Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन फायदों को जानकर आप भी करने लगेंगे शाम की सैर, दूर रहेंगी कई बीमारियां

आज हम आपको बताएंगे कि शाम के समय की गई वॉक सेहत को क्या-क्या फायदे पहुंचाती है। ये फायदे आपको भी शाम की सैर करने पर मजबूर कर देंगे। तो आइये जानते हैं फायदों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 23 Jan 2023 4:33:59

इन फायदों को जानकर आप भी करने लगेंगे शाम की सैर, दूर रहेंगी कई बीमारियां

वर्तमान समय की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत का ख्याल रखना एक बड़ी चुनौती साबित होता हैं। लोगों को जहां अपने लिए समय नहीं मिल पाता हैं, वहीँ खानपान में भी अनियमितता देखने को मिल रही हैं। लेकिन अच्छी सैलरी, अच्छी नौकरी के साथ-साथ अच्छी सेहत भी बेहद जरूरी है। ऐसे में सेहत को बनाए रखने के लिए आपको सैर पर जाना चाहिए। लोग बोलते हैं कि व्यस्तता के चलते मोर्निग वॉक नहीं कर पाते हैं, तो आप इवनिंग वॉक का भी चुनाव कर सकते हैं। शाम के समय की गई वॉक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि शाम के समय की गई वॉक सेहत को क्या-क्या फायदे पहुंचाती है। ये फायदे आपको भी शाम की सैर करने पर मजबूर कर देंगे। तो आइये जानते हैं फायदों के बारे में...


knowing these benefits,you will also start taking evening walks many diseases will stay away,Health,healthy living डिप्रेशन से बचाव

डिप्रेशन को दूर करने में शाम की सैर आपके बेहद काम आ सकती हैं। इससे संबंधित शोध भी सामने आया है, जिससे यह साबित होता है कि अवसाद की समस्या को दूर करने में वॉक एक बेहतर विकल्प है। क्योंकि यह तनाव वाले हार्मोंस के उत्पादन में कमी ला सकता है। knowing these benefits,you will also start taking evening walks many diseases will stay away,Health,healthy living मानसिक थकान होगी दूर

दिनभर काम करने के बाद जब आप रात में एक वॉक लेंगे तो यकीनन आप खुद को मेंटली काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। यही एक समय है, जब आप महज 30 मिनट वॉक लेकर अपनी शारीरिक व मानसिक थकान को आसानी से दूर कर सकते हैं।

knowing these benefits,you will also start taking evening walks many diseases will stay away,Health,healthy living होगा पाचन आसान

अधिकतर घरों में देखने में आता है कि लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं। जिसके कारण उनका भोजन सही तरह से पच नहीं पाता और उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर अगर आप भोजन के कुछ देर बाद शाम को टहलते हैं, जो इससे आपका खाना भी आसानी से पच जाता है और आपके पाचनतंत्र पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता।

knowing these benefits,you will also start taking evening walks many diseases will stay away,Health,healthy living इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शाम को टहलने के फायदे हो सकते हैं। इससे जुड़े एक शोध से जानकारी मिलती है कि रोजाना 30 मिनट तक टहलने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही हृदय गति में सुधार हो सकता है और ब्लड काउंट में भी वृद्धि हो सकती है। इस तरह से वॉकिंग के जरिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है।

knowing these benefits,you will also start taking evening walks many diseases will stay away,Health,healthy living हाई ब्लड प्रेशर से आराम

आपको शायद पता ना हो लेकिन शाम की सैर आपके ब्लड प्रेशर को भी रेग्युलेट करने में मदद करती है। अगर आप हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर से पीडि़त हैं तो आपको शाम की सैर जरूर करनी चाहिए। इससे आपका शरीर व दिमाग रिलैक्स महसूस करता है और आपका ब्लड प्रेशर लेवल में रहता है। knowing these benefits,you will also start taking evening walks many diseases will stay away,Health,healthy living घटाए वजन

मोटापे की समस्या को दूर करने में भी शाम के समय की गई सैर आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में व्यक्ति को 30 मिनट तक लगातार वॉक करनी जरूरी है। हालांकि दोपहर के खाने या रात के खाने के बाद की गई वॉक वजन को कम कर सकती है। इससे संबंधित एक रिसर्च भी सामने आई है, जिससे यह पता चलता है कि खाना खाने के 1 घंटे बाद यदि कोई व्यक्ति वॉक करता है तो ऐसा करने से करीब 3 किलो वजन कम हो सकता है। knowing these benefits,you will also start taking evening walks many diseases will stay away,Health,healthy living मिलेगी बेहतर नींद

रात की अच्छी नींद के लिए भी शाम को टहलने के फायदे देखे जा सकते हैं। सुबह और शाम की सैर पर हुए एक रिसर्च में इस बात का जिक्र मिलता है कि सुबह के साथ-साथ शाम की सैर नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकती है। ऐसे में खासतौर पर उम्रदराज लोगों को सलाह दी जाती है कि बेहतर नींद के लिए उन्हें नियमित रूप से शाम को टहनले का रूटीन अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इससे मोटापा, हृदय रोग, अवसाद के अलावा मधुमेह की समस्या के जोखिमों को कम किया जा सकता है।
knowing these benefits,you will also start taking evening walks many diseases will stay away,Health,healthy living पीठ दर्द में लाभकारी

वॉकिंग के फायदे पीठ दर्द में भी देखे जा सकते हैं। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि टहलना, एक आसान और सुलभ एक्सरसाइज है, जो क्रोनिक बैक पेन को कम करने में प्रभावी हो सकती है। इसके अलावा, अन्य शोध में भी पीठ दर्द को कम करने के लिए वॉकिंग को एक बेहतर विकल्प माना गया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इवनिंग वॉक के फायदे पीठ दर्द को कम करने के लिए भी देखे जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology