न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पानी पूरी खाने से हो सकता है ये खतरनाक इंफेक्शन, पड़ सकता है अस्पताल जाना

मानसून अपने साथ कई गंभीर बीमारियों को भी लेकर आती है। ये बीमारियां बरसात के कारण पानी भरने, गंदगी, कीड़े-मकौड़े या मच्छरों के कारण होती हैं। बरसात में अत्यधिक वर्षा होने के कारण जगह-जगह पानी का जमाव हो जाता है। इससे गंदगी, मच्छर या कीड़े-मकोड़े पनपने की ज्यादा आशंका रहती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Jul 2022 4:55:18

पानी पूरी खाने से हो सकता है ये खतरनाक इंफेक्शन, पड़ सकता है अस्पताल जाना

मानसून अपने साथ कई गंभीर बीमारियों को भी लेकर आती है। ये बीमारियां बरसात के कारण पानी भरने, गंदगी, कीड़े-मकौड़े या मच्छरों के कारण होती हैं। बरसात में अत्यधिक वर्षा होने के कारण जगह-जगह पानी का जमाव हो जाता है। इससे गंदगी, मच्छर या कीड़े-मकोड़े पनपने की ज्यादा आशंका रहती है। इस मौसम में संक्रमण भी बढ़ जाता है। इन बीमारियों के चपेट में बच्चे से लेकर वयस्क व बुजुर्ग सभी आते हैं। इन बीमारियों में डेंगू, चिकुनगुनिया, जेई, मलेरिया, ब्रेन मलेरिया, टाइफाइड, येलो बुखार सहित अन्य शामिल हैं। फिलहाल तेंलगाना में टाइफाइड ने कोहराम मचाया हुआ है और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने फेमस स्ट्रीट फूड पानी पूरी को जिम्मेदार ठहराया है। तेलंगाना में जून में टाइफाइड के 2752 केस सामने आए वहीं, इससे पहले मई में 2,700 मामले सामने आए थे। इसके साथ ही हैजा और डेंगू के मामले भी बढ़ रहे हैं।

पब्लिक हेल्थ के निदेशक डॉ जी श्रीनिवास राव ने टाइफाइड को 'पानी पूरी रोग' कहा है। सरकार मानसून के दौरान लोगों को स्ट्रीट फूड खासकर पानी पूरी से दूर रहने की सलाह दे रही है। डॉ राव ने यह भी कहा कि विक्रेताओं को स्वच्छता सुनिश्चित करनी चाहिए और केवल सुरक्षित पेयजल का इस्तेमाल करना चाहिए।

दूषित पानी, खाना और मच्छर मौसमी बीमारियों जैसे मलेरिया, डायरिया और वायरल फीवर के मुख्य कारण हैं। तेलंगाना में डायरिया के 6,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और डेंगू के मामलों में भी तेजी देखी जा रही है।

pani puri advantages and disadvantages,pani puri side effects,does pani puri cause gas,does pani puri cause constipation,does pani puri cause acidity,pani puri water for digestion,typhoid causes,what are symptoms of typhoid in adults,is typhoid contagious,typhoid fever pattern,signs of recovery from typhoid,typhoid test

टाइफाइड के लक्षण

टाइफाइड बुखार एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो दूषित खाना या पानी से साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया के कारण होता है। विकसित देशों में टाइफाइड बुखार दुर्लभ है। विकासशील देशों में यह अभी भी एक गंभीर स्वास्थ्य खतरा है, खासकर बच्चों के लिए। दूषित भोजन और पानी या किसी संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क से टाइफाइड बुखार होता है। टाइफाइड की बीमारी आमतौर पर 7 से 14 दिनों तक रह सकता है। लेकिन कुछ मामलों में यह बीमारी 3 या 30 दिन तक भी रह सकती है। शुरुआती अवस्था में, टाइफाइड के लक्षणों में लंबे समय तक तेज बुखार, पेट में तेज दर्द, सिरदर्द, दस्त या कब्ज और भूख कम लगना शामिल हैं। यदि तुरंत इलाज नहीं किया जाता है, तो यह लक्षण और गंभीर होने लगते हैं। जिसके कारण शरीर में थकान, पीली त्वचा, खून की उल्टी और यहां तक कि आंतरिक रक्तस्राव भी हो सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल दुनिया भर में अनुमानित 11-20 करोड़ लोग टाइफाइड से बीमार होते हैं। जिसमें से 128,000 से 161,000 लोग की मौत हो जाती है।

pani puri advantages and disadvantages,pani puri side effects,does pani puri cause gas,does pani puri cause constipation,does pani puri cause acidity,pani puri water for digestion,typhoid causes,what are symptoms of typhoid in adults,is typhoid contagious,typhoid fever pattern,signs of recovery from typhoid,typhoid test

कैसे करें बचाव

पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल

इस मौसम में जरूरी है कि परिवार के सभी सदस्य स्वच्छता का पालन करें। ऐसे में खाना खाने से पहले और वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोएं। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि बाहर से आने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोएं। खांसते और छींकते समय मुंह को ढकें और आंख और नाक को टच छूने से बचें।

pani puri advantages and disadvantages,pani puri side effects,does pani puri cause gas,does pani puri cause constipation,does pani puri cause acidity,pani puri water for digestion,typhoid causes,what are symptoms of typhoid in adults,is typhoid contagious,typhoid fever pattern,signs of recovery from typhoid,typhoid test

शुद्ध पानी पिएं

ध्यान रहें कि पीने के लिए सिर्फ शुद्ध पानी का ही इस्तेमाल करें या पीने से पहले पानी को अच्छी तरह के उबाल लें। यदि आप पैकेज्ड पानी पी रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि यह एक विश्वसनीय ब्रांड का हो। बाहर पानी पीते समय सुरक्षित बोतलबंद पानी को प्राथमिकता दें यदि आप उस स्थान पर परोसे जाने वाले पानी की गुणवत्ता के बारे में सुनिश्चित नहीं हैं। अशुद्ध पानी आपके पेट को आसानी से खराब कर सकता है और डायरिया का कारण बन सकता है।

pani puri advantages and disadvantages,pani puri side effects,does pani puri cause gas,does pani puri cause constipation,does pani puri cause acidity,pani puri water for digestion,typhoid causes,what are symptoms of typhoid in adults,is typhoid contagious,typhoid fever pattern,signs of recovery from typhoid,typhoid test

स्ट्रीट फूड को करें अवॉइड

बारिश के दिनों में अधिकतर लोगों का मन पानी पूरी, समोसे जैसे स्ट्रीट फूड्स खाने का करता है। लेकिन स्ट्रीट फ़ूड का सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपका मन हैं तो आप इन्हें घर पर बनाकर खा सकते हैं। घर में भी खाना बनाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं। साथ ही बरसात के मौसम में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए मौसमी फल, सब्जियां और नट्स खूब खाएं।

pani puri advantages and disadvantages,pani puri side effects,does pani puri cause gas,does pani puri cause constipation,does pani puri cause acidity,pani puri water for digestion,typhoid causes,what are symptoms of typhoid in adults,is typhoid contagious,typhoid fever pattern,signs of recovery from typhoid,typhoid test

मच्छरों से रहे दूर

मच्छर की वजह से बारिश में कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में इनसे बचने के लिए शाम को सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लें। साथ ही सोने से पहले या शाम को बाहर जाते समय भी मच्छर भगाने वाली क्रीम लगा कर निकलें। ऐसे कपड़े पहनने की कोशिश करें जो आपके पैरों और बाहों को अच्छी तरह से ढकें रख सके। सुनिश्चित करें कि आपके घर में कहीं भी पानी जमा न हो, क्योंकि यह मच्छरों के लिए प्रजनन स्थल बन सकता है।

pani puri advantages and disadvantages,pani puri side effects,does pani puri cause gas,does pani puri cause constipation,does pani puri cause acidity,pani puri water for digestion,typhoid causes,what are symptoms of typhoid in adults,is typhoid contagious,typhoid fever pattern,signs of recovery from typhoid,typhoid test

टाइफाइड से निजात पाने के घरेलू उपाय

तुलसी

तुलसी और सूरजमुखी के रस को निकाल कर पीने से आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा एक पैन में पानी और थोड़ी तुलसी की पत्तियां डालकर उबाल लें। दिन में 3-4 बार ऐसे ही पिएं।

pani puri advantages and disadvantages,pani puri side effects,does pani puri cause gas,does pani puri cause constipation,does pani puri cause acidity,pani puri water for digestion,typhoid causes,what are symptoms of typhoid in adults,is typhoid contagious,typhoid fever pattern,signs of recovery from typhoid,typhoid test

सेब का रस

सेब का रस टाइफाइड की समस्या से आसानी से निजात दिला सकता है। इसके लिए सेब के जूस में अदरक का रस मिलाकर पिएं। इससे आपको टाइफाइड के बुखार से निजात मिलेगा।

pani puri advantages and disadvantages,pani puri side effects,does pani puri cause gas,does pani puri cause constipation,does pani puri cause acidity,pani puri water for digestion,typhoid causes,what are symptoms of typhoid in adults,is typhoid contagious,typhoid fever pattern,signs of recovery from typhoid,typhoid test

लहसुन

लहसुन एंटी बायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ-साथ तासीर में गर्म होता है। इसके लिए घी में 6-7 लहसुन कली फ्राई कर लें। इसमें सेंधा नमक डालकर इसका सेवन करे।

pani puri advantages and disadvantages,pani puri side effects,does pani puri cause gas,does pani puri cause constipation,does pani puri cause acidity,pani puri water for digestion,typhoid causes,what are symptoms of typhoid in adults,is typhoid contagious,typhoid fever pattern,signs of recovery from typhoid,typhoid test

लौंग

लौंग भी टाइफाइड की समस्या से निजात दिलाने में काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आठ कप पानी में 6-7 लौंग डालकर उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो इसका सेवन दिनभर करे। इससे टाइफाइड के कारण आई कमजोरी से भी छुटकारा मिलेगा।

pani puri advantages and disadvantages,pani puri side effects,does pani puri cause gas,does pani puri cause constipation,does pani puri cause acidity,pani puri water for digestion,typhoid causes,what are symptoms of typhoid in adults,is typhoid contagious,typhoid fever pattern,signs of recovery from typhoid,typhoid test

शहद

शहद में एंटीवायरल, एंटीबैक्टिया, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर इसका सेवन करे। इससे आपको राहत मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी

राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप

बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी

सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार

रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल

सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान

रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर

रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल

H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’

चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर

गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर

कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान

रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता