न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली पर की गई ये एक गलती, बढ़ा सकती है खराब कोलेस्ट्रॉल, जानें बचने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमारे आहार में कुछ हद तक कॉलेस्ट्रॉल का सेवन सुरक्षित है। मगर ध्यान रखें कि हमें जितना कोलेस्ट्रॉल चाहिए होता है, वह हमारा शरीर बना लेता है। इसलिए खाद्य पदार्थों के जरिए इसका सेवन करना जरूरी नहीं है। अब सवाल उठता है कि त्योहार के समय खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से कैसे रोका जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Oct 2022 11:03:07

दिवाली पर की गई ये एक गलती, बढ़ा सकती है खराब कोलेस्ट्रॉल, जानें बचने के लिए क्या करें?

भारत में दीपावली बहुत बड़ा त्योहार है, जो भव्य तरीके से बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस दौरान लोग एक दूसरे से मिलते हैं, शुभकामनाओं का आदान प्रदान होता है और मिठाईयों तथा व्यंजनों के साथ मेजबानी की जाती है। ऐसे में ओवर-ईटिंग की समस्या बहुत होती है। ओवर-ईटिंग की वजह से खून में शुगर और कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत बढ़ जाता है। जिसकी वजह से दिल की सेहत संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमारे आहार में कुछ हद तक कॉलेस्ट्रॉल का सेवन सुरक्षित है। मगर ध्यान रखें कि हमें जितना कोलेस्ट्रॉल चाहिए होता है, वह हमारा शरीर बना लेता है। इसलिए खाद्य पदार्थों के जरिए इसका सेवन करना जरूरी नहीं है। अब सवाल उठता है कि त्योहार के समय खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से कैसे रोका जा सकता है।

diwali celebration,cholesterol,mistakes that increase bad cholesterol,health news,health news in hindi,healthy living,habits that reduce cholesterol

आपको बता दे, कोलेस्ट्रॉल एक सा जैसा या मोम जैसा पदार्थ है, जो शरीर में कोशिका झिल्ली, कुछ हार्मोन और विटामिन डी बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। इसे बेकार समझने की गलती ना करें। यह शरीर की कोशिकाओं को टूटने से बचाता है और हार्मोन्स एवं विटामिनों का उत्पादन करता है। कॉलेस्ट्रॉल मुख्यतः दो प्रकार का होता हैः एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को गंदा माना जाता है क्योंकि यही शरीर में असली परेशानी की जड़ है जबकि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल अच्छा होता है और शरीर के कई कामकाज में सहायक है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।

diwali celebration,cholesterol,mistakes that increase bad cholesterol,health news,health news in hindi,healthy living,habits that reduce cholesterol

खराब कोलेस्ट्रॉल को रोकने के लिए क्या करें?

- मखाना, मेवे व फलों का सेवन करें।
- त्योहारों के दिनों में खूब पानी और ताजा फलों का रस पिएं।
- दही व फाइबर युक्त चीजों का सेवन करें या फिर शरीर को डाइट देने के लिए उबला हुआ खाना खाएं
- सरसों का तेल या घी का उपयोग करें।
- हेल्दी फैट्स को अपने आहार में शामिल करें।
- रोजाना 7-8 घंटे की नींद अवश्य लें
- तली हुई चीजों का सेवन ना करें।
- खाने में रिफाइंड तेल का इस्तेमाल ना करें।

diwali celebration,cholesterol,mistakes that increase bad cholesterol,health news,health news in hindi,healthy living,habits that reduce cholesterol

दिवाली के बाद डिटॉक्स करना भी है जरूरी

त्यौहारों के बाद अब बॉडी को डिटॉक्सिफाई करना भी बेहद जरुरी है इसके लिए नीचे बताए गए उपायों को अपना सकते है...

लेमन वॉटर


त्योहार के बाद आप नींबू पानी पीकर अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाई कर सकते हैं। सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास नींबू पानी पीने से बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। आप चाहें तो नींबू पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। नींबू और शहद दोनों में ही औषधीय गुण होते हैं, और इनका सेवन करने से बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद मिल सकती है।

diwali celebration,cholesterol,mistakes that increase bad cholesterol,health news,health news in hindi,healthy living,habits that reduce cholesterol

पर्याप्त पानी

बॉडी को डिटॉक्स करने का सबसे अच्‍छा और बिना खर्चे का तरीका है पानी का सेवन। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक दिन में 8 लीटर पानी जरुर पीना चाहिए। रोज सुबह बिना ब्रश किए 2 गिलास पानी पीना चाहिए। जिससे पेट भी साफ होता है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है।

diwali celebration,cholesterol,mistakes that increase bad cholesterol,health news,health news in hindi,healthy living,habits that reduce cholesterol

ग्रीन टी

चाय या कॉफी जैसे कैफीन की बजाएं ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी के सेवन से पाचन तंत्र भी अच्‍छा होता है और यह आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है। जिससे आपको भूख कम लगती है।

diwali celebration,cholesterol,mistakes that increase bad cholesterol,health news,health news in hindi,healthy living,habits that reduce cholesterol

फलों का सेवन करें

जब आपको बॉडी को डिटॉक्स करना है तो आप ऐसी चीज डाइट में शामिल ना करें जिससे पचाने में मुश्किल हो। ऐसे में आप ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन कर सकते हैं। फलों में मौजूद मिनरल्स और विटामिन कोशिकाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। खासतौर पर एप्पल और ऑरेंज बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में बहुत मददगार हो सकते हैं।

diwali celebration,cholesterol,mistakes that increase bad cholesterol,health news,health news in hindi,healthy living,habits that reduce cholesterol

फाइबर फ़ूड का करे सेवन

फाइबर एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के रूप में जाना जाता है और दिवाली के बाद आपके डिटॉक्स के लिए एकदम सही पोषक तत्व है। खीरा, गाजर, सलाद, स्प्राउट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करके अपने फाइबर का सेवन बढ़ाएं। आप भीगे हुए अखरोट और बादाम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, लेकिन कम मात्रा में।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन