न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नींबू पानी बना सकता हैं सर्दियों में आपकी सेहत, जानें इससे मिलने वाले फायदे

सुबह-सुबह खाली पेट इसका सेवन चमत्कारी फायदे पहुंचाने का काम करेगा। तो आइये जानते हैं कि किस तरह सर्दियों में आपकी सेहत को बनाने का काम करता हैं नींबू पानी।

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 11 Jan 2023 6:19:57

नींबू पानी बना सकता हैं सर्दियों में आपकी सेहत, जानें इससे मिलने वाले फायदे

गर्मियों के दिनों में आपने कई बार नींबू पानी या शिकंजी का सेवन किया होगा जो एनर्जी ड्रिंक का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में भी नींबू पानी का सेवन किया जाता हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। हांलाकि यहां इसे गुनगुने पानी के साथ बनाया जाता हैं। नींबू में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, पोटेशियम, साइट्रिक एसिड, हाइड्रोक्लोरिक एसिड जैसे कई जरूरी तत्व हैं। सर्दियों में नींबू पानी का सेवन करने से आपके शरीर क कई तरह के फायदे मिलते हैं। सुबह-सुबह खाली पेट इसका सेवन चमत्कारी फायदे पहुंचाने का काम करेगा। तो आइये जानते हैं कि किस तरह सर्दियों में आपकी सेहत को बनाने का काम करता हैं नींबू पानी।

lemon water can improve your health in winter know its benefits,Health,healthy living

इम्यूनिटी करे बूस्ट

सर्दियों के सीजन में वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण फैलने का खतरा काफी ज्यादा होता है। ऐसे में नींबू का पानी आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इसके सेव न से आपकी इम्यून पावर बूस्ट होती है, जो सर्दी-खांसी जुकाम जैसी परेशानी को कम कर सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि नींबू पानी को हमेशा गुनगुने पानी से ही तैयार करें। इससे आपको अधिक लाभ होगा।

lemon water can improve your health in winter know its benefits,Health,healthy living

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको नींबू पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

lemon water can improve your health in winter know its benefits,Health,healthy living

पाचन में सुधार

गर्म नींबू पानी से शरीर में मौजूद विषैले तत्व यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं, जिससे पाचन क्रिया मजबूत होती है। इसके अलावा सुबह खाली पेट गर्म नींबू पानी पीने से अपच, एसिड रिफ्लेक्ट और पेट की सूजन से राहत मिलती है।

lemon water can improve your health in winter know its benefits,Health,healthy living

शरीर को रखे हाइड्रेट

सर्दियों में अधिकतर लोग कम पानी का सेवन करते हैं। दरअसल, इस सीजन में प्यास का एहसास काफी कम होता है, जिसकी वजह से काफी लोग कम पानी पीते हैं। ऐसे में डिहाइड्रेशन होने की समस्या हो सकती है। इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए नींबू का पानी आपके लिए हेल्दी हो सकता है। नींबू का पानी पीने से सर्दियों में होने वाली डिहाइड्रेशन की परेशानी से बचा जा सकता है।

lemon water can improve your health in winter know its benefits,Health,healthy living

हाइपरटेंशन से राहत

रिपोर्ट के मुताबिक, 31 फीसदी पुरुष और 26 फीसदी महिलाएं हाइपरटेंशन का शिकार होती हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि इसे कंट्रोल करने में खान-पान सबसे अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए आप गर्म शिकंजी का सेवन भी कर सकते हैं।

lemon water can improve your health in winter know its benefits,Health,healthy living

स्किन पर लाए ग्लो

स्किन पर निखार पाने के लिए आप नींबू का सेवन कर सकते हैं। नींबू में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल गुण पाया जाता है, जो स्किन से वायरल और संक्रमण परेशानी को दूर कर सकता है। नियमित रूप से नींबू का पानी पीने पर निखार आ सकता है। साथ ही यह एक्ने और पिंपल्स की समस्याओं से भी राहत दिलाने में प्रभावी है।

lemon water can improve your health in winter know its benefits,Health,healthy living

लीवर को रखें स्वस्थ

लीवर की सेहत मेटाबॉलिज्म का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और गर्म नींबू पानी पीने से लीवर साफ होता है और वह दिनभर सक्रिय रहता है। इसके अलावा सुबह गर्म नींबू पानी पीने से लीवर की एनर्जी भी रिस्टोर होती है।

lemon water can improve your health in winter know its benefits,Health,healthy living

कैंसर-विरोधी

नींबू के ऑक्सीकरण-रोधी तत्व कैंसर के खतरे को कम करते हैं। दरअसल, कैंसर ऐटिड वाली जगह में अधिक पनपता है और नींबू पानी का सेवन ऐसिड को बेअसर कर देता हैं। इससे शरीर में कैंसर कोशिकाएं बढ़ ही नहीं पाती।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी