न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर्बल टी है गुड़हल की चाय, कैलोरी और कैफीन मुक्त, इन परेशानियों का करती निवारण

गुड़हल का फूल देखने में जितना सुंदर लगता है, उतना ही सेहत और सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद होता है। हर्बल चाय बनाने के लिए इनका...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 28 May 2021 9:45:55

हर्बल टी है गुड़हल की चाय, कैलोरी और कैफीन मुक्त, इन परेशानियों का करती निवारण

गुड़हल का फूल देखने में जितना सुंदर लगता है, उतना ही सेहत और सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद होता है। हर्बल चाय बनाने के लिए इनका उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। चाय में विटामिन सी और ए, जिंक और कई मिनरल्स होते हैं। गुड़हल के पत्तों और फूलों के बहुत सारे औषधीय उपयोग हैं। आयुर्वेद और चीनी चिकित्सा में, इसका इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों और स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता है।

इस जड़ी-बूटी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका गुड़हल की चाय तैयार करना है। लाल रंग के बेहद खूबसूरत गुड़हल के फूल, इन्हीं फूलों से बनती है गुड़हल की चाय। गुड़हल की चाय एक हर्बल टी है जो प्राकृतिक रूप से कैलोरी और कैफीन मुक्त होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। तो चलिए आज हम आपको गुड़हल की चाय पीने के फायदों के बारे में बताते हैं।

hibiscus tea,hibiscus,hibiscus tea health,calorie,caffeine,anti oxidant,hibiscus flower,tension,blood pressure,health article in hindi

मोटापा कम करे

यह चाय पेट की चर्बी को कम करती है। इसमें पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट हमारे शरीर के मेटाबॉलिजम को सक्रिय बनाने का काम करते हैं। इसे रोजाना पीने से आपकी बेली फ्लैट हो सकती है।

इंफेक्शन

गुड़हल से बनी चाय एक हर्बल टी है जो कई तरह के बैक्टीरिया, फंगल और पैरासाइट से हमारे शरीर की रक्षा करती है। गुड़हल की चाय के सेवन से बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन से बच सकते हैं।

hibiscus tea,hibiscus,hibiscus tea health,calorie,caffeine,anti oxidant,hibiscus flower,tension,blood pressure,health article in hindi

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी हिबिस्कस फायदेमंद होता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर के लेवल को काफी कम करने में मदद करते हैं। मूत्रवर्धक प्रकृति होने के कारण यह यूरिनेशन को भी बढ़ाता है जो ब्लड प्रेशर को लो करने में मदद करता है।

कैंसर

इस चाय को रोज़ाना पीने से आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बच सकते हैं। यह कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को धीमा कर देता है।

hibiscus tea,hibiscus,hibiscus tea health,calorie,caffeine,anti oxidant,hibiscus flower,tension,blood pressure,health article in hindi

तनाव व डिप्रेशन

गुड़हल की चाय डिप्रेशन और स्ट्रेस को कम करने वाली होती है। गुड़हल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट न केवल दिमाग को शांत रखते हैं बल्कि मूड को बनाने वाले भी होते हैं।

इम्यून सिस्टम

गुड़हल की चाय विटामिन सी से भरपूर होती है। यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाने और उत्तेजित करने में मदद करती है। यह चाय अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जानी जाती है इसलिए सर्दी और फ्लू से बचाने में मदद करती है।

hibiscus tea,hibiscus,hibiscus tea health,calorie,caffeine,anti oxidant,hibiscus flower,tension,blood pressure,health article in hindi

बाल

बालों की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए गुड़हल की चाय काफी फायदेमंद है। इससे आपके बालों का गिरना तो कम होगा ही, बालों को चमकदार भी बनाया जा सकता है।

मुंह में छाले

अगर आपके मुंह में छाले हो गए हैं तो आप गुड़हल की चाय पीकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इसकी पत्तियां भी चबाएंगे तो भी फायदा मिलेगा।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग