न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Father's Day 2022: अगर बनाना चाहते हैं फादर्स डे को कुछ खास, तो पिता को दें सेहत का ये उपहार

इन सभी समस्याओं को साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है। इस तरह की किसी भी बीमारी का जोखिम बढ़े उससे पहले समय पर टेस्ट कराने से वक्त रहते ही बीमारी का इलाज किया जा सकता है। कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट हैं, जिन्हें आप अपने पिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए करा सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jun 2022 11:32:36

Father's Day 2022: अगर बनाना चाहते हैं फादर्स डे को कुछ खास, तो पिता को दें सेहत का ये उपहार

फादर्स डे 19 जून 2022 को है। पिता के प्यार और त्याग को समर्पित है ये दिन। एक पिता सारी उम्र अपने बच्चों के लिए चितिंत रहता है, तो आप साल में एक दिन उनके इस दिन को स्पेशल बनाने के साथ ही उनकी सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं। अगर आप भी इस स्पेशल डे को खास बनाने के बारे में सोच रहे हैं और कुछ तो अलग करना चाहते हैं, इस बार उन्हें गिफ्ट देने के साथ-साथ उनकी सेहत का भी ध्यान रखें। आप इस दिन उनका चेक-अप कराएं। दरअसल, आजकल की लापरवाह जीवनशैली के चलते डायबिटीज, ब्लड प्रेशर बढ़ना, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, प्रोस्टेट का बढ़ना जैसी समस्याएं होने लगी हैं। इन सभी समस्याओं को साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है। इस तरह की किसी भी बीमारी का जोखिम बढ़े उससे पहले समय पर टेस्ट कराने से वक्त रहते ही बीमारी का इलाज किया जा सकता है। कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट हैं, जिन्हें आप अपने पिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए करा सकते हैं।

fathers day,fathers day 2022,fathers day celebration,medical test father,Health,Health tips,health news

थायराइड टेस्ट

शरीर में थायराइड का बढ़ना या घटना आपके शरीर का वजन बढ़ने या थकान होने का कारण बन सकती है। थायराइड कितनी अच्छी तरह से काम कर रहा है यह आप टीएसएच टेस्ट (Thyroid-stimulating hormone) पता लगा सकते हैं। टीएसएच के बढ़ने या कम होने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है।

fathers day,fathers day 2022,fathers day celebration,medical test father,Health,Health tips,health news

ब्लड शुगर टेस्ट

डायबिटीज की समस्या होने पर शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ने लगता है। शुगर कम उम्र में ही लोगों में फैल रही एक लाइलाज बीमारी है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि ब्लड शुगर लेवल को मेनटेन किया जाए। ब्लड शुगर की जांच समय रहते करा लेनी चाहिए। इसके लिए ए1सी (A1c) टेस्ट होता है। वहीं, अगर पहले से आपके परिवार में किसी अन्य सदस्य को शुगर की समस्या है, तो ऐसे में आपको यह टेस्ट करवाना ही चाहिए। इस फादर्स डे पर आप अपने पिता काए1सी टेस्ट करवा सकते हैं।

fathers day,fathers day 2022,fathers day celebration,medical test father,Health,Health tips,health news

प्रोस्टेट- स्पेसिफिक एंटीजन टेस्ट

आप अपने पिता का पीएसए टेस्ट (Prostate-specific antigen) करवा सकते हैं। स्पेसिफिक एंटीजन टेस्ट के जरिए प्रोस्टेट कैंसर के बारे में पता चलता है। 50 साल से अधिक उम्र के सभी पुरुषों को यह टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।

fathers day,fathers day 2022,fathers day celebration,medical test father,Health,Health tips,health news

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट

कॉलेस्ट्रॉल का बढ़ना आज के समय में आम परेशानी बन गया है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इसके लक्षणों के बारे में भी जल्दी पता नहीं चलता है। ऐसे में 35 साल से ज्यादा उम्र होने पर व्यक्ति को हर पांच साल में कॉलेस्ट्रॉल की जांच करवानी चाहिए। अगर आपको मोटापे की समस्या है या आप स्मोकिंग करते हैं, तो इसका ज्यादा खतरा हो सकता है। कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने से स्ट्रोक, दिल की बीमीरियां और हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है।

fathers day,fathers day 2022,fathers day celebration,medical test father,Health,Health tips,health news

ब्लड प्रेशर टेस्ट

हाई ब्लड प्रेशर से दिल के रोग, किडनी की बीमारी और स्ट्रोक जैसी गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स होने का खतरा होता है। ऐसे में आपको अपने पिता के ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवानी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत