न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी रहती हैं गर्दन में दर्द की परेशानी, ये योगासन दिलाएंगे आपको आराम

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे योगासन लेकर आए हैं जिनकी मदद से गर्दन में दर्द की परेशानी से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते है इन योगासन के बारे में

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 10:53:45

क्या आपको भी रहती हैं गर्दन में दर्द की परेशानी, ये योगासन दिलाएंगे आपको आराम

कोरोना के बाद से वर्क फ्रॉम होम का चलन शुरू हो गया हैं जिसमें लोग घंटों सिटिंग जॉब कर रहे हैं। लेकिन कई लोग इस वर्क फ्रॉम होम के चक्कर में कई बीमारियों का सामना भी कर रहे हैं जिसमें से एक हैं गर्दन में दर्द की परेशानी। काम के दौरान लंबे समय तक गर्दन को झुकाकर फोन पर बात करने और एकटक लैपटॉप पर काम करने की वजह से गर्दन दर्द की समस्या हो ही जाती हैं। कई लोग पेनकिलर की मदद से भी इससे छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे योगासन लेकर आए हैं जिनकी मदद से गर्दन में दर्द की परेशानी से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते है इन योगासन के बारे में

क्या आपको भी रहती हैं गर्दन में दर्द की परेशानी, ये योगासन दिलाएंगे आपको आराम

मार्जरी आसन

मार्जरी आसन का अभ्यास करने से आपको एक नहीं कई लाभ होते हैं। सबसे पहले तो यह आपकी रीढ़ को अधिक लचीला बनाता है। जिससे बैक संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही साथ, यह इससे आपका पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है। गर्दन दर्द के अलावा, यह आपके कलाई और कंधों को भी मजबूत करता है। साथ ही साथ ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।

- सबसे पहले घुटनों और हाथ के बल मैट पर बैठें।
- कमर को बाहर तरफ की ओर खींचे। इस दौरान आपको पीठ में खिंचाव महसूस होगा।
- सांस लेते हुई सिर को ऊपर की तरफ, छत की ओर ले जाएं।
- उसके बाद, कमर को थोड़ा ढीला छोड़ें और सिर को छाती की तरफ लाएं।
- इन दोनों पॉश्चर में लगभग 30 सेकंड अभ्यास करें।
- अगर आपको पीठ या गर्दन से संबंधित समस्या है, तो आप इस आसन का अभ्यास करने से परहेज करें।

क्या आपको भी रहती हैं गर्दन में दर्द की परेशानी, ये योगासन दिलाएंगे आपको आराम

विपरीत करणी आसन

विपरीत करणी आसन सिर्फ गर्दन के दर्द के लिए ही नहीं, बल्कि कमर दर्द से भी राहत दिलाता है। हालांकि, अगर आपको पीठ या कमर दर्द से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है तो एक्सपर्ट की सलाद के बिना इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

- इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
- अब, अपने पैरों को सीधा ऊपर उठाएं।
- पैर छत के समानांतर हैं और आपके पैर दीवार को छू रहे हैं।
- हथेलियों को ऊपर की ओर रखते हुए शरीर के बगल में अपनी बाहों के साथ आराम करें।
- लंबी गहरी सांसें लें। घुटनों को पहले लाते हुए धीरे-धीरे नीचे आएं। फिर अपनी बाईं ओर मुड़ें और धीरे से बैठ जाएं।

क्या आपको भी रहती हैं गर्दन में दर्द की परेशानी, ये योगासन दिलाएंगे आपको आराम

बालासन

बालासन का नियमित अभ्यास ना केवल आपको गर्दन के दर्द से राहत दिलाता है, बल्कि इससे आपकी बैक को काफी आराम मिलता है। साथ ही साथ इससे आपकी कब्ज की समस्या भी दूर होती है और नर्वस सिस्टम पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

- इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर एड़ी पर बैठ जाएं।
- अब, अपने कूल्हों को एड़ी पर टिकाएं, आगे झुकें, और अपने माथे को फर्श पर नीचे की ओर ले जाएं।
- अपनी बाहों को अपने शरीर के साथ फर्श पर रखें, हथेलियां ऊपर की ओर होनी चाहिए।
- धीरे से अपनी छाती को अपनी जांघों पर दबाएं और कुछ मिनट के लिए इस स्थिति में रहें।
- इसके बाद, धीरे-धीरे पुनः सामान्य अवस्था में लौट आएं।
- अगर आप गंभीर पीठ या घुटने की चोट से जूझ रहे हैं तो इस आसन को ना करें।
- वहीं, गर्भवती महिलाओं को भी इस आसन को करने से बचना चाहिए।

क्या आपको भी रहती हैं गर्दन में दर्द की परेशानी, ये योगासन दिलाएंगे आपको आराम

नटराजसन

यह आसन बॉडी पॉश्चर को बेहतर बनाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है और गर्दन दर्द की एक मुख्य वजह बैड बॉडी पॉश्चर भी होता है। इसके अलावा, इस आसन का अभ्यास करने से तनाव दूर होता है व मन में शांति का अहसास होता है।

- इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएं।
- इस दौरान, अपनी बाहों को हॉरिजॉन्टली फैलाएं।
- अब अपने घुटनों को मोड़ें और अपने पैरों को अपने कूल्हों के करीब लाएं। ध्यान रखें कि पैरों के तलवे पूरी तरह से जमीन पर हैं।
- घुटनों को बाईं ओर तब तक घुमाएं जब तक कि बायां घुटना जमीन को न छू ले। सिर को दाईं ओर मोड़ें और अपनी दाहिनी हथेली को देखें।
- हर बार सांस छोड़ने के साथ, इस पॉश्चर में रिलैक्स करें।
- अब कुछ मिनटों के बाद, दूसरी साइड से भी यही मुद्रा को दोहराएं।
- गर्भवती महिलाओं को इस आसन को करने से बचना चाहिए।

क्या आपको भी रहती हैं गर्दन में दर्द की परेशानी, ये योगासन दिलाएंगे आपको आराम

उत्थित त्रिकोणासन

यह आसन तनाव को दूर करने के साथ-साथ पीठ दर्द से भी राहत दिलाता है। साथ ही साथ अगर आपको गर्दन में दर्द की समस्या है तो भी आप इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं।

- इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- इस दौरान, जितना हो सके अपने पैरों को फैलाएं।
- अपनी पीठ को सीधा रखते हुए, अपने हाथों को बगल की ओर फैलाएं।
- श्वास लें और धीरे-धीरे दाहिनी ओर झुकें, अपने दाहिने हाथ से अपने टखने को स्पर्श करें।
- इस मुद्रा में रहते हुए अपने बाएं हाथ को देखें।
- अब धीरे से अपनी बॉडी को सामान्य अवस्था में ले आएं।
- इसके बाद, आप दूसरी साइड से भी इसी आसन का अभ्यास करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी