न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर को सेहतमंद बनाने का काम करती हैं कीवी, जानें सेवन से मिलने वाले फायदे

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह किवी का सेवन करने से शरीर को सेहतमंद बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 3:05:43

शरीर को सेहतमंद बनाने का काम करती हैं कीवी, जानें सेवन से मिलने वाले फायदे

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना आहार के माध्यम से कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की पूर्ती के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। कीवी में शरीर के लिए फायदेमंद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फरोरस, कॉपर, जिंक, नियासिन, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खासतौर से सर्दियों में इसका सेवन सेहत को बहुत फायदा पहुंचाता हैं। सर्दियों में कीवी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके अलावा यह कई अन्य परेशानियों को कम कर सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह किवी का सेवन करने से शरीर को सेहतमंद बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

kiwi works to make the body healthy know the benefits of consuming it,Health,healthy living

पाचन और कब्ज में फायदेमंद

कीवी खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है। कीवी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसे लोग जो कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए कीवी खाना बहुत फायदेमंद है।

kiwi works to make the body healthy know the benefits of consuming it,Health,healthy living

ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

सर्दी में हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में कीवी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही कीवी का रोजाना सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है, दिल को हेल्दी रखने में आपकी मदद कर सकता है।

kiwi works to make the body healthy know the benefits of consuming it,Health,healthy living

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी

कीवी फल का सेवन डायबिटीज के शिकार लोगों की सेहत को बेहतर रखने में भी सहायक हो सकता है। चूंकि इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है ऐसे में यह ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में कारगर हो सकता है। इस फल के सेवन से सेरोटोनिन को बढ़ावा देने वाले रसायन भी प्रेरित होते हैं जो आपको रात की अच्छी नींद पाने में सहायक हैं। डायबिटीज के रोगियों को रोजाना एक कीवी फल जरूर खाना चाहिए।

kiwi works to make the body healthy know the benefits of consuming it,Health,healthy living

इम्यूनिटी करता है बूस्ट

सर्दियों में कीवी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, कीवी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में रोजाना कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे खांसी-जुकाम की परेशानी दूर हो सकती है। इसके अलावा यह बुखार और इंफेक्शन से लड़ने में भी आपकी मदद कर सकता है।

kiwi works to make the body healthy know the benefits of consuming it,Health,healthy living

हृदय को मिलती है सुरक्षा

कीवी फल में विटामिन ई, सी और पोटेशियम भी पाया जाता है जो धमनियों को स्वस्थ रखने के साथ आपको कई प्रकार की अन्य समस्याओं से सुरक्षित रखने में मदद करता है। यह हृदय के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हृदय के अलावा विटामिन-ई त्वचा को स्वस्थ रखने, इसकी बनावट और चमक को भी बढ़ाने में आपके लिए सहायक है। नियमित रूप से इसके सेवन से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।

kiwi works to make the body healthy know the benefits of consuming it,Health,healthy living

अस्थमा की समस्या करे कम

अस्थमा मरीजों को सर्दियों में काफी समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं को कम करने के लिए कीवी फायदेमंद हो सकता है। कीवी में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट इत्यादि होते हैं, जो अस्थमा की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती हैं। ऐसे में आप कीवी का सेवन सर्दियों में कर सकते हैं।

kiwi works to make the body healthy know the benefits of consuming it,Health,healthy living

आंखों के लिए फायदेमंद

कीवी फल का सेवन करने से आंख की रोशनी बढ़ती है और आंख से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है। कंप्यूटर, लैपटॉप आदि पर काम करने वाले लोगों के लिए कीवी खाना बहुत फायदेमंद है, ऐसे लोगों के आंख की रोशनी कमजोर होने का खतरा कम करने के लिए कीवी बहुत उपयोगी है। कीवी में विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा होती है।

kiwi works to make the body healthy know the benefits of consuming it,Health,healthy living

सूजन करे कम

कीवी का सेवन करने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लामेट्री गुण सूजन को कम कर सकते हैं। सर्दियों में ठंड की वजह से होने वाली समस्या जैसे जोड़ों में दर्द, सूजन, लालिमा इत्यादि को कम करने में यह आपकी मदद कर सकता है। अगर आप सर्दियों में रोजाना कीवी का सेवन करते हैं, तो यह आपको अर्थराइटिस की समस्या से आराम दिलाने में मदद कर सकता है।

kiwi works to make the body healthy know the benefits of consuming it,Health,healthy living

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं के लिए कीवी बहुत फायदेमंद फल है। कीवी में फोलेट की पर्याप्त मात्रा होती है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के दिमागी विकास के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। गर्भावस्था के दौरान कीवी खाने से बच्चों में न्यूरल डिफेक्ट का खतरा कम होता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के बाद भी कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से उनमें डिलीवरी के बाद कमजोरी और खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका