Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चोट के बाद खून का ना रूकना बन सकता हैं बड़ी समस्या, करें इन चीजों का इस्तेमाल

थोड़ी-सी भी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे नुस्खे जिन्हें अपनाकर आप 60 सेकेंड के अंदर खून को रोक सकते हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 03 Dec 2022 1:37:07

चोट के बाद खून का ना रूकना बन सकता हैं बड़ी समस्या, करें इन चीजों का इस्तेमाल

दैनिक जीवन में काम के दौरान चोट लगने, कटने या दुर्घटना होने के कारण खून का निकलना एक आम बात हैं। खून का जल्दी रुकना भी जरूरी है नहीं तो कमजोरी, बेहोशी या ब्लड क्लॉट की समस्या हो सकती है और कमी से मौत भी हो सकती हैं। खून को बहते हुए रोकने के लिए उपाय करने जरूरी हैं। हल्की चोट से निकलने वाले खून को रोकने के लिए आप घर में मौजूद नुस्खों की मदद से आसानी से काबू पा सकते हैं। लेकिन अगर चोट गहरी है तो चिकित्सक से सलाह जरूरी है। थोड़ी-सी भी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे नुस्खे जिन्हें अपनाकर आप 60 सेकेंड के अंदर खून को रोक सकते हैं।
non-stopping of blood after injury can become a big problem,use these things,Health,healthy living हल्दी

हल्दी एक घरेलू सामग्री है जो कई औषधीय गुणों से समृद्ध मानी जाती है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के साथ-साथ करक्यूमिन नाम का एक खास तत्व भी मौजूद होता है जो चोट से निकलने वाले ख़ून को बंद करने और घाव को जल्द भरने में मदद कर सकता है। राहत के लिए हल्दी पाउडर को अपनी चोट पर लगाएं। ऐसा करने से खून निकलना तुरंत बंद हो जाएगा और संक्रमण होने का खतरा भी कम हो जाएगा। non-stopping of blood after injury can become a big problem,use these things,Health,healthy living फिटकरी

फिटकरी एक ऐसी चीज है जिसे कई प्रकार के मिनरल्स से तैयार किया जाता है। ये ब्लड क्लॉट को होने से रोकने के अलावा खून रोकने में भी मदद करती है। फिटकरी को पानी में भिगोएं और घाव पर लगाएं। खून का बहना तुरंत बंद हो जाएगा। non-stopping of blood after injury can become a big problem,use these things,Health,healthy living टी-बैग

आमतौर पर चाय बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला टी-बैग भी चोट से बहने वाले खून को जल्द रोकने में मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप एक टी-बैग को ठंडे पानी में थोड़ी देर के लिए डुबो दें। इसके बाद इस टी-बैग को पानी से निकालकर खून निकलने वाली जगह पर रखें और इसे दबाएं। ध्यान रखें कि आपको इसे जोर से नहीं दबाना है और यह काम हल्के हाथों से करना है। non-stopping of blood after injury can become a big problem,use these things,Health,healthy living ठंडी सिकाई

अगर आपको चोट लगी है तो ठंडी स‍िकाई कर सकते हैं, ये एक पुराना घरेलू उपाय है ज‍िससे खून बहना बंद हो जाएगा। चोट के आसपास सूजन को कम करने के ल‍िए भी ये नुस्खा फायदेमंद है। आप शरीर का तापमान कम करके ब्लड क्लॉट‍िंग को धीमा कर सकते हैं इसल‍िए ये नुस्खा असरदार है। आप बर्फ को सीधे चोट पर लगाने के बजाय साफ सूती रूमाल में लपेटकर उसे ब्लीड‍िंंग प्वॉइंट पर रखें और खून को साफ कर लें।

non-stopping of blood after injury can become a big problem,use these things,Health,healthy living टूथपेस्ट

टूथपेस्ट का इस्तेमाल सिर्फ दांतों को साफ करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आप इसकी मदद से चोट से निकलने वाले खून को भी रोक सकते हैं। राहत के लिए आपको बस इतना करना है कि अपनी एक उंगली से टूथपेस्ट को चोट वाली जगह पर धीरे-धीरे लगाएं। ऐसा करने से खून निकलना रूक जाएगा और इसके ठंडे प्रभाव से आपकी चोट भी जल्दी ठीक हो जाएगी।

non-stopping of blood after injury can become a big problem,use these things,Health,healthy living एलोवेरा

अगर आपकी चोट से खून बहना बंद नहीं हो रहा है तो फ़ौरन ही एक एलोवेरा के पत्ते को काटकर उसका जेल निकाल ले। अब इसे अपनी चोट पर लगा दे। ऐसा करने से फ़ौरन ही खून बहना बंद हो जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology