न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तेल के रूप में कहीं जहर का सेवन तो नहीं कर रहे हैं आप! जानें यह जरूरी जानकारी

बॉडी को फिट रखने और शरीर के अंदरुनी अंगों को लचीला बनाए रखने के लिए तेल खाना बहुत जरूरी माना जाता है। तेल के बिना तो इंडियन खाना अधूरा ही माना जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Jun 2023 11:39:12

तेल के रूप में कहीं जहर का सेवन तो नहीं कर रहे हैं आप! जानें यह जरूरी जानकारी

बॉडी को फिट रखने और शरीर के अंदरुनी अंगों को लचीला बनाए रखने के लिए तेल खाना बहुत जरूरी माना जाता है। तेल के बिना तो इंडियन खाना अधूरा ही माना जाता है। पहले के समय में प्राकृतिक तेलों का ही इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन आजकल इनकी जगह रिफाइंड ऑइल लेने लगा हैं। इन दिनों फैट फ्री और कॉलेस्‍ट्रॉल फ्री चाहने वालों के बीच रिफाइंड ऑयल का इस्‍तेमाल काफी बढ़ गया है। कई लोग इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। लेकिन आपको ये बात जानकार हैरानी होगी की रिफाइंड ऑइल आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। ऐसे में आपको समझने की जरूरत हैं कि रिफाइंड ऑइल के रूप में कहीं आप जहर का सेवन कर अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर रहें। हांलाकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनमें कितनी मात्रा में फैटी एसिड है, वह किन पौधों से निकाले गए हैं और उनका प्रॉसेस किस तरह से किया गया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं रिफाइंड ऑइल के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी।

refined oil facts,refined oil benefits,refined oil vs. unrefined oil,health effects of refined oil,uses of refined oil,nutritional value of refined oil,cooking with refined oil,choosing the right refined oil,refining process of oil,understanding refined oil

शरीर में हो जाती है प्रोटीन की कमी

तेल का शुद्ध रूप चिपचिपा और गंध वाला होता है। ऐसे में रिफाइंड ऑयल को बनाने के दौरान इसमें मौजूद गंध को पूरी तरह से निकाल दिया जाता है। इसमें मौजूद ये गंध ही प्रोटीन कंटेंट होती है, जिसे निकालने की वजह से रिफाइंड ऑयल में प्रोटीन की मात्रा खत्म हो जाती है। ऐसे में नियमित तौर पर इसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है।

refined oil facts,refined oil benefits,refined oil vs. unrefined oil,health effects of refined oil,uses of refined oil,nutritional value of refined oil,cooking with refined oil,choosing the right refined oil,refining process of oil,understanding refined oil

बोन हेल्‍थ को पहुंचाते हैं नुकसान

रिफाइंड ऑयल का लंबे समय तक इस्‍तेमाल बोन हेल्‍थ को नुकसान पहुंचाता है। कई अध्‍ययनों में यह देखने में आया है कि जो लोग लंबे समय से इसका सेवन कर रहे हैं उनके घुटनों और अन्‍य जोड़ों में दर्द रहने लगता है। इससे अस्थि‍मज्‍जा को भी नुकसान पहुंचता है। रिफाइंड तेलों का प्रयोग नुकसानदेह हो सकता है क्योंकि रिफाइनिंग की प्रक्रिया में तेल को अत्यधिक तापमान पर गर्म किया जाता है। जिससे उनका क्षरण होता है और जहरीले पदार्थ पैदा होते हैं।

refined oil facts,refined oil benefits,refined oil vs. unrefined oil,health effects of refined oil,uses of refined oil,nutritional value of refined oil,cooking with refined oil,choosing the right refined oil,refining process of oil,understanding refined oil

स्किन के लिए नुकसानदायक

रिफाइंड ऑयल का जब प्रोसेस किया जाता है, तब उसके अंदर से नैचुरल चिकनाई को पूरी तरह के खत्म कर दिया जाता है। चिकनाई रहित तेल का इस्तेमाल करने से स्किन पर झुर्रियां, ड्राईनेस और पिंपल्स जैसी समस्या हो सकती है। डॉक्टर का कहना है कि अगर आप अपने खाने में 100% सिर्फ रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो कम उम्र में ही स्किन पर बुढ़ापे के लक्षण देखने को मिलते हैं।

refined oil facts,refined oil benefits,refined oil vs. unrefined oil,health effects of refined oil,uses of refined oil,nutritional value of refined oil,cooking with refined oil,choosing the right refined oil,refining process of oil,understanding refined oil

हार्ट के लिए नुकसानदायक

रिफाइंड तेल हार्ट के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है। दरअसल रिफाइंड में अधिक मात्रा में पाम ऑयल का उपयोग किया जाता है जिससे वह सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। रिफाइंड ऑयल कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने का काम भी करता है।

refined oil facts,refined oil benefits,refined oil vs. unrefined oil,health effects of refined oil,uses of refined oil,nutritional value of refined oil,cooking with refined oil,choosing the right refined oil,refining process of oil,understanding refined oil

मस्तिष्क पर बुरा असर

ऐसा एक शोध में बताया गया है की रिफाइंड का सेवन करने से आपके मस्तिष्क पर भी बुरा असर पड़ता है, यदि आप इसका बहुत अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे आपकी सोचने की क्षमता पर असर पड़ता है।

refined oil facts,refined oil benefits,refined oil vs. unrefined oil,health effects of refined oil,uses of refined oil,nutritional value of refined oil,cooking with refined oil,choosing the right refined oil,refining process of oil,understanding refined oil

फैटी एसिड नहीं मिलता

हमारे शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए इसमें फैटी एसिड होना बेहद जरूरी है। लेकिन रिफाइंड ऑयल के इस्तेमाल से शरीर में फैटी एसिड की कमी हो सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको छोटी उम्र में जोड़ों और कमर में दर्द की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं इसकी वजह से आप में आंख, दिल और दिमाग से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।

refined oil facts,refined oil benefits,refined oil vs. unrefined oil,health effects of refined oil,uses of refined oil,nutritional value of refined oil,cooking with refined oil,choosing the right refined oil,refining process of oil,understanding refined oil

बढ़ता है वजन

वसा का अधिक सेवन आपके शरीर में कैलोरी को बढ़ाता है, जिसके कारण आपके शरीर पर चर्बी और वजन बढ़ने की समस्या से आपको परेशान होना पड़ सकता है, इसीलिए जितना हो इसका कम इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत