न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपका फ्रिज भी भरा रहता हैं लबालब? जानें किन चीजों को ना रखें इसमें

आज हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको फ्रिज में रखना फूड पॉइजिनिंग का कारण बन सकता हैं या ये चीजें फ्रिज के बाहर होती हैं, तो लंबे वक्त तक इनका उपयोग किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 27 Jan 2023 6:12:14

क्या आपका फ्रिज भी भरा रहता हैं लबालब? जानें किन चीजों को ना रखें इसमें

फ्रिज का इस्तेमाल अब हर घर की जरुरत बन चुका है। सब्जियों या फलों को फ्रेश रखने के लिए अक्सर लोग फ्रिज का उपयोग करते हैं। आपने देखा होगा कि कई लोग बाजार से खानेपीने का सामान आते ही उसे तुरंत फ्रिज में भरना शुरू कर देते हैं। आपके घर में भी फ्रिज लबालब भरा रहता होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर चीज फ्रिज में रखने के लिए नहीं होती हैं। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको फ्रिज में रखना फूड पॉइजिनिंग का कारण बन सकता हैं या ये चीजें फ्रिज के बाहर होती हैं, तो लंबे वक्त तक इनका उपयोग किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

is your fridge always full to the brim know what things should not be kept in it,Health,healthy living

टमाटर

महिलाएं अक्सर बाजार से टमाटर खरीदकर उन्हें फ्रेश बनाए रखने के लिए फ्रिज में रख देती हैं। लेकिन टमाटर को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज की ठंडी हवा से टमाटर के अंदर की झिल्ली टूट जाती है, जिससे वह मुलायम होकर जल्दी गलने लगता है और इसका टेस्ट भी खराब हो सकता है। टमाटर को हमेशा फ्रिज के बाहर ही स्टोर करके रखें।

is your fridge always full to the brim know what things should not be kept in it,Health,healthy living

शहद

भारतीय घरों में शहद मौजूद होता है। इसे स्टोर करने के लिए फ्रिज की जरुरत नहीं है। इसमें प्राकृतिक तौर पर प्रिजरवेशन का गुण होता है। कांच के जार में अगर इसे सालों तक भी स्टोर किया जाए तो यह खराब नहीं होता है। फ्रिज में शहर को रख दिया जाए तो उसमें चीनी कण जमा हो जाते हैं और वह सूख सकता है। सूखने के बाद इसे जार से निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है।

is your fridge always full to the brim know what things should not be kept in it,Health,healthy living

आलू

कच्चे आलू को खुले में एक टोकरी में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इसे फ्रिज में रखने से बचें। ठंडा तापमान कच्चे आलू में पाए जाने वाले स्टार्चयुक्त कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को बदल देता है और खाना पकाने पर आलू का टेस्ट मीठा हो जाएगा। इसलिए इन्हें फ्रिज में रखने से बचें। हां, सब्जी बनाने के बाद चाहें तो उन्हें फ्रिज में रख सकते हैं।

is your fridge always full to the brim know what things should not be kept in it,Health,healthy living

कच्चा मीट

इसे फ्रिज में दो घंटे से ज्यादा क्यों नहीं रखना चाहिए इसके पीछे कई कारण है। पहली बात तो ये कि इसे हम मार्केट की तरह सुरक्षित सील करके नहीं रख सकते हैं। दूसरी चीज़ ये कि अगर आपने इसे ऐसे ही फ्रिज में सिर्फ ढक कर रख दिया तो उससे कच्चे मीट के बैक्टीरिया बाकी चीज़ों में फैलने का खतरा होता है। ये आपके बाकी खाने को भी दूषित कर सकता है।

is your fridge always full to the brim know what things should not be kept in it,Health,healthy living

प्याज

ज्यादातर घरों में रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्याज को लंबे वक्त तक स्टोर करने के लिए कभी भी फ्रिज का उपयोग न करें। इन्हें फ्रिज में रखने से ये जल्द ही बेहद सॉफ्ट हो जाते हैं। इतना ही नहीं प्याज की हार्ड स्मेल फ्रिज के अन्य सामानों में भी उतर जाती है और उनका स्वाद खराब हो जाता है।

is your fridge always full to the brim know what things should not be kept in it,Health,healthy living

केला

कई लोगों को ये समझ नहीं होती कि कौन से फल और सब्जियां फ्रिज में रखने चाहिए कौन से नहीं। ऐसे में कुछ लोग केले को भी फ्रिज में रख देते हैं। जिससे केला जल्दी गल जाता है और काला पड़ जाता है। फ्रिज में रखे केले खाने से आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। केले को फ्रिज में रखने से दूसरे फल और सब्जियां भी खराब हो सकते हैं। इसलिए केले को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

is your fridge always full to the brim know what things should not be kept in it,Health,healthy living

एवोकाडो

एवोकाडो को फ्रिज में रखने से इनके पकने की रफ्तार धीमी हो जाती है। मतलब यह कि ये लंबे समय तक कच्चे ही रह जाते हैं। वहीं अगर आप इन्हें इनके वास्तविक स्वाद में खाना चाहते हैं तो बाहर ही रखें और नैचुरली पकने दें।

is your fridge always full to the brim know what things should not be kept in it,Health,healthy living

कॉफी

फ्रिज में कॉफी को कभी भी नहीं रखना चाहिए। इससे कॉफी का स्वाद खराब हो जाता है। इसे फ्रिज में रखने पर यह अपनी नेचुरल स्मेल को भी खो देती है। इसे हमेशा फ्रिज के बाहर एयरटाइट जार में ही रखना चाहिए।

is your fridge always full to the brim know what things should not be kept in it,Health,healthy living

खीरा

खीरा को आमतौर पर सब्जी माना जाता है। कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायर्नमेंटल साइंसेज के अनुसार, यदि खीरे को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तीन दिनों से अधिक समय तक रखा जाता है तो वह तेजी से सड़ने लगती है। इसलिए खीरा को फ्रिज में रखने से बचें। फ्रिज में रखने की अपेक्षा खीरे को सीधे धूप से दूर नॉर्मल जगह पर रखें।

is your fridge always full to the brim know what things should not be kept in it,Health,healthy living

पका हुआ चावल

सबसे जरूरी बात जिसे कई लोग इग्नोर करते हैं वो ये कि चावल को फ्रिज में रखना सही नहीं है। चावल की तासीर पहले से ही ठंडी होती है और अगर इसे ज्यादा फ्रिज में रखा जाए तो ये आपकी तबियत खराब करने के लिए काफी होता है। इसके अलावा, ये सख्त भी हो जाता है और इसलिए अगर मजबूरी में चावल फ्रिज में रखना भी पड़े तो भी इसे दो घंटे से ज्यादा नहीं रखना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका