न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूध के साथ कभी ना करें इन 10 चीजों का सेवन, करते हैं धीमे जहर का काम

ये चीजें उसे 'जहर' की तरह बना देती हैं और शरीर को खोंखला बना देती हैं। इन चीजों का दूध के साथ किसी भी सूरत में सेवन नहीं किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 19 Jan 2023 4:21:13

दूध के साथ कभी ना करें इन 10 चीजों का सेवन, करते हैं धीमे जहर का काम

दूध मानव शरीर के लिए कितना जरूरी है, यह किसी से छिपा नहीं है। प्रोटीन, कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर दूध को एक कम्पलीट मील माना है। दूध ऐसा ड्रिंक है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों को रोजाना पीना चाहिए। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिनका सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन अगर दूध के साथ खाया जाए तो ये सेहत पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इससे पाचन से जुड़ी समस्या और पित्तदोष बढ़ता है। ये चीजें उसे 'जहर' की तरह बना देती हैं और शरीर को खोंखला बना देती हैं। इन चीजों का दूध के साथ किसी भी सूरत में सेवन नहीं किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

never consume these 10 things with milk they act as slow poison,Health,healthy living

मूली

ऐसा देखा गया है कि लोग नाश्ते में मूली की सब्जी के साथ पराठे खाकर तुरंत दूध पीना पसंद करते हैं। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो इससे दूध जहरीला हो सकता है। इस कारण स्किन से जुड़े रोग भी हो सकते हैं। सलाह दी जाती है कि मूली खाने के करीब 2 घंटे बाद दूध का सेवन करना चाहिए।

never consume these 10 things with milk they act as slow poison,Health,healthy living

कटहल

दूध पीने के बाद कटहल का सेवन न करें। दरअसल, कटहल खाने से तुरंत बाद दूध पीने से आपको स्किन और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। दूध पीने के तुरंत बाद कटहल खाने से स्किन पर रैशेज, खुजली और सोरायसिस की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह पाचन को भी प्रभावित कर सकता है।

never consume these 10 things with milk they act as slow poison,Health,healthy living

उड़द की दाल

उड़द ही क्या दूध के साथ किसी भी तरह के दाल के सेवन से बचना चाहिए। खासतौर पर इनमें नमक या अम्लीय पर्दाथ मिला हो तो दूध बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। आजकल लोग अंकुरित दाल खाने के बाद दूध पीने की गलती कर रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक ये कदम हानिकारक साबित हो सकता है। कहा जाता है कि दूध के साथ उड़द की दाल खाने से दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है।

never consume these 10 things with milk they act as slow poison,Health,healthy living

मछली

बालों से लेकर खूबसरत त्वचा तक, मछली खाने के कई फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मछली का सेवन कभी भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए। मछली के बाद दूध का सेवन किया जाए तो पाचन संबंधी (जैसे फूड पॉइजिनिंग, पेट दर्द आदि) दिक्कत तो होती है साथ ही स्किन पर सफेद धब्बे भी हो सकते हैं। हालांकि मछली के बाद दूध का सेवन ना करने पर कोई सांइटिफिक रिजन अभी तक नहीं है।

never consume these 10 things with milk they act as slow poison,Health,healthy living

नमकीन चीजें

कई लोग नमकीन नाश्ता करके दूध पी जाते हैं। या फिर रात का खाना खाने के बाद तुरंत दूध पीना पसंद करते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक इस कारण दूध विषैला हो सकता है और इससे स्किन की प्रॉब्लम भी हो सकती है।

never consume these 10 things with milk they act as slow poison,Health,healthy living

दही

यूं तो दूध और दही खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन इन दोनों का सेवन एक साथ करने की सलाह नहीं दी जाती है। दूध और दही दोनों को एक साथ या एक के बाद तुरंत दूसरी चीज का सेवन किया जाए तो पाचन क्रिया गंभीर रूप से प्रभावित होती है। जिसके बाद पेट दर्द और उल्टी आना जैसे लक्षण आमतौर पर देखें जाते हैं।

never consume these 10 things with milk they act as slow poison,Health,healthy living

फल

जिन फ्रूट्स की तासीर खट्टी होती है उनका सेवन भी दूध के साथ नहीं किया जाना चाहिए। खटास के कारण दूध की प्रवृति विषैली हो सकती है। वैसे केले से साथ भी दूध का सेवन ठीक नहीं होता। दूध और केले को साथ खाने से कफ की समस्या बनती है और इससे पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है।

never consume these 10 things with milk they act as slow poison,Health,healthy living

मसालेदार खाना

अगर आप मसालेदार खाना खाने की सोच रहे हैं और दूध पी चुके हैं तो इस विचार को साकार रूप ना दें। यानी कि दूध पीने के बाद मसालेदार खाने नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही गैस और बदहजमी की समस्या भी हो सकती है।

never consume these 10 things with milk they act as slow poison,Health,healthy living

गुड़

आज भी गांवों में दूध के साथ गुड़ की छोटी डली खाई जाती है। लोग मानते हैं कि इससे पेट साफ करने में मदद मिलती है। लेकिन आयुर्वेद दोनों चीजों का मेल नुकसानदायक मानता है। दूध का प्रभाव ठंडा होता है और गुड़ का गर्म, जिसके कारण पेट में विषाक्त पदार्थ बनने लगते हैं।

never consume these 10 things with milk they act as slow poison,Health,healthy living

केला

अधिकतर पहलवान और जिम जाने वाले लोग दूध के साथ केला खाते हैं। कुछ लोग बनाना शेक के रूप में इसका सेवन करते हैं। लेकिन दूध के साथ केले का नियमित सेवन कफ को बनाता है। इससे सीने में जकड़न और पाचन विकार भी होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका