न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एंड्रोपॉज के इन 13 लक्षणों पर पुरुष रखें नजर, खतरे में पड़ सकता है यौन जीवन

बढ़ती उम्र के साथ स्वाभाविक है कि शरीर में भी कुछ हॉर्मोनल बदलाव होते है. सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी बढ़ती उम्र के साथ हॉर्मोनल बदलाव का अनुभव करते है. पुरुषों में होने वाले इस बदलाव की स्थिति को मेडिकल भाषा में 'एंड्रोपॉज' (Andropause) कहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Oct 2022 3:19:52

एंड्रोपॉज के इन 13 लक्षणों पर पुरुष रखें नजर, खतरे में पड़ सकता है यौन जीवन

बढ़ती उम्र के साथ स्वाभाविक है कि शरीर में भी कुछ हॉर्मोनल बदलाव होते है. सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी बढ़ती उम्र के साथ हॉर्मोनल बदलाव का अनुभव करते है. पुरुषों में होने वाले इस बदलाव की स्थिति को मेडिकल भाषा में 'एंड्रोपॉज' (Andropause) कहते हैं। महिलाओं में जिस तरह 45 वर्ष की उम्र के बाद मेनोपॉज की स्थिति आती है, ठीक उसी तरह पुरुषों में भी मेनोपॉज होता है, जिसे मेल मेनोपॉज यानी एंड्रोपॉज (Andropause) कहते हैं। महिलाओं को होने वाले मेनोपॉज़ की तुलना में यह पूरी तरह से अलग होता है। पुरुषों का एंड्रोपॉज़ और महिलाओं के मेनोपॉज़ में कई तरह से अंतर पाया जाता है।

फर्टिलिटी कंसल्टेंट नोवा, आईवीएफ फर्टिलिटी डॉ हरीता मन्नेम के अनुसार, एंड्रोपॉज के लक्षणों को यौन संतुष्टि में कमी या उम्र बढ़ने पर टेस्टोस्टेरॉन के निम्न स्तर के साथ आमतौर पर तंदरुस्ती में गिरावट महसूस होने से जुड़े सिंड्रोम के रूप में परिभाषित किया जाता है। लगभग 30% पुरुष 50 की उम्र में टेस्टोस्टेरॉन के निम्न स्तर के कारण इन लक्षणों का अनुभव करते हैं। मेनोपॉज़ की वजह से महिलाओं में ओव्यूलेशन का विड्रवल होता है, वहीं पुरुषों में यह कम समय के लिये होता है। वैसे टेस्टोस्टेरॉन स्तर और हॉर्मोन के निर्माण का स्तर धीरे-धीरे कम होता है और समय के साथ बढ़ता है।

male andropause in hindi,male andrapause,about male andrapause,what is andrapause,healthy living,health news

मेनोपॉज से ऐसे अलग है एंड्रोपॉज

मेनोपॉज में प्रजजन अंग पूरी तरह खत्म नहीं होते। इसके बाद महिलाओं से अलग अभी भी पुरुषों में प्रजनन क्षमता होती है और शुक्राणुओं का निर्माण होता है. यह एक आम फैक्ट है मेनोपॉज आमतौर पर महिलाओं के बायोलॉजिकल क्लॉक के अंत के रूप में माना जाता है। लेकिन एंड्रोपॉज़ किसी व्यक्ति की प्रजनन की क्षमता को बाधित नहीं करता है।

male andropause in hindi,male andrapause,about male andrapause,what is andrapause,healthy living,health news

टेस्टोस्टेरॉन क्या है?

टेस्टोस्टेरॉन क्या है? यह पुरुषों के अंडकोष में निर्मित होने वाला हॉर्मोन है। यह आपकी कामुकता को बढ़ाने के अलावा और भी बहुत कुछ करता है। यह प्यूबर्टी के बदलावों, मानसिक और शारीरिक ऊर्जा, मांसपेशीय पिंड का रख-रखाव, लड़ने या हार मानने वाली प्रतिक्रिया का नियमन और अन्य प्रमुख जैव-रासायनिक विशेषताओं को पोषित करता है। 30 वर्ष की आयु पार हो जाने के बाद टेस्टोस्टेरोन का स्तर धीरे-धीरे हर साल लगभग 1% तक कम हो जाता है।

टेस्टोस्टेरॉन कम होने की वजह

50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन उत्पादन में कमी की विशेषता है। टेस्टोस्टेरॉन के स्तर में कमी अलग-अलग होती है और इसके अलग-अलग होने के पीछे क्रॉनिक बीमारियों, जैसे कि मोटापा, डायबिटीज, गुर्दे की बीमारी, एचआईवी, गंभीर भावनात्मक दबाव और दवाओं (Corticosteroid, Cimetidine, Spironolactone, Digoxin, Opioid Analgesic,Antidepressant) के असर जैसे कारण शामिल हैं।

male andropause in hindi,male andrapause,about male andrapause,what is andrapause,healthy living,health news

एंड्रोपॉज के लक्षण

एंड्रोपॉज़ के लक्षण अलग-अलग लोगों में अलग-अलग होते हैं। इसकी वजह से इसका पता नहीं चल पाता और कई बार इसका इलाज नहीं होता।

- शरीर में चर्बी जमा होना
- यौन रोग
- कम कामेच्छा (कम सेक्स ड्राइव)
- अनिद्रा या नींद के पैटर्न में व्यवधान
- त्वचा का पतला होना
- त्वचा का रूखापन
- चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग
- अवसाद
- अपर्याप्त ऊर्जा
- हीट फ्लैशेज
- मसल मास (मांसपेशीय पिंड) में कमी
- एकाग्रता क्षमता कम होना
- अत्यधिक पसीना आना

इनमें से एक या उससे ज्यादा लक्षण को निम्न सीरम टेस्टोस्टेरॉन स्तर (11 nmol/l और 220 pmol/l से कम टेस्टोस्टेरॉन का स्तर) से जोड़ कर देखा जाना चाहिए।

एंड्रोपॉज का इलाज

एंड्रोपॉज़ से गुजर रहे पुरुषों में सबसे आम उपचार है ब्लड में टेस्टोस्टेरॉन को रिप्लेस करना। टेस्टोस्टेरॉन कई रूपों में उपलब्ध है, जैसे कि स्किन पैचेज, कैप्सूल्स, जेल्स और इंजेक्शन। आपके डॉक्टर यह तय करने में आपकी मदद करेंगे कि आपके लिये कौन-सा उपचार सबसे अच्छा है और निर्णय लेने के दौरान आपकी लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हैं। इसका उपचार हमेशा डॉक्टर की देखरेख में किया जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती