न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम बदलते ही गले में होने लगती हैं खराश, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

गले में खराश के कारण लोगों को बुरा हाल हो जाता है, यहां तक कि कुछ लोगों को तो इसकी वजह से गले में छाले, दर्द और गला छिलने जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गले की खराश में आराम दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Feb 2023 3:14:49

मौसम बदलते ही गले में होने लगती हैं खराश, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा हैं जहां रात में सर्दी और दिन में गर्मी का अहसास हो रहा हैं। वातावरण में आया यह अंतर ही लोगों को असमंजस में डालता हैं और बीमार करता हैं। देखने को मिल रहा हैं कि इन दिनों में लोगों के गले में खराश की समस्या हो रही हैं। आमतौर पर गले में ख़राश की समस्या ठंड के मौसम में ज़्यादा देखी जाती है, लेकिन यह गर्मी के मौसम में भी हो सकती है। गले में खराश के कारण लोगों को बुरा हाल हो जाता है, यहां तक कि कुछ लोगों को तो इसकी वजह से गले में छाले, दर्द और गला छिलने जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गले की खराश में आराम दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

home remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

नमक वाला पानी

सुबह से शाम तक 2 से 3 बार नमक वाले गर्म पानी से गरारा करें। यह एक बेहद ही आसान काम है लेकिन इसका गले पर कमाल का असर देखने को मिलता है। यह आपकी तकलीफ को कई गुना तक कम कर देगा और खराश महसूस होना बंद हो जाएगी। इसके साथ ही, गले में किसी भी तरह का बैक्टीरिया जमा होगा तो निकल जाएगा।

home remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

काली मिर्च

काली मिर्च को गले की खराश, खांसी या जुकाम के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। अगर इसका सेवन मिश्री के साथ किया जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। काली मिर्च पाउडर और मिश्री की बराबर मात्रा लें और इसे मिलाकर एक बंद डिब्बे में रख लें। गले में खराश होने पर इसकी थोड़ी सी मात्रा का सेवन दिन में दो-तीन बार करें।

home remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

हर्बल टी

गले के इंफेक्शन के लिए हर्बल टी पीना अच्छा ऑप्शन है। इस चाय से गले को गर्माहट मिलेगी, खराश कम होगी और शरीर को इम्यूनिटी मिलेगी सो अलग। अदरक की बिना दूध वाली चाय फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए अदरक के टुकड़ों को एक कप पानी में उबालें और छानकर पिएं। इसके अलावा कैमोमाइल टी और ग्रीन टी भी अच्छा असर दिखाती हैं।

home remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

अदरक का काढ़ा

अदरक को छील लें और इसके बाद इसे पानी में डालकर कुछ देर तक उबलने दें। जब पानी आधा हो जाएं, तो समझ लें कि आपका काढ़ा बन कर तैयार हो चुका है। गले में खराश या दर्द होने पर इस काढ़े का सेवन करें। दिन में दो से तीन बार इसे पीना से काफी आराम मिल सकता है।

home remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

शहद

देसी नुस्खों में शहद का अच्छाखासा इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह है कि शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो गले की खराश, गला दर्द, खांसी और जुकाम को दूर करने में कारगर हैं। शहद को आप गर्म पानी में डालकर पी सकते हैं, हर्बल टी में डाल सकते हैं या फिर इसे अदरक के साथ भी खाया जा सकता है।

home remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

तुलसी का काढ़ा

गले की खराश के लिए तुलसी का काढ़ा बेहद फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में तेज आंच पर पानी उबाल लें। दूसरी तरफ मिक्सर में लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को पीस लें। अब कुछ तुलसी के पत्तों के साथ इस पिसे हुए मसाले को बर्तन में डाल कर उबाल लें।

home remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

लौंग

गले की खराश के लिए लौंग का आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे सादा चबाया जा सकता है, गर्म पानी में लौंग डालकर इसका सेवन कर सकते हैं या फिर लौंग की हर्बल टी बना सकते हैं। लौंग की हर्बल टी बनाने के लिए लौंग को एक कप पानी में उबालें और आधा चम्मच शहद डालकर छानें और पिएं।

home remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

सेब का सिरका

गले की खराश से जन्में बैक्टीरिया को खत्म करने में सेव का सिरका काफी फायदेमंद होता है। एक चम्मच एप्पल विनेगर को अपनी हर्बल चाय में मिलाकर पीने से और एक चम्मच विनेगर को ही पानी में मिलाकर गरारे करने से खांसी की समस्या भी ठीक हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका