न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों की लाइफ लाइन हैं मूंगफली, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों के दिनों में मूंगफली का सेवन किस तरह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 07 Dec 2022 2:26:33

सर्दियों की लाइफ लाइन हैं मूंगफली, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

सर्दियों का मौसम आते ही उत्तर भारत की सड़कों पर आपको मूंगफली के ठेले मिल जाएंगे। ठण्ड के इन दिनों में गर्मागर्म मूंगफली का सेवन सभी को पसंद आता हैं। मूंगफली को गरीबों की बादाम कहा जाता हैं जो सर्दियों की लाइफ लाइन के तौर पर जानी जाती हैं। मूंगफली में लगभग वो सभी तत्व मौजूद होते हैं, जो बादाम में पाए जाते हैं। मूंगफली में पॉलीफेनोल होता है जो कि एक एंटी ऑक्सीडेंट होता है। इसके अलावा मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों के दिनों में मूंगफली का सेवन किस तरह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं।

सर्दियों की लाइफ लाइन हैं मूंगफली, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

सर्दी-जुकाम में उपयोगी

मूंगफली का सेवन सर्दी-जुकाम में बहुत लाभदायक होता है। चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है, ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करेंगे तो इससे आपका शरीर गर्म रहेगा और सर्दी-जुकाम की समस्या में जल्द राहत मिलेगी।

सर्दियों की लाइफ लाइन हैं मूंगफली, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए

अगर आपको हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो सर्दियों में भुनी हुई मूंगफली खा सकते हैं। मूंगफली में प्रोटीन काफी अधिक होता है। ऐसे में अगर आप प्रोटीन का सेवन करेंगे, तो इससे मांसपेशियां मजूबत बनती है। साथ ही हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

सर्दियों की लाइफ लाइन हैं मूंगफली, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

अल्जाइमर रोग में फायदेमंद

मूंगफली का सेवन अल्जाइमर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है। इनमें रेसवेरट्रोल नामक एक यौगिक होता है, जो मृत कोशिकाओं को कम करने, डीएनए की रक्षा करने और अल्जाइमर रोगियों में तंत्रिका संबंधी क्षति को रोकने के लिए फायदेमंद है। लेकिन उबली या भुनी हुई मूंगफली ज्यादा लाभदायक होती है।

सर्दियों की लाइफ लाइन हैं मूंगफली, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

दिल की बीमारियों में फायदेमंद

मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। दरअसल, गुड कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर आपके हृदय के लिए फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों के मुताबिक, शरीर में अगर गुड कोलेस्ट्रॉल अधिक हो तो हृदय संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है।

सर्दियों की लाइफ लाइन हैं मूंगफली, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

डायबिटीज में भी फायदेमंद

मूंगफली का सेवन डायबिटीज में भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद मिनरल्स ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, मूंगफली का सेवन डायबिटीज के खतरे को 21 फीसदी तक कम कर सकता है।

सर्दियों की लाइफ लाइन हैं मूंगफली, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

वजन कम करने में मिलती है मदद

मूंगफली का सेवन वजन कम करने में भी काफी मदद कर सकता है। दरअसल, इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिसकी वजह से आप खाना कम खाते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको वजन कम करना है तो रोजाना मूंगफली का सेवन करें।

सर्दियों की लाइफ लाइन हैं मूंगफली, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

रक्त प्रवाह को बढ़ाए

मूंगफली का सेवन हमारे मेटाबॉलिज़म और मांसपेशियों को संतुलित रखने का काम करता है। मूंगफली में पाया जानेवाला बीटा कैरोटीन त्वचा की एक-एक कोशिका तक रक्त के प्रवाह को सुनिश्चित करता है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और त्वचा निरोग रहती है।

सर्दियों की लाइफ लाइन हैं मूंगफली, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

त्वचा के लिए बेहतरीन

मूंगफली के गुण सोरायसिस और एक्जिमा जैसे त्वचा रोगों का इलाज करते हैं। मूंगफली में मौजूद फैटी एसिड भी सूजन और त्वचा की लालिमा को कम करता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर विषाक्त पदार्थों और कचरे को बाहर निकालने के लिए आवश्यक है। शरीर के अंदर विषाक्त पदार्थ त्वचा पर डलनेस और अतिरिक्त तेल का कारण होते हैं। इसलिए मूंगफली का सेवन आपकी स्किन को स्वस्थ रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका