न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब रोज़ 10,000 कदम नहीं, सिर्फ इतने स्टेप्स चलना भी सेहत के लिए काफी! दिल और शुगर से जुड़ी बीमारियों में मिलेगी बड़ी राहत: रिपोर्ट

अब रोज़ 10,000 कदम चलना जरूरी नहीं! नई रिसर्च के मुताबिक सिर्फ 7000 स्टेप्स रोज़ चलने से हार्ट डिजीज, डिप्रेशन, शुगर और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से मिल सकती है बड़ी राहत।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 11:11:47

अब रोज़ 10,000 कदम नहीं, सिर्फ इतने स्टेप्स चलना भी सेहत के लिए काफी! दिल और शुगर से जुड़ी बीमारियों में  मिलेगी बड़ी राहत: रिपोर्ट

अगर आप भी स्मार्टवॉच पर हर दिन 10,000 कदम पूरे करने का दबाव महसूस करते हैं, तो अब राहत की सांस लें। एक नई रिसर्च बताती है कि सिर्फ 7,000 कदम रोजाना चलना भी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। ये अध्ययन प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल 'द लैंसेट पब्लिक हेल्थ' में प्रकाशित हुआ है, और इसके नतीजे चौंकाने वाले हैं।

रोज़ सिर्फ 7,000 कदम और सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

इस अध्ययन के अनुसार, यदि आप प्रतिदिन 7,000 कदम चलते हैं, तो इससे न केवल आपके दिल की सेहत में सुधार होता है, बल्कि मधुमेह, डिप्रेशन, डिमेंशिया और यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम में भी कमी आती है। शोध में देखा गया कि इतनी दूरी चलने वाले लोगों में मौत का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

88 अध्ययनों की समीक्षा, 1.6 लाख लोगों पर आधारित नतीजे

शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष 2014 से 2025 के बीच प्रकाशित 88 अलग-अलग अध्ययनों के विश्लेषण से निकाला है। इन अध्ययनों में लगभग 1.6 लाख वयस्कों की जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी डेटा को शामिल किया गया। ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, नॉर्वे और स्पेन जैसे देशों के वैज्ञानिकों की साझेदारी से इस शोध को अंजाम दिया गया।

कौन-कौन सी बीमारियां रहेंगी दूर?

रोज़ाना सिर्फ 7,000 कदम चलने के क्या लाभ हैं, आइए आंकड़ों से समझते हैं:

- दिल की बीमारी का खतरा: 25% तक कम

- मधुमेह की संभावना: 14% कम

- कैंसर का जोखिम: 6% कम

- गिरने की आशंका: 28% तक घटती है

- मृत्यु दर: 47% तक कम

- डिप्रेशन के लक्षण: 22% तक कम

- डिमेंशिया की संभावना: 38% तक कम

हालांकि, शोधकर्ता मानते हैं कि कैंसर और डिमेंशिया से जुड़े आंकड़े सीमित डेटा पर आधारित हैं, इसलिए इन पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। साथ ही, बुजुर्गों या जिनकी शारीरिक क्षमता कम है, उनके आंकड़ों को पूरी तरह से शामिल नहीं किया गया है।

हर कदम आपकी सेहत को मजबूत बनाता है

विशेषज्ञों का कहना है कि आज के समय में जब शारीरिक गतिविधि कम होती जा रही है, तब रोज़ाना की गई हलचल—जैसे पैदल चलना—स्वस्थ जीवन की कुंजी बन सकती है। जिन लोगों के लिए 10,000 कदम चलना संभव नहीं, उनके लिए 7,000 कदम का लक्ष्य भी फायदेमंद हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह