न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

नींबू , अंगूर और संतरे जैसा ही एक आम खट्टा फल है। नींबू के रस का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है, लेकिन छिलके को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 9:21:16

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

नींबू , अंगूर और संतरे जैसा ही एक आम खट्टा फल है। नींबू के रस का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है, लेकिन छिलके को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। हालांकि, अध्ययनों ने निर्धारित किया है कि नींबू का छिलका बायोएक्टिव यौगिकों से भरपूर होता है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। नींबू के छिलके में विटामिन्‍स, मिनरल्‍स और फाइबर पाए जाते हैं और इन सभी के कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हैं। दरअसल, नींबू के छिलके में फल या जूस से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। नींबू विटमिन C के साथ ही कई पोषक तत्वों से भरा होता हैं जिसका सेवन सेहत के लिए अच्छा रहता हैं। बाजार में नींबू काफी महंगे दामों पर मिलता है। ऐसे में नींबू की हर एक बूंद कीमती है। आपने अक्सर देखा होगा या स्वयं भी ऐसा ही किया होगा कि नींबू के रस का इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलके को फेंक दिया जाता है। ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि हमें नींबू के छिलके को काम में लेने का तरीका नहीं आता है साथ ही हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि नींबू का छिलका कितने काम का है। आज हम अपने पाठकों को इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि नींबू के छिलके का इस्तेमाल किन-किन कामों में किया जा सकता है। आइये डालते हैं एक नजर इस पर—

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

चीटियों को भगाएं

किचन में आने वाली चीटियों से अगर आप परेशान हैं तो नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू के छिलके को खिड़की, दरवाजे और अन्य जगहों पर जहां से चीटियां आती हैं, उन जगहों पर रख दें। नींबू के छिलके के इस्तेमाल से चीटियां किचन में नहीं आएंगी।

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

दाग हटाएं

कॉफी मग में अगर दाग लग गए हैं तो उसे हटाने के लिए नींबू के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नींबू के छिलके के एक भाग को दाग वाले कॉफी मग में डालें और पानी डाल दें। अब इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर वापस कपड़े से साफ कर दें।

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

ओरल हेल्थ के लिए

नींबू का छिलका ओरल हेल्थ के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इस विषय पर जापान में शोध किया गया। इस शोध के अनुसार, नींबू के छिलके में कई जरूरी कंपाउंड पाए जाते हैं, जैसे 8-गेरानियोक्लिप्सोलारेन, 5-गेरानियोक्लिप्सोलारेन, 5-गेरानायलोक्सी, 7-मेथोक्साइकॉमरिन और फ्लोरिन। ये सभी तत्व संयुक्त रूप से मुंह के बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ उन्हें दोबारा पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं।

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

स्किन लाइटनर

नींबू एक नैचुरल स्किन लाइटनर है क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड होता है जो एक ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है। ब्यूटी रूटीन में नींबू का रस अक्सर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके छिलके फेंकने को बजाय आप स्किन लाइटनर के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप चाहें तो अपनी कोहनी और एड़ी की स्किन को साफ कर सकते हैं। यह पोर्स को टाइट करने का काम करते हैं।

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

लिप बाम में करें इस्तेमाल

नींबू के छिलके को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर धूप में सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह अच्छी तरह सूख जाए तो मिक्सर में डालकर पीस लें। अब इस मिश्रण को एक सूखे बर्तन में निकाल लें। नींबू के छिलके का पाउडर स्टोर करने के लिए किसी एयर टाइट कंटेनर में रख दें। अब इस पाउडर का इस्तेमाल लिप बाम, क्लीन्जर या फिर फेस मास्क के लिए कर सकती हैं।

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

माइक्रोवेव क्लीन करें

क्लीन करने के लिए माइक्रोवेव सेफ बाउल को आधे पानी से भर दें और उसमें नींबू के छिलकों को मिलाएं। अब इसे 5 मिनट तक गर्म करें, जब तक इसमें उबाल न आने लगे। उबलने के दौरान पानी से भाप आएगी। कुछ देर बाद गर्म पानी के बाउल को बाहर निकाल लें और एक साफ कपड़े से माइक्रोवेव को साफ कर दें। इससे गंदगी और बदबू दोनों ही गायब हो जाएंगी।

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

स्टील को करें पॉलिश

तांबा, पीतल और स्टील के बर्तन हम खूब इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में नींबू के छिलके को इन्हें पॉलिश करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नमक में एक नींबू के टुकड़े को डुबो दें। आप चाहें तो इसमें बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के छिलके को प्रभावित जगहों पर रब करें और पांच मिनट के लिए छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से इसे साफ कर दें।

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

इम्यूनिटी बूस्टर है लेमन पील

नींबू के छिलके का अर्क अपने फ्लेवोनोइड और विटामिन सी सामग्री के कारण ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। वहीं नींबू के छिलके में कैंसर से लड़ने वाले कई गुण हो सकते हैं। ज्ञातव्य है कि विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के विकास को बढ़ा सकता है जो कैंसर की बनने वाली कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करता है।

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

पथरी के जोखिम को कम करने में मददगार

नींबू के छिलके का डी-लिमोनेन यौगिक पित्त पथरी के इलाज में मदद कर सकता है।

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

वजन घटाने में मददगार

क्या आपको पता है कि नींबू के छलके वजन घटाने में भी सहायक हैं। ऐसा इसिलए क्योंकि छिलके में मौजूद पेक्टिन नामक घटक शरीर में वजन घटाने को बढ़ावा देने के लिए माना जाता है। इसके लिए आप नींबू के छिलके को सूखाकर उसको पीसकर उसका सेवन पानी के साथ कर सकते हैं।

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

स्क्रब की तरह करें इस्तेमाल

नींबू के छिलके के अंदर शक्कर और कॉफी डालें। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब की तरह लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। इस स्क्रब का इस्तेमाल चेहरे के अलावा हाथ-पैर के लिए भी कर सकती हैं। स्किन टैनिंग की समस्या का ये आसान उपाय है।

बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, फेंकने से पहले इस तरह करें इनका उपयोग

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

रात को सोते समय बिस्तर के पास नींबू का टुकड़ा या इसका छिलका रखें। इससे आप ना सिर्फ सुबह फ्रेश फील करेंगे बल्कि इसकी खुशबू से ब्लड प्रेशर भी काफी हद कर कंट्रोल में रहेगा। इसके साथ ही अगर तनाव, चिंता या डिप्रेशन के कारण नींद नहीं आती है तो भी नींबू रात को अपने पास रख के सोने से आपको सुकून मिलेगा।

नोट: आलेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके