न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों के दौरान छाती में जमा होने लगता है बलगम, इन 10 उपायों से दूर होगी समस्या

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिन्हें आजमाकर छाती में जमा होने वाले बलगम को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 19 Jan 2023 4:20:42

सर्दियों के दौरान छाती में जमा होने लगता है बलगम, इन 10 उपायों से दूर होगी समस्या

सर्दियों का मौसम जारी है और हर दिन ठंड बढ़ती जा रही है। जब मौसम में परिवर्तन होता है, तो इस दौरान हमारे शरीर को मौसम में परिवर्तन के अनुसार ढलने में थोड़ा समय लगता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह समय खतरनाक होता है। वो आसानी से इस बदलते मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम जैसे कई विकारों की चपेट में आ जाते हैं। इन दिनों सर्दी-जुकाम की परेशानी होने पर फेफड़ों में कफ जमा होने लगता है। लंबे समय तक फेफड़ों में जमा बलगम की वजह से कई अन्य तरह की परेशानी हो सकती है। इसके कारण शरीर और छाती में सूजन के साथ ही, संक्रमण का जोखिम भी बढ़ता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिन्हें आजमाकर छाती में जमा होने वाले बलगम को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

सर्दियों के दौरान छाती में जमा होने लगता है बलगम, इन 10 उपायों से दूर होगी समस्या

स्टीम लें

कफ की दिक्कत को दूर करने में स्टीम लेना सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। भाप की गर्मी जब गले व नाक के रास्ते से शरीर में प्रवेश करता है तो ये बलगम को तोड़ने में मदद करता है। कोरोना काल में वैसे भी एक्सपर्ट्स दिन भर में दो से तीन बार भाप लेने की सलाह देते हैं।

सर्दियों के दौरान छाती में जमा होने लगता है बलगम, इन 10 उपायों से दूर होगी समस्या

नींबू

गुनगुने पानी में शहद और नींबू के सेवन से भी इस समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच शहद और आधा नींबू डालें। अब बने मिश्रण को अच्छे से घोलकर सेवन करें। ऐसा करने से छाती में जमा कफ दूर हो सकता है।

सर्दियों के दौरान छाती में जमा होने लगता है बलगम, इन 10 उपायों से दूर होगी समस्या

नीलगिरी

नीलगिरी के उत्पादों का उपयोग वर्षों से खांसी को कम करने और बलगम को कम करने के लिए किया जाता है। वे आमतौर पर सीधे छाती पर लगाए जाते हैं। नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें भी नाक और छाती में जमा कफ को हटा सकती हैं। इसके लिए गर्म पानी में तेल मिलाकर स्नान करें।

सर्दियों के दौरान छाती में जमा होने लगता है बलगम, इन 10 उपायों से दूर होगी समस्या

गाजर

गाजर बलगम का इलाज करने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। गाजर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो प्रतिरोधक क्षमता को उत्तेजित करता है। इसके साथ ही, गाजर कई पोषक तत्वों और विटामिन सी समृद्ध होती है, जो कफ की समस्या को दूर करता है।

सर्दियों के दौरान छाती में जमा होने लगता है बलगम, इन 10 उपायों से दूर होगी समस्या

काली मिर्च

फेफड़ों से बलगम बाहर निकालने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल करें। इससे काफी फायदा हो सकता है। काली मिर्च में मौजूद गुण सर्दी-जुकाम की परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ बलगम कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच काली मिर्च पाउडल लें। इसमें थोड़ा सा शहद डालकर रोजाना खाएं। इससे बलगम बाहर निकल सकता है।

सर्दियों के दौरान छाती में जमा होने लगता है बलगम, इन 10 उपायों से दूर होगी समस्या

कच्ची हल्दी

कच्ची हल्दी भी काम आ सकती है। थोड़ी सी कच्ची हल्दी का रस लें और कुछ बूंदों को अपने गले में डालें, फिर थोड़ी देर के लिए रुक जाएं। आप चाहें तो हल्दी के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर गरारे भी कर सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिन नामक एक सक्रिय यौगिक होता है, जो बलगम को घोलने में मदद करता है। इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण खांसी और सर्दी के इलाज में मदद करते हैं।

सर्दियों के दौरान छाती में जमा होने लगता है बलगम, इन 10 उपायों से दूर होगी समस्या

अदरक

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है जो कफ को क्लियर करने में मददगार हो सकता है। शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और संक्रमण कफ को बाहर कर सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 छोटा सा अदरक का टुकड़ा लें। अब इसे हल्का सा गर्म करें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिक्स करके खाएं। इससे बगलम बाहर निकाल सकते हैं।

सर्दियों के दौरान छाती में जमा होने लगता है बलगम, इन 10 उपायों से दूर होगी समस्या

नमक के गरारे

छाती में जमा कफ को दूर करने में नमक के गरारे भी आपके बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में आप एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक डालें और उसके बाद गरारे करें। गरारा करते वक्त ध्यान रहे कि पानी पेट में ना जाए। ऐसा करने से भी कफ को बाहर निकाला जा सकता है।

सर्दियों के दौरान छाती में जमा होने लगता है बलगम, इन 10 उपायों से दूर होगी समस्या

पुदीने का तेल

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पुदीने का तेल छाती में जमा कफ को हटाने में प्राकृतिक रूप से मदद करता है। गर्म पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे डालें और इससे भाप लें।

सर्दियों के दौरान छाती में जमा होने लगता है बलगम, इन 10 उपायों से दूर होगी समस्या

प्याज

प्याज में प्रभावी एंटीबायोटिक, सूजनरोधी और एक्सपेक्टरेंट के गुण होते हैं, जो आपको गले की समस्या और बलगम से छुटकारा दिलाते हैं। इसके साथ ही, प्याज प्रतिरोधक क्षमता को उत्तेजित करने में मदद करती है और इलाज की प्रक्रिया को तेज़ करती है। आप प्याज और चीनी का भी टॉनिक बना सकते हैं, जिससे बलगम को पतला करने में मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री