न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर शुरू हो गई है ये समस्याएं तो समझ लें आपके तन-मन पर हावी हो चुका है तनाव

शहरी जीवनशैली है ही कुछ ऐसी की तनाव आ ही जाता है। पर ऐसा नहीं है कि तनावमुक्त रहना बहुत मुश्क़िल है। पर ज़्यादातर लोग...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 29 May 2021 1:39:16

अगर शुरू हो गई है ये समस्याएं तो समझ लें आपके तन-मन पर हावी हो चुका है तनाव

शहरी जीवनशैली है ही कुछ ऐसी की तनाव आ ही जाता है। पर ऐसा नहीं है कि तनावमुक्त रहना बहुत मुश्क़िल है। पर ज़्यादातर लोग तनावमुक्त इसलिए नहीं हो पाते कि उन्हें पता ही नहीं होता कि वे तनावग्रस्त हैं। इन सामान्य से लक्षणों पर ग़ौर करें और जानें कि कहीं आप तनावग्रस्त तो नहीं।

coronavirus,tension,tension symptoms,tension free,tension proof,depression,flu,indigestion,weight,skin,insomnia,health article in hindi

पाचन संबंधी समस्याएं शुरू हो गई हैं

मस्तिष्क और पाचनतंत्र वेगस नर्व्स द्वारा एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। अत: जब हम स्ट्रेस्ड होते हैं तब उसका असर पाचनतंत्र पर दिखने लगता है। तनाव के चलते भोजन को पचाने में सहायक गुड बैक्टीरिया की संख्या में कमी आती है। पेट में दर्द और अपच जैसी समस्याएं हमें परेशान करने लगती हैं।

coronavirus,tension,tension symptoms,tension free,tension proof,depression,flu,indigestion,weight,skin,insomnia,health article in hindi

आप बार-बार सर्दी-खांसी से परेशान होते रहते हैं

कॉर्टिसोल आपके इम्यून सेल्स को क्षतिग्रस्त कर देता है। इसके चलते जर्म और वायरस से लड़ने की शरीर की क्षमता में काफ़ी हद तक कमी आ जाती है। यही कारण है कि तनावग्रस्त होने पर लोगों को सर्दी-खांसी व दूसरी छोटी-मोटी बीमारियां परेशान करती रहती हैं। यदि स्ट्रेस का लेवल बढ़ता ही गया तो इम्यून सिस्टम कन्फ़्यूज हो जाता है और शरीर के अच्छे और स्वस्थ सेल्स पर अटैक करता है।

coronavirus,tension,tension symptoms,tension free,tension proof,depression,flu,indigestion,weight,skin,insomnia,health article in hindi

आप कुछ ज़्यादा ही चिंतित रहने लगे हैं और डिप्रेस्ड भी महसूस करते हैं

इन दोनों समस्याओं का सीधा संबंध हाई लेवल स्ट्रेस से है। जब हम स्ट्रेस्ड होते हैं तो अक्सर तरह-तरह की चिंताओं से घिर जाते हैं। पैनिक अटैक और घबराहट भी महसूस करते हैं। यदि तनाव लंबे समय तक बना रहा तो धीरे-धीरे उसका असर हमारी याददाश्त पर भी पड़ता है। ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है। वक़्त रहते तनाव को कम करने के लिए कुछ नहीं किया गया तो अवसाद यानी डिप्रेशन में जाने की संभावना बढ़ जाती है।
सेक्स की आपकी इच्छा कम से कमतर होती जा रही है

जब शरीर में स्ट्रेस हारमोन कार्टिसोल का उत्पादन बढ़ जाता है, तब सेक्स हारमोन्स का स्राव उसी अनुपात में घट जाता है। यही कारण है कि जब हम तनावग्रस्त होते हैं, तब सेक्स की इच्छा कम से कमतर होती जाती है।

coronavirus,tension,tension symptoms,tension free,tension proof,depression,flu,indigestion,weight,skin,insomnia,health article in hindi

आपको आजकल ठीक से नींद नहीं आ रही है

तनाव के चलते हम दिनभर थका-थका सा महसूस करते हैं। ऐसा लगता है कि शरीर को आराम की ज़रूरत है। पर जब बिस्तर पर जाते हैं तो नींद आंखों से ग़ायब हो जाती है। लंबे समय से तनावग्रस्त रहने पर नींद न आना यानी इन्सोम्निया एक आम समस्या बन जाती है। इन्सोम्निया आपके तनाव को बढ़ाने का ही काम करेगा।

coronavirus,tension,tension symptoms,tension free,tension proof,depression,flu,indigestion,weight,skin,insomnia,health article in hindi

आपकी त्वचा रूखी-सूखी और पपड़ीदार हो गई है

आम तौर पर जब हम तनावग्रस्त होते हैं, तब हमारी त्वचा की नमी कम हो जाती है। त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसका कारण यह है कि तनाव का हारमोन कॉर्टिसोल स्किन सेल्स में इन्फ़्लेमेट्री कंपाउंड्स रिलीज़ करता है, जिससे सोरायसिस (पपड़ीदार त्वचा), एक्ज़िमा (खुजली), एलोपीशिया, रोजेसी (त्वचा लाल हो जाना) और ऐक्ने जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग