Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिनचर्या में शामिल करें सौंफ का पानी, होगा सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं सौंफ का पानी पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में। इन फायदों को जानकर आप भी रोजाना इसका सेवन करने लगेंगे। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 20 Jan 2023 6:30:37

दिनचर्या में शामिल करें सौंफ का पानी, होगा सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान

कोरोना के बाद से हर कोई अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में बड़े बदलाव करते हुए इसे सेहतमंद बनाने का प्रयास कर रहा हैं। इसके लिए अपनी दिनचर्या में लोग कुछ ऐसे आहार शामिल करते हैं जो सेहतमंद हो। ऐसी ही एक ड्रिंक हैं सौंफ का पानी जो सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। कई लोग आमतौर पर मुंह में सौंफ चबाना या खाना पसंद करते है, लेकिन खाली पेट सौंफ का पानी पिया जाए, तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं सौंफ का पानी पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में। इन फायदों को जानकर आप भी रोजाना इसका सेवन करने लगेंगे। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...
include fennel water in your routine it will solve many problems related to health,healthj,healthy living वजन कम करने में सहायक

सौंफ के बीज फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों का एक समृद्ध स्रोत होते हैं, जो फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं। सौंफ के बीज पाचन और मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखने में सहायक हैं, जिससे भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाता है और भूख कम लगती है। सुबह एक गिलास सौंफ का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। सौंफ का पानी, पेट भरा हुआ एहसास कराता है जिससे ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती है और वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

include fennel water in your routine it will solve many problems related to health,healthj,healthy living पाचन संबंधी समस्याएं होगी दूर

खाली पेट सौंफ का पानी पीने से पाचन संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती है। इसमें एनेथोल, फेनचोन और एस्ट्रैगोल जैसे आवश्यक तेल होते हैं, जिससे कब्ज, गैस और सूजन की समस्या ठीक हो सकती है। इससे गैस्ट्रिक जूस और एंजाइम के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है और खाने का पाचन सही ढंग से होता है। पाचन तंत्र स्वस्थ रहने से आपका शरीर तंदुरुस्त रहता है।

include fennel water in your routine it will solve many problems related to health,healthj,healthy living डिटॉक्सीफाई करें अपनी बॉडी

बताया जाता है कि सौंफ का पानी बॉडी डिटॉक्स करने के लिए बेहद काम आता है। अगर खाने के बाद आप सौंफ का पानी पिएं तो डाइजेशन मजबूत होता है और खाना अच्छे से पच जाता है। सौंफ का पानी शरीर डिटॉक्स करता है। इससे कब्ज, पेट दर्द और गैस की समस्या से भी निजात मिलती है।
include fennel water in your routine it will solve many problems related to health,healthj,healthy living स्किन समस्याओं से छुटकारा

सौंफ में सेलेनियम, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल्स होते हैं, ये खनिज आपके रक्त प्रवाह में ऑक्सीजन संतुलन बनाए रखते है और हार्मोन को संतुलित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इससे आपकी त्वचा पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। साथ ही इसमें विटामिन सी पाए जाते है, जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसका पानी चेहरे पर लगाने से त्वचा में रैशेज और खुजली की समस्या नहीं होती है। यह आपकी त्वचा को स्वच्छ और नमी प्रदान करता है। include fennel water in your routine it will solve many problems related to health,healthj,healthy living कोलेस्ट्रॉल लेवल को करें नियंत्रित

सौंफ का पानी शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी संतुलित बनाए रखता है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में ये गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है।

include fennel water in your routine it will solve many problems related to health,healthj,healthy living आंखों के लिए लाभदायक

आंखों की अच्छी रोशनी के लिए सौंफ का पानी बेहद फायदेमंद होता है। सौंफ में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही सौंफ में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जिससे आंखों की सूजन और जलन से आराम मिलता है।
include fennel water in your routine it will solve many problems related to health,healthj,healthy living हाई ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

सौंफ के पानी में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी मदद से हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे हृदय संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इससे कोलेस्ट्रोल का खतरा भी कम हो सकता है।
include fennel water in your routine it will solve many problems related to health,healthj,healthy living कैसे बनाए सौंफ का पानी

एक चम्मच सौंफ को रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह सबसे पहले इस पानी का सेवन करें। यह वजन कम करने में मदद करने के साथ मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में भी सहायक है। कोशिकाओं को ऊर्जा प्रदान करने में मेटाबॉलिज्म की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सौंफ मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकता है, खासकर खाली पेट इसका सेवन शरीर के लिए और भी फायदेमंद माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology