Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन चीजों के साथ कभी ना करें चाय का सेवन, सेहत को पहुंचता हैं नुकसान

लेकिन आपको बता दें कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें चाय के साथ या इनके बाद कभी भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय के साथ ली जाने वाली ये चीजें भी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं कि चाय के साथ क्या नहीं खाना चाहिए।

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 20 Jan 2023 5:50:57

इन चीजों के साथ कभी ना करें चाय का सेवन, सेहत को पहुंचता हैं नुकसान

स्वस्थ शरीर के लिए दिनचर्या का सही होना भी जरूरी हैं। आप अपने खानपान में क्या शामिल करते हैं इसका असर आपकी सेहत पर बहुत पड़ता हैं। कई लोग अपनी दिनचर्या में चाय को शामिल करते हैं, लेकिन इसके सेवन को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं कि कैसे यह सेहत को नुकसान ना पहुंचाएं। ऐसे में एक बात यह भी आती हैं कि भूखे पेट कभी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए और इसके लिए लोग चाय के साथ बिस्किट, ब्रेड या नमकीन खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें चाय के साथ या इनके बाद कभी भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय के साथ ली जाने वाली ये चीजें भी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं कि चाय के साथ क्या नहीं खाना चाहिए।
never consume tea with these things it harms your health,Health,healthy living हल्दी

चाय और हल्दी दोनों का केमिकल कंपोजिशन इन्हें साथ में ना लिए जाने की हिदायत देता है। ऐसा करने से पेट में गैस, कब्ज़ या एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए हल्दी वाले फूड आइटम्स को चाय की चुस्कियां लेते हुए ना खाएं।

never consume tea with these things it harms your health,Health,healthy living सेब

कभी भी सेब खाने के बाद चाय नहीं पीनी चाहिए। यह सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेब में पाए जाने वाले मैलिक एसिड चाय के साथ रिएक्शन करती है। ये पेट पे पीएच और पाचन दोनों को काफी हद तक नुकसान पहुंचाती है। जिसकी वजह से सेब के फायदे भी आपको नहीं मिलेंगे।

never consume tea with these things it harms your health,Health,healthy living नींबू

नींबू वाली चाय पीने की सलाह फिटनेस इंडस्ट्री में काफी दी जाती है क्योंकि कुछ लोगों का मानना होता है कि इससे तेजी से वजन कम होता है। लेकिन उन लोगों को यह भी जान लेना चाहिए कि चाय में नींबू के रस के साथ मिलाने से वह अम्लीय हो सकती है और शरीर में सूजन का कारण बन सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नींबू की चाय का सेवन अगर सुबह खाली पेट किया जाए तो एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न जैसी समस्या भी हो सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप इस चाय से पूरी तरह परहेज करें।

never consume tea with these things it harms your health,Health,healthy living हरी पत्तेदार सब्जियां

चाय में टैनिन और ऑक्सलेट पाए जाते हैं। जो आयरन से भरपूर वाले चीजों का अवशोषण करने से रोकते हैं। हरी पत्तियों वाली चीजों में आयरन काफी ज्यादा होता है तो वह चाय के साथ मिलने पर शरीर में एसीड का निर्माण करती है। इसलिए कभी भी भूल से भी हरी सब्जियों के साथ चाय नहीं पीनी चाहिए।

never consume tea with these things it harms your health,Health,healthy living बेसन

पकोड़े या नमकीन के साथ चाय पीना भारत में काफी कॉमन है। हममें से अधिकतर लोग ऐसा करते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि चाय के साथ बेसन से बनी चीजों को खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और यह शरीर की पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को भी कम कर देता है। इसलिए कभी भी चाय के साथ बेसन से बनी चीजों का सेवन ना करें।

never consume tea with these things it harms your health,Health,healthy living दाल

दाल खाने के बाद चाय पीना भी नुकसानदेह साबित हो सकता है। दाल खाने के बाद चाय पीने से शरीर में एसिडिटी बन सकती है। जिससे आपके पेट को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दाल में काफी मात्रा में प्रोटीन और आयरन पाया जाता है। चाय की पत्ती में टैनिन पाया जाता है। आयरन और टैनिन जब साथ में रिएक्ट करते हैं तब पेट में गड़बड़ी शुरू हो जाती है। इससे पेट का पीएच खराब हो जाता है।
never consume tea with these things it harms your health,Health,healthy living मेवे

दूध के साथ आयरन युक्त चीजें खाने से बचना चाहिए। हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के न्यूट्रिशन सोर्स के मुताबिक, नट्स आयरन से भरपूर होते हैं इसलिए चाय के साथ नट्स खाने से सेहत पर गलत असर हो सकता है। इसलिए चाय के साथ नट्स खाने से भी बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology