Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है फेफड़े, इन संकेतों से पता चलती हैं इनकी खराबी

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो फेफड़ों में आई खराबी को दर्शाते हैं। इन संकेतों को पहचान उचित इलाज लेना जरूरी हैं। तो आइये जानते हैं फेफड़े खराब होने के इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 05 Dec 2022 1:40:59

शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है फेफड़े, इन संकेतों से पता चलती हैं इनकी खराबी

इंसान की बीमारी जब तक नासूर ना बन जाए तब तक उसे उसकी गंभीरता नहीं समझ आती है। ऐसा ही कुछ फेफड़ों के साथ होता हैं, जब तक इसकी समस्या सामने नहीं आती हैं इसकी महत्ता समझ पाना मुश्किल हो जाता हैं। फेफड़े हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। फेफड़े ऑक्सीजन को फिल्टर करके पूरे शरीर में पहुंचाने का काम करते हैं। फेफड़े में किसी भी तरह की दिक्कत आने से सांस संबंधी समस्या या कई अन्य परेशानी होने लगती हैं। फेफड़ों में आई दिक्कत हमारी शारीरिक कार्यप्रणाली को बहुत प्रभावित करती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो फेफड़ों में आई खराबी को दर्शाते हैं। इन संकेतों को पहचान उचित इलाज लेना जरूरी हैं। तो आइये जानते हैं फेफड़े खराब होने के इन संकेतों के बारे में...

lungs are one of the most important organs of the body,these signs show their malfunction,Health,healthy living सांस फूलना

अगर आप टहलते हुए, सीढ़ियां चढ़ते हुए या फिर कोई छोटा-मोटा श्रम करते हुएं हांफने लगते हैं तो इसका मतलब है कि आपके फेफड़ों में सब कुछ सही नहीं है। कई बार तो ऐसा होता है कि बिस्तर पर लेटे-लेटे भी सांस फूलने लगती है। यह फेफड़े की किसी गंभीर समस्या के लक्षण हैं। अगर ठीक समय पर इलाज न कराया जाए तो इससे सांस संबंधी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

lungs are one of the most important organs of the body,these signs show their malfunction,Health,healthy living सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होना

अगर सीढ़ियां चढ़ने पर आपकी सांस फूलने लगती है, तो यह श्वसन प्रणाली में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। यह लक्षण फेफड़ों की खराबी का हो सकता है। अधिकतर मामलों में सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई होना अस्थमा का लक्षण होता है। अगर आप थोड़ी सी सीढ़ियां चढ़ने पर थक जाते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
lungs are one of the most important organs of the body,these signs show their malfunction,Health,healthy living बलगम

क्या आप जानते हैं छाती में बलगम इंफेक्शन और जलन से बचाव के रूप में एयरवेज़ द्वारा प्रोड्यूस होता है। अगर किसी इंसान की छाती में एक महीना या उससे ज्यादा दिन तक बलगम की समस्या रहती है तो यह किसी बीमारी की ओर इशारा हो सकता है।

lungs are one of the most important organs of the body,these signs show their malfunction,Health,healthy living छाती में दर्द

यदि काफी समय से आपको छाती में दर्द महसूस हो रहा है, तो इसे टालें नहीं। ये फेफड़ों की बीमारी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा लंबे समय तक खांसी या सांस में तकलीफ को भी कभी न टालें। lungs are one of the most important organs of the body,these signs show their malfunction,Health,healthy living लगातार खांसी आना

खांसी आना सर्दी, बुखार और गले में किसी भी तरह की दिक्कत आने के दौरान सामान्य है लेकिन अगर आप 8 हफ्ते से लगातार खांस रहे हों तो यह ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, निमोनिया या टीबी के लक्षण हो सकते हैं।

lungs are one of the most important organs of the body,these signs show their malfunction,Health,healthy living थकान महसूस करना

क्या आप हल्का काम करने जैसे सीढ़ियां चढ़ने-उतरने, थोड़ी देर चलने या टहलने, कोई हल्का एक्सरसाइज करने या गेम खेलने में तुरंत ही थकान महूसस करने लगते हैं, तो आपके फेफड़े कमजोर हो रहे हैं। शरीर की कोशिकाएं तभी अच्छी तरह से काम करती हैं, जब उन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन मिले। यदि फेफड़े काम नहीं कर रहे हैं, तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल सकता है। इससे शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है और आपको हर समय थकावट महसूस होने लगती है। lungs are one of the most important organs of the body,these signs show their malfunction,Health,healthy living खांसी के साथ खून निकलना

खांसते समय खून निकलना खराब स्वास्थ्य का संकेत होता है। अगर आपको बार-बार बलगम निकलता है, तो यह खराब फेफड़ों के संकेत को दर्शाता है। इसके अलावा बलगम के साथ खून निकलना स्थिति को गंभीर बना सकता है। खांसते समय अगर खून निकलता है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें।

lungs are one of the most important organs of the body,these signs show their malfunction,Health,healthy living वजन कम होते जाना

शरीर का कोई भी अंग खराब होगा, तो उसका असर आपके वजन पर भी पड़ेगा। आपको कोई भी शारीरिक समस्या होगी, तो आपका वजन कम हो सकता है। फेफड़ों के अनहेल्दी होने पर भी शरीर में इंफ्लेमेशन की समस्या हो सकती है, जिससे मसल्स मास घटने लगती है। इससे वजन भी कम होने लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology