फायदे

आजकल कई लोग झड़ते बाल, बेजान बाल, रूखे बाल की समस्या से ग्रस्त हैं, और वे इससे उबरने के लिए उपाय ढूंढते हैं। आपको पता नहीं कि पिस्ता बालों को मजबूत करने में सहायता करता है। यह बालों से जूएं निकालने में भी मदद करता है। पिस्ता की छाल से काढ़ा बनाएं और उससे सिर धोएं। इससे सिर के बाल मजबूत होते हैं और जूं से भी निजात मिलती है।

मुंह से दुर्गंध आने की समस्या में पिस्ता के उपयोग से फायदे

अक्सर खान-पान में गलती होने पर पेट में गड़बड़ी हो जाती है और उसके कारण मुंह से बदबू आने लगती है। कभी-कभी मसूड़ों की बीमारी के कारण भी ऐसी समस्या होती है। पिस्ता खाने के फायदे इस रोग में मिलते हैं। अगर मसूड़े रोगग्रस्त हैं तो पिस्ते की गिरी को चबाएं। इससे मुंह से दुर्गंध आने की परेशानी ठीक होती है।

pistachio,pista,human body,pista medicine,dry fruit,pista health,health news in hindi

बवासीर में पिस्ता के फायदे

बवासीर को पाइल्स भी कहते हैं, यह एक बहुत ही दर्ददायक रोग है। बीमारी गंभीर हो जाने पर बवासीर के घाव से खून निकलने लगता है। रोगी को हर बार मल त्याग करने पर असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ता है। इस दर्द से आराम पाने के लिए पिस्ता के पेड़ की छाल को पीसकर बवासीर के मस्सों पर लगाएं।

दस्त में पिस्ता के फायदे

जो लोग दस्त से बराबर परेशान रहते हैं वे पिस्ता का उपयोग कर सकते हैं। पिस्ता के पेड़ की छाल का काढ़ा बना लें। इसे पीने से दस्त पर रोक लगती है।

कोलन को सेहतमंद बनाने में पिस्ता फायदेमंद

पिस्ता खाना कोलन यानि आँतों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि पिस्ते पाए जाने वाले कुछ विशेष प्रकार के तत्व कोलन को मजबूती प्रदान करते हैं। पिस्ता के सेवन से कोलन की श्लेष्मा झिल्ली में सूजन नहीं होती है और कोलन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है।

pistachio,pista,human body,pista medicine,dry fruit,pista health,health news in hindi

खुजली से दिलाए राहत पिस्ता

कभी-कभी किसी दवा के साइड इफेक्ट के कारण या प्रदूषण के दुष्प्रभाव के कारण या फिर त्वचा में रूखेपन के कारण खुजली की समस्या हो जाती है। पिस्ता के पेड़ की छाल का इस तरह इस्तेमाल करने से खुजली से राहत मिल सकती है। पिस्ता के पेड़ की छाल तथा पत्तों का काढ़ा बना लें। इससे प्रभावित स्थान को धोएं। इससे सूखी खुजली मिटती है।

शीतपित्त यानि हाइव्स में पिस्ता के प्रयोग से फायदे

आपने शीतपित्त का नाम नहीं सुना होगा, लेकिन इस बीमारी को अच्छी तरह जानते होंगे। इसे पित्ती रोग या पित्ती का उछलना भी कहते हैं। इसमें त्वचा पर लाल-लाल दाने आने लगते हैं, जिसमें खुजली होने लगती है। इसमें पिस्ता के बीज के तेल को लगाने से लाभ मिलता है।

कमजोरी में फायदेमंद पिस्ता का सेवन

पिस्ता खाने के फायदे आप शारीरिक कमजोरी में ले सकते हैं। इससे शारीरिक और मानसिक दुर्बलता कम होती है। इसके लिए पिस्ता के बीजों को भूनने के बाद सेवन करें।

pistachio,pista,human body,pista medicine,dry fruit,pista health,health news in hindi

स्मरण शक्ति को बढ़ाए पिस्ता

याददाश्त कम हो जाने से जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ता है। बच्चे हों या बूढ़े, किसी को भी यह समस्या हो सकती है। बच्चों में अगर याद रखने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है तो उसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ता है। आप स्मरण शक्ति की कमी जैसी समस्या में भी पिस्ता खाने के फायदे ले सकते हैं। पिस्ता की गिरी, बादाम, पके नारियल की गिरी, शक्कर या मिश्री तथा घी को समान मात्रा में मिला लें। इसका 2-5 ग्राम मात्रा में सेवन करें। इसके साथ गाय का दूध पिएं। इससे लाभ मिलता है।

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए पिस्ता के फायदे

पिस्ता खाना हृदय के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं, जिससे हृदय रोग होने की संभावना कम हो जाती है।

कैंसर को रोकने में पिस्ता का इस्तेमाल

पिस्ता का सेवन कैंसर की रोकथाम में सहायक होता है। एक रिसर्च के अनुसार पिस्ता में कैंसररोधी तत्व पाए जाते हैं जो कि कैंसर को रोकने में मदद करते है।

pistachio,pista,human body,pista medicine,dry fruit,pista health,health news in hindi

बालों को स्वस्थ रखने के लिए पिस्ता के फायदे

पिस्ता का सेवन और पिस्ते का तेल बालों पर लगाना, दोनों ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाला विटामिन-ई बालों को मजबूती देता है साथ ही पिस्ता में स्निग्ध गुण पाया जाता है जो कि स्कैल्प की ड्राईनेस को दूर कर बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और बालों को झड़ने से रोकता है।

वजन घटाने में पिस्ता फायदेमंद

वजन को घटाने में पिस्ता का सेवन एक अच्छा उपाय माना जा सकता है क्योंकि इसमें पाया जाने वाले फाइबर और अन्य तत्व जल्दी-जल्दी भूख लगने की प्रवृत्ति को नियंत्रित करते हैं, जिससे बार- बार खाने की इच्छा नहीं होती और वजन को नियंत्रित होने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!