न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में तेजी से फैल रहा है खसरा, जानें इसके लक्षण और जरूरी उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको खसरा के लक्षण और जरूरी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत काम आएंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 3:24:39

बच्चों में तेजी से फैल रहा है खसरा, जानें इसके लक्षण और जरूरी उपाय

बदलते मौसम में अक्सर बच्चों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन दिनों में सर्दी-जुकाम के साथ ही खसरा भी बच्चों में तेजी से फैल रहा है। खसरा एक वायरल संक्रमण है जिसे मीजल्स, रूबेला या मोर्बिली के नाम से भी जाना जाता हैं। आमतौर पर संक्रमण लगभग 7 से 10 दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन इसकी गंभीर जटिलताओं की बात करें तो निमोनिया, नेत्रहीनता और मस्तिष्क में संक्रमण भी हो सकता हैं। ऐसे में समय पर उचित चिकित्सकीय परामर्श भी जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको खसरा के लक्षण और जरूरी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत काम आएंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

measles is spreading rapidly in children know its symptoms and necessary measures,Health,healthy living

खसरा के लक्षण

खसरा (मीजल्स) के कुछ सामान्य लक्षणों में त्वचा पर दाने, बुखार, भूख में कमी, नाक बहना, गले में खराश, खांसी, लाल चकत्ते, नाक बंद होना, आंखों में पानी या गंदगी आना, थकान, आंखों में लाली, छींके आना, ग्रंथियों में सूजन और पलकें भारी होना शामिल हैं। बच्चों को चकत्तों के शुरू होने से पहले मुंह के अंदर कोप्लिक के धब्बे (नीले-सफेद धब्बों के साथ छोटे लाल धब्बे) भी हो सकते हैं।

लक्षण शुरू होने के 3 से 5 दिनों के बाद दाने निकलते हैं, कभी-कभी 104°F (40°C) तक तेज बुखार भी इसके साथ हो सकता है। लाल या लाल-भूरे दाने आमतौर पर माथे पर सपाट लाल धब्बों के रूप में शुरू होते हैं। यह चेहरे के बाकी हिस्सों में भी फैलता है, फिर गर्दन और नीचे हाथ और पैरों तक फैलता है। कुछ दिनों के बाद बुखार और दाने धीरे-धीरे दूर हो जाते हैं।

measles is spreading rapidly in children know its symptoms and necessary measures,Health,healthy living

खसरा होने पर करें ये उपाय

नीम के पत्ते

खसरा रोग में शरीर में खुजली होना सामान्य है। खुजली से न सिर्फ रोगी की त्वचा को नुकसान होता है, बल्कि इससे वो चिड़चिड़े भी हो जाते हैं। इस खुजली को कम करने के लिए नीम के पत्ते लाभकारी साबित हो सकते हैं। रोगी की खुजली को कम करने के लिए गुनगुने पानी में नीम के पत्ते डालकर उससे नहा सकते हैं। दरअसल, नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल व एंटीफंगल गतिविधि खसरा वायरस के असर को कम करके इससे राहत दिला सकते हैं।

measles is spreading rapidly in children know its symptoms and necessary measures,Health,healthy living

नारियल पानी

खसरा रोग से राहत पाने के लिए नारियल पानी का उपयोग किया जा सकता है। यह संक्रमण होने पर रोगी अक्सर चिडचिडा हो जाता है और खसरा के कारण हुए चकत्ते की वजह से होने वाली जलन की वजह से उसे काफी समस्या होती है। ऐसे में अगर रोगी को नारियल पानी दिया जाए तो उसे अंदर से शांति मिलती है क्योंकि यह ठंडा होता है। इतना ही नहीं एक शोध के अनुसार अगर नारियल पानी को खसरे के कारण हुए चातकों पर लगाया जाए तो उनमें ठंडक भी मिलती है और उसे आगे बढने से रोकता है।

measles is spreading rapidly in children know its symptoms and necessary measures,Health,healthy living

नींबू पानी

खसरा के लिए घरेलू उपाय के तौर पर नींबू पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन की मानें, तो नींबू पानी सर्दी जुकाम की स्थिति में राहत दिला सकता है। वहीं, खसरा की स्थिति में लोगों को सर्दी जुकाम हो सकता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि नींबू पानी खसरा के लक्षण से निजात दिला सकता है। इस स्थिति में कुछ बच्चों को विटामिन-ए की आवश्यकता होती है, जिससे जान जाने और दूसरे जोखिमों को कम किया जा सकता है। वहीं, नींबू में विटामिन-ए होता है, जो रोगी के लिए लाभकारी हो सकता है।

measles is spreading rapidly in children know its symptoms and necessary measures,Health,healthy living

ले सकते हैं ये दवाइयां

बुखार और मांसपेशियों में दर्द के लिए एसीटामिनोफेन, आइबुप्रोफेन, एस्पिरिन और पेरासिटामोल जैसी दवाएं ली जा सकती हैं। याद रखें कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को एस्पिरिन नहीं देनी चाहिए। कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें और पैकेट पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

measles is spreading rapidly in children know its symptoms and necessary measures,Health,healthy living

जितना हो सकें आराम करें

खसरा होने पर आराम करना बहुत महत्वपूर्ण होता है ताकि हमारा शरीर अपनी पूरी ताकत बीमारी से लड़ने में लगा सके। जितना हो सके उतना आराम करें और ऐसे काम न करें जिनमें अधिक शारीरिक परिश्रम की आवश्यकता होती है।

measles is spreading rapidly in children know its symptoms and necessary measures,Health,healthy living

गुनगुना पानी पियें

जो व्यक्ति खसरे से जूझ रहा है उन्हें ठंडा पानी बिलकुल भी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इस दौरान उन्हें सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या हो सकती है। ऐसे में गुनगुने पानी का सेवन करने से खसरा के दौरान होने वाली सर्दी-जुकाम और नाक बहने से राहत मिल सकती है।

measles is spreading rapidly in children know its symptoms and necessary measures,Health,healthy living

संतरे का जूस

खसरा के लिए घरेलू उपाय के रूप में संतरे के जूस का भी सेवन कर सकते हैं। इससे जुड़े एक वैज्ञानिक अध्ययन में दिया है कि संतरे के जूस में एंटीवायरल प्रभाव होता है, जो वायरस की समस्या को कम कर सकता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि संतरे का रस खसरा के लक्षण को कम कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोली डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोली डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका