न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों के दौरान आहार में शामिल करें ये 10 चीजें, बनी रहेगी अच्छी सेहत

खासतौर से अपने खानपान को लेकर। सर्दियों के इन दिनों में आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो ठंड से लडऩे के लिए बॉडी में अंदरूनी गर्मी प्रदान करें। तो आइए जानते हैं इस मौसम में गर्म तासीर के भोजन कौन से हैं, जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करेंगे।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 29 Nov 2022 4:55:26

सर्दियों के दौरान आहार में शामिल करें ये 10 चीजें, बनी रहेगी अच्छी सेहत

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसकी शुरुआत के साथ ही बच्चों सहित बड़े-बुर्जुगों की सेहत को लेकर भी फिक्रमंद रहना होता हैं। सर्दियों के इन दिनों में इंफेक्शन का खतरा बना रहता हैं और इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से बीमारियां जल्दी अपना प्रभाव डालती हैं। ठंड में हल्की सी लापरवाही लोगों को भारी पड़ जाती है, खासतौर से अपने खानपान को लेकर। सर्दियों के इन दिनों में आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो ठंड से लडऩे के लिए बॉडी में अंदरूनी गर्मी प्रदान करें। तो आइए जानते हैं इस मौसम में गर्म तासीर के भोजन कौन से हैं, जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करेंगे।

include these 10 things in the diet during winter,good health will remain,Health,healthy living

बाजरा

बाजरा ऐसे अनाज हैं, जिसे भारत में पारंपरिक भोजन के रूप में जाना जाता है। इन्हें लोग वार्मिंग फूड्स भी कहते हैं। इन खाद्य पदार्थों में फाइबर युक्त स्टार्च होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखते हैं। साथ ही ये शरीर का तापमान भी बढ़ाते हैं। इसे आप रोटी, लड्डू और बाजरे की खिचड़ी बना कर खा सकते हैं।

include these 10 things in the diet during winter,good health will remain,Health,healthy living

गोंद

गोंद प्लांट्स से प्राप्त होने वाला एक प्राकृतिक पदार्थ है। सर्दियों में इसके लड्डू बेहद प्रचलित हैं। सर्द मौसम में इसके सेवन से शरीर गर्म रहता है। यह शरीर को कोल्ड, सीजनल वायरस इंफेक्शंस से भी बचाता है और सर्दियों में होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखता है। इससे भी इम्युनिटी बढ़ने में मदद मिलती है।

include these 10 things in the diet during winter,good health will remain,Health,healthy living

बादाम

बादाम कई गुणों से भरपूर होते हैं। इसका नियमित सेवन करने से अनेक बीमारियों से बचाव में मददगार है। अक्सर माना जाता है कि बादाम खाने से याद-दाश्त बढ़ती है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है, जो सर्दियों में सबसे बड़ी दिक्कत होती है। बादाम में डायबिटीज को निंयत्रित करने का गुण होता है। इसमें विटामिन भरपूर मात्रा में होता है।

include these 10 things in the diet during winter,good health will remain,Health,healthy living

गुड़

गुड़ खाना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पर इसे सर्दियों में खाने के और भी कई फायदे हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। आपको बता दें कि गुड़ की तासीर गरम होती है, इस कारण यह आपके शरीर में गर्मी पहुंचाता है। सर्दी के मौसम में गुड़ के इस्तेमाल से जुकाम, सर्दी और खांसी होने के चांस कम हो जाते हैं। इतना ही नहीं गुड़ आपके पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो आपके शरीर में खून की कमी दूर करने में भी सहायता करता है। आप चाहें तो चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो गुड़ और सोंठ के लड्डू बनाकर रख सकती हैं, जो सर्दियों के लिए बहुत हेल्दी होता है।

include these 10 things in the diet during winter,good health will remain,Health,healthy living

शहद

शहद कई पोषक तत्वों और प्राकृतिक शर्करा से भरपूर होता है, जो आपको तेजी से ऊर्जा देने में मदद करता है। शहद हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा दे सकता है और इसे मजबूत बना सकता है। शहद गले में खराश को दूर करता है और सर्दियों में होने वाली आम परेशानियों से लड़ता है।

include these 10 things in the diet during winter,good health will remain,Health,healthy living

ग्रीन गार्लिक

ग्रीन गार्लिक को स्प्रिंग गार्लिक भी कहा जाता है, ग्रीन गार्लिक (हरा लहसुन) पूरी तरह से ग्रो नहीं हुआ होता। इसे पूरी तरह से ग्रो होने से पहले ही जमीन से बाहर निकाल दिया जाता है। विंटर सीजन में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसमें एलिसिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कोल्ड, खांसी और फ्लू से बचाता है और शरीर की सूजन को कम करता है। इसके साथ ही इससे इम्युनिटी बढ़ने में भी मदद मिलती है।

include these 10 things in the diet during winter,good health will remain,Health,healthy living

अदरक

क्या आप जानते हैं कि रोजाना के खाने में अदरक शामिल कर बहुत सी छोटी-बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। सर्दियों में इसका किसी भी तरह से सेवन करने पर बहुत लाभ मिलता हैै। इससे शरीर को गर्मी मिलती है और डाइजेशन भी सही रहता है।

include these 10 things in the diet during winter,good health will remain,Health,healthy living

दालचीनी

सर्दियों के दौरान खाने-पीने की चीजों में दालचीनी मिलाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे शरीर में हीट पैदा होती है। यदि आपकी स्किन ड्राय हो जाती है, तो आप दालचीनी पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर स्किन पर लगा सकते हैं। दालचीनी का पानी पीने से खांसी का भी इलाज किया जा सकता है।

include these 10 things in the diet during winter,good health will remain,Health,healthy living

शलगम

शलगम एक क्रूसीफेरस वेजिटेबल है, जिसके कई फायदे हैं। सर्दियों में मिलने वाली इस सब्जी में लिपिड्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल और वजन भी सही रहता है। ब्लड प्रेशर को कम करने और आंखों के लिए भी यह लाभदायक है।

include these 10 things in the diet during winter,good health will remain,Health,healthy living

तिल

सर्दियों के मौसम में तिल खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। तिल के तेल की मालिश करने से ठंड से बचाव होता है। तिल और मिश्री का काढ़ा बनाकर खांसी में पीने से जमा हुआ कफ निकल जाता है। तिल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे, प्रोटीन, कैल्शियम, बी कॉम्प्लेक्स और काबोहॉइट्रेड आदि।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत