न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाम का आम, लेकिन इन खूबियों के कारण है खास, इसका सेवन मतलब शरीर ए-वन

गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। खासकर शरीर को ठंडा रखने के लिए हम कई चीजों का इस्तेमाल करते ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 10 May 2021 5:15:10

नाम का आम, लेकिन इन खूबियों के कारण है खास, इसका सेवन मतलब शरीर ए-वन

गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। खासकर शरीर को ठंडा रखने के लिए हम कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। और उन्हीं में से एक है आम। आम एक मौसमी फल है जो गर्मियों के मौसम में आता है। भले ही लोग बहुत सारे नए और पुराने, स्वादिष्ट व्यंजनों पर लार टपकाते हो, लेकिन आम भी दुनियाभर में सबसे पसंदीदा फलों में से एक है।

आम का नाम सुनते ही, आपको इससे जुड़े कई पुराने किस्से याद आ गए होंगे, जो आम के इर्द-गिर्द घूमते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि आम सिर्फ फलों का राजा नहीं है, बल्कि आम के गुण कई हैं। आम में मैग्नशियम, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन और फोलेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में विशेषज्ञ भी आम का सेवन करने की सलाह देते हैं। क्योंकि आम औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको आम खाने के फायदे बताते हैं :—

mango,summer,summer mango,skin,eyes,digestion,weight,diabetes,sugar,health news in hindi

वजन कम करने का शानदार तरीका

ऑस्ट्रेलिया में हुए शोधों के अनुसार आम वजन कम करने में मदद करने का एक बेहतरीन तरीका है। आम की त्वचा जिसे हम फल खाने के दौरान आमतौर पर निकाल देते हैं, कहा जाता है कि यह मानव शरीर में फैट के बढने में रुकावट पैदा करती है। यह फाइटोकेमिकल्स के कारण होता है जो फैट को जलाते हैं और केवल फलों के बाहर ही पाए जाते हैं।

खून की कमी

आम को खाने से खून की कमी से भी बचा जा सकता है। इसमें साईट्रिक एसिड भी पाया जाता है जिस वजह से यह पाचन तंत्र को ठीक रखने में सहायक होता है। अगर हर दिन एक आम को खाया जाए तो यह कब्ज और पाइल्स जैसी बीमारियों को रोकने में भी मदद करता है।

mango,summer,summer mango,skin,eyes,digestion,weight,diabetes,sugar,health news in hindi

डायबिटीज

आम डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। आम में एंथोसाइनिडिन्स नामक टैनिन होता है, जो डायबिटीज के इलाज में मदद कर सकता है।

मधुमेह के इलाज़ में सहायक

इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से आम का छिलका डायबिटीज के उपचार के लिए सहायक माना जाता है। जर्नल ऑफ़ फ़ूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के हवाले से हाल ही में किए गए एक शोध के अनुसार आम के छिलके के इथेनॉलिक अर्क का विश्लेषण उसके बायोएक्टिव कंपाउंड्स के लिए किया गया, जिसका मूल्यांकन निरोधात्मक गुणों, मौखिक ग्लूकोज अनुपूरक परीक्षण, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण, प्लाज्मा के इंसुलिन स्तर के लिए किया गया। जिससे यह निष्कर्ष निकला कि छिलके के अर्क में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं।

mango,summer,summer mango,skin,eyes,digestion,weight,diabetes,sugar,health news in hindi

आँखों के लिए

शरीर के अन्य अंगों की तरह आंखों का ध्यान रखना भी जरूरी है। उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होना सामान्य है, लेकिन कम उम्र में ही ऐसा हो, तो इसका मतलब यह है कि पोषक तत्वों की कमी के कारण ऐसा हो रहा है। खासकर, विटामिन-ए की कमी का असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है ।ऐसे में आम का सेवन आंखों को स्वस्थ रख सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन-ए मौजूद होता है।

त्वचा

आम से घर पर एक बहुत बढ़िया स्क्रब बनाया जा सकता है। इसको बनाने के लिए थोडा सा आम के पल्प को थोड़ी सी चीनी और चार चम्मच दूध के साथ मिला कर अपनी त्वचा पर इसका लेप लगाये, फिर दस मिनट बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो ले। थोड़े ही समय में इसका असर त्वचा पर दिखने लगता है। त्वचा मुलायम और चमकदार दिखाई देने लगती है।

mango,summer,summer mango,skin,eyes,digestion,weight,diabetes,sugar,health news in hindi

अस्थमा से बचाए

आम में विटामिन-सी की उपस्थिति अस्थमा को ठीक करने में मदद करती है। लेकिन इस विषय पर मिली अपर्याप्त जानकारी के कारण इसे वापस करने के लिए अन्य अध्ययनों की जरूरत होती है।

इम्यूनिटी

कोरोना काल में इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। मजबूत इम्यूनिटी हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। आम खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच