न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान कैफीन का अधिक सेवन, सेहत को होते हैं ये नुकसान

कैफीन का सेवन आपको टैकिकार्डिया और टेकिअर्दिमिया जैसी गंभीर समस्याओं में भी डाल सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह कैफीन का अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jul 2022 4:34:33

ना करें इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान कैफीन का अधिक सेवन, सेहत को होते हैं ये नुकसान

आजकल के दौर में देखा जाता हैं कि लोग अपना वजन जल्दी से जल्दी कम करना चाहते हैं और इसके लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद ली जाने लगी हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग आपके अतिरिक्त वजन को कम करने में बेहद कारगर है। इंटरमिटेंट फास्टिंग में कैफीन का बहुत सेवन किया जाता हैं जो काम से होने वाली थकान को दूर करने, एनर्जी बढ़ाने के साथ ही वजन कम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैफीन का अधिक सेवन आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता हैं। जी हां, कैफीन का सेवन आपको टैकिकार्डिया और टेकिअर्दिमिया जैसी गंभीर समस्याओं में भी डाल सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह कैफीन का अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता हैं...

intermittent fasting tips,healthy living,Health tips

बॉडी हो सकती है डिहाइड्रेट

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान कैफीन का अधिक सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। दरअसल, जब आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी बॉडी का हाइड्रेशन लेवल काफी कम होने की संभावना रहती हैं। चूंकि आप विंडो पीरियड में खाते हैं और कुछ लोग फास्टिंग पीरियड में पानी तक नहीं पीते हैं, जिससे बॉडी में हाइड्रेशन कम होने लगता है। इस स्थिति में अगर कॉफी, या फिर कैफीन युक्त पेय पदार्थ का सेवन किया जाए तो इससे आपको प्यास और भी कम लगती है और बॉडी के डिहाइड्रेट होने का खतरा बढ़ जाता है।

intermittent fasting tips,healthy living,Health tips

ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है

कैफीन का अधिक सेवन आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा सकता है। अगर आपने लंबे समय से कैफीन को अपनी डाइट में शामिल किया है तो आप ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। अधिक कैफीन आपकी धमनियों की सिकुड़न का कारण भी बन सकता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि कैफीन का सेवन करने वाले सभी लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ता है। यह कैफीन की मात्रा पर भी निर्भर करता है। हालांकि कई शोधों में भी यह बात सामने आई है कि कैफीन से ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

intermittent fasting tips,healthy living,Health tips

कमजोर हो सकती हैं हड्डियां

आपको शायद पता ना हो, लेकिन इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान कैफीन का अधिक सेवन आपकी हड्डियों को भी कमजोर बना सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप एक लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए ही खाते हैं। अगर उस दौरान भोजन के साथ-साथ कैफीन का सेवन किया जाए तो यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बाधित कर सकता है, जिससे हड्डियों के कमजोर व पतला होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाएगी।

intermittent fasting tips,healthy living,Health tips

प्रजनन पर पड़ता है असर

यदि आप एक दिन में तीन से चार कप कॉफी पीते हैं तो सावधान हो जाएं, यह आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार कॉफी का अत्यधिक सेवन शुक्राणु उत्पादन को बाधित कर सकता है। महिलाओं के लिए परिणाम और भी गंभीर हैं। कॉफी का ज्यादा सेवन गर्भपात के खतरे को भी दोगुना कर सकता है।

intermittent fasting tips,healthy living,Health tips

बढ़ सकता है हार्ट का खतरा

अधिक मात्रा में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स या फिर कैफीन युक्त अन्य पदार्थों के सेवन से आपके खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। खासकर एनर्जी ड्रिंक्स में उच्च मात्रा में कैफीन के साथ ही एक्सट्रा शुगर भी पाई जाती है, जिससे शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है और यह फैट आपकी कमर के आसपास के हिस्सों में जम जाता है। इससे आगे जाकर हार्ट फेलियर का भी खतरा हो सकता है।

intermittent fasting tips,healthy living,Health tips

एसिडिटी की समस्या

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान कैफीन का अधिक सेवन एसिडिटी की समस्या को भी ट्रिगर कर सकता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि एसिडिटी की समस्या का कारण लंबे समय तक ना खाना भी होता है। ऐसे में जब आप इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप लिमिटेड विंडो में ही खा रहे हैं और बाकी समय आपकी फास्टिंग पर है। जिससे आपके खाने में लंबा गैप हो जाता है। ऐसे में अगर विंडो पीरियड में कैफीन का सेवन किया जाए तो यह एसिडिटी समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है, क्योंकि कैफीन एसोफैगस और पेट के बीच वाल्व अर्थात् निचले एसोफैगल स्फिंक्टर मसल्स को लूज करता है। जिसके कारण पेट का एसिडिक कंटेंट आपकी अन्नप्रणाली में प्रवेश कर सकता है और आपको सीने व गले में जलन हो सकती है।

intermittent fasting tips,healthy living,Health tips

ग्लूकोमा का खतरा

एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि जिन लोगों को आनुवंशिक रूप से आंखों की बीमारियों की आशंका अधिक होती है, उनके लिए रोजाना अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन ग्लूकोमा का खतरा उत्पन्न कर सकता है। आनुवांशिक रूप से ज्यादा खतरा वाले लोगों की तुलना में अन्य लोगों में प्रतिदिन 321 मिलीग्राम से अधिक कैफीन का सेवन 3.9 गुना तक ग्लूकोमा का खतरा बढ़ा सकता है।

intermittent fasting tips,healthy living,Health tips

बढ़ती हैं पेट की समस्या

ये बात ज्यादातर लोग जानते हैं कि कॉफी पीने से शरीर के कई अंगों पर प्रभाव पड़ता है। कॉफी पीने से गैस्ट्रिन हार्मोन रिलीज होता है जो कोलन की एक्टिविटी को बढ़ाने का काम करता है। अगर आप अधिक मात्रा में कॉफी पीते हैं तो पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा अन्य परेशानियां भी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग