न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kiss Day: किस करने से आपको हो सकती हैं ये 6 गंभीर बीमारियां, बरते सावधानी

अगर आप भी आज किस डे (Kiss Day) पर अपने पार्टनर को किस (Kiss) करने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि किस करने से आपको कई गंभीर बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। तो चलिए जानते है इसके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Feb 2023 10:00:53

Kiss Day: किस करने से आपको हो सकती हैं ये 6 गंभीर बीमारियां, बरते सावधानी

हर साल वैलेनटाइन डे (Valentine Day) से पहले किस डे ही सेलिब्रेट किया जाता है। वैलेंटाइन डे से पहले मनाया जाने वाले इस दिन को लोग अपने पार्टनर किस करके अपने रिश्ते को पक्का कर देते हैं। वैसे तो प्रेम में किस सुख की अनुभूति कराता है। लेकिन इस बात के भी वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि किस करने से कई खतरनाक संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में अगर आप भी आज किस डे (Kiss Day) पर अपने पार्टनर को किस (Kiss) करने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि किस करने से आपको कई गंभीर बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। तो चलिए जानते है इसके बारे में...

kiss day 2023,kiss day 2023 dangerous disease,infection due to kiss

हर्पीस (Herpes)

आमतौर पर हर्पीस (Herpes Infection) के वायरस दो तरह के होते हैं - HSV-1 और HSV-2।

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, HSV-1 वायरस किस के जरिए बड़ी आसानी से फैल सकता है। 50 साल से कम उम्र के 67% लोगों में इसके होने की संभावना है। मुंह या गुप्तान में लाल या सफेद रंग के छाले होना इसके प्रमुख लक्षण में से एक है। कई बार यह संक्रमण बिना लक्षणों के भी इंसान को घेर लेता है।

हर्पीस का दूसरा प्रकार है HSV-2। इसे जेनिटल हर्पीस भी कहते हैं। वैसे तो यह मुख्य रूप से शारीरिक संबंध बनाने से फैलता है, लेकिन इसके किस के जरिए फैलने की संभावनाएं भी होती हैं।

HSV-2 के लक्षण भी HSV-1 की तरह ही होते हैं। अगर इंसान का इम्यून सिस्टम (Immune System) कमजोर हो तो ये बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। ऐसी स्तिथि में लापरवाही भारी पड़ सकती हैं।

kiss day 2023,kiss day 2023 dangerous disease,infection due to kiss

साइटोमेगालोवायरस (Cytomegalovirus)

साइटोमेगालोवायरस (Cytomegalovirus) एक ऐसा वायरल इनफेक्शन (Viral Infection) है जो सलाइवा या लार के संपर्क में आने से फैलता है। इसके अलावा, यह वायरस यूरिन (Urine), ब्लड, सीमेन और ब्रेस्ट मिल्क (Breast Milk) के जरिए भी बड़ी आसानी से फैल सकता है। मुंह या गुप्तांग के संपर्क में आने से भी यह फैलता है। इसलिए इसे एक सेक्शुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शल (STI) भी कहा जाता है। साइटोमेगालोवायरस के प्रमुख लक्षण थकावट, गले में खराश, बुखार और बदन दर्द माने जाते है।

kiss day 2023,kiss day 2023 dangerous disease,infection due to kiss

सिफलिस (Syphilis)

सिफलिस (Syphilis) एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो किस या सैक्शुअल एक्टिविटीज के दौरान हो सकता है। सिफलिस के संपर्क में आने से मुंह के अंदर घाव या छाले जैसी समस्याएं होती हैं। हालांकि इस इंफेक्शन को एंटी-बायोटिक्स दवाओं की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन समय पर इलाज नहीं कराने से ये बेहद घातक साबित हो सकता है। इस इंफेक्शन के मुख्य लक्षण है बुखार, सिरदर्द, गले में खराश, बदन दर्द, थकावट, धुंधला दिखाई देना, दिल से संबंधित परेशानी, ब्रेन डैमेज या मेमोरी लॉस।

kiss day 2023,kiss day 2023 dangerous disease,infection due to kiss

मैनिंजाइटिस (Meningitis)

मैनिंजाइटिस एक बैक्टीरियल इनफेक्शन है जो आमतौर पर किस करने से फैल जाता है। इसके मुख्य लक्षण बुखार, सिरदर्द या गर्दन में जकड़न है। शरीर में इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

kiss day 2023,kiss day 2023 dangerous disease,infection due to kiss

रेस्पिरेटरी वायरस (Respiratory Virus)

आमतौर पर रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़ी समस्या के लिए खसरा, कोल्ड या फ्लू को ही जिम्मेदार माना जाता है। यह वायरस संक्रमित इंसान के साथ एक कमरे में रहने या उसकी चीजों को इस्तेमाल करने से भी फैल सकता है। हालांकि किस करने से इसके फैलने की संभवनाएं बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं।

kiss day 2023,kiss day 2023 dangerous disease,infection due to kiss

मैनिंजाइटिस बैक्टीरिया (Meningitis Bacteria)

मैनिंजाइटिस बैक्टीरिया किस (Kiss) करने से फैलता है। जिसके बाद गर्दन में जकड़न, बुखार और सिरदर्द होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका