न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु में मेयोनीज पर बैन, जानिए क्यों कहा जा रहा है इसे 'सफेद ज़हर'

तमिलनाडु सरकार ने अंडे से बनी मेयोनीज पर एक साल का बैन लगाया है। जानिए क्यों इस सफेद चटनी को 'सफेद ज़हर' कहा जा रहा है और यह आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 11:24:52

तमिलनाडु में मेयोनीज पर बैन, जानिए क्यों कहा जा रहा है इसे 'सफेद ज़हर'

अगर आप भी शावरमा या बर्गर के साथ मिलने वाली सफेद मलाईदार चटनी यानी मेयोनीज के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए थोड़ी चौंकाने वाली हो सकती है। तमिलनाडु सरकार ने 8 अप्रैल 2025 से पूरे एक साल के लिए अंडे से बनी मेयोनीज (Egg Mayonnaise) पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि कच्चे अंडों से तैयार की जाने वाली इस मेयोनीज को न तो सही ढंग से तैयार किया जा रहा है और न ही इसे ठीक तरह से स्टोर किया जा रहा है। इसके चलते इसमें खतरनाक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो डायरिया, उल्टी, बुखार जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं और कुछ मामलों में जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों अंडे से बनी मेयोनीज को लेकर इतनी चिंता जताई जा रही है...

मेयोनीज से जुड़े खतरे

शावरमा, बर्गर, रोल्स और अन्य फास्ट फूड में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली चीज़ों में से एक है मेयोनीज। लेकिन अब तमिलनाडु में अगले एक साल तक आपको अंडे से बनी यह सफेद चटनी कहीं नजर नहीं आएगी। जांच में पाया गया कि इस मेयोनीज में Salmonella और E. Coli जैसे बैक्टीरिया मौजूद हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। इस आधार पर FSSAI एक्ट के तहत यह निर्णय लिया गया है। सरकार ने सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को सख्त चेतावनी दी है—अगर कोई घटिया गुणवत्ता या मिलावट वाले खाद्य पदार्थ बेचता हुआ पाया गया, तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा, भारी जुर्माना लगाया जाएगा और जेल की सजा भी हो सकती है।

मेयोनीज की जगह क्या खा सकते हैं?

अगर आप मेयोनीज की जगह कोई हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो वेज मेयोनीज या घर पर तैयार की गई ड्रेसिंग एक अच्छा विकल्प हो सकती है। बिना अंडे वाली मेयोनीज बाजार में आसानी से उपलब्ध है और यह खाने में सुरक्षित होती है। सरकार का यह कदम आपकी सेहत को प्राथमिकता देने के लिए उठाया गया है, इसलिए किसी भी अनजान या सड़क किनारे की दुकान से खाना खरीदने में सतर्कता बरतें।

मेयोनीज खाने के नुकसान

फूड पॉइजनिंग का जोखिम : अगर मेयोनीज कच्चे अंडे से बनी हो और उसे ठीक तरह से स्टोर न किया गया हो, तो उसमें Salmonella या E. Coli जैसे बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो उल्टी, दस्त और बुखार जैसी समस्याओं का कारण बनते हैं।

अत्यधिक कैलोरी और फैट : मेयोनीज में फैट और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है। इसका अत्यधिक सेवन मोटापा, उच्च कोलेस्ट्रॉल और हृदय संबंधी रोगों को जन्म दे सकता है।

प्रोसेस्ड और प्रिज़र्वेटिव्स वाले तत्व :
बाजार में मिलने वाली कई ब्रांडेड मेयोनीज में प्रिजर्वेटिव्स, फ्लेवर और अन्य केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय तक सेवन करने पर शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कमजोर इम्युनिटी वालों के लिए खतरा : बच्चों, बुज़ुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए अंडे से बनी मेयोनीज खासतौर पर खतरनाक हो सकती है। इन वर्गों के लोगों में इससे गंभीर संक्रमण और एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं।

क्या बरतें सावधानियां?

- हमेशा अच्छी क्वालिटी और ब्रांडेड मेयोनीज ही खरीदें।

- गर्मी के मौसम में या जब फ्रिज में स्टोरिंग ठीक न हो, तब कच्चे अंडे से बनी मेयोनीज से परहेज करें।

- खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।

- घर पर बनी वेज मेयोनीज ज्यादा सुरक्षित विकल्प है।

- पैकिंग अगर फूली हुई लगे या उसमें से बदबू आए, तो तुरंत फेंक दें।

- बार-बार खुलने वाली मेयोनीज की बोतलें जल्दी खराब हो सकती हैं, इन्हें लेकर भी सतर्क रहें।

- स्ट्रीट फूड में इस्तेमाल की जाने वाली सस्ती और घटिया क्वालिटी की मेयोनीज से दूरी बनाकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज